Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

November 20, 2026

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandYouth : उत्तराखंड के युवा विदेश में करेंगे नौकरी
देहरादून

UttarakhandYouth : उत्तराखंड के युवा विदेश में करेंगे नौकरी

He stated that in order to effectively implement this initiative on the ground, its revenue model must first be clearly defined.
Narad PostBy Narad PostOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandYouth
UttarakhandYouth : उत्तराखंड के युवा विदेश में करेंगे नौकरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandYouth : उत्तराखंड के युवा विदेश में करेंगे नौकरी :-  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा उत्तराखण्ड में स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करने तथा प्रदेश के युवाओं को विभिन्न देशों में ओवरसीज रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया. बैठक में मुख्य सचिव ने कंपनी एवं संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित रोजगार मॉडल के सभी पहलुओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस पहल को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए सबसे पहले इसके रेवेन्यू मॉडल को स्पष्ट किया जाए. इसके साथ ही यह भी निर्धारित किया जाए कि इस पहल के माध्यम से कितने लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा, युवाओं को किस प्रकार कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रशिक्षकों (ट्रेनर्स) की उपलब्धता एवं तैयारी कैसे सुनिश्चित होगी तथा प्रशिक्षण के उपरांत प्लेसमेंट की व्यवस्था किस प्रकार की जाएगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोजगार की संभावित मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना तैयार की जाए, ताकि युवाओं को बाजार की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जा सके. उन्होंने अच्छे एवं अनुभवी ट्रेनर्स की पहचान कर उनके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही कहा कि इस पूरी पहल में युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस रखा जाए, जिससे उन्हें कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार एवं देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

मुख्य सचिव ने कंपनी को सभी प्रक्रियाएं निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि हर गतिविधि के लिए स्पष्ट समयावधि निर्धारित की जाए और उसी के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए एक विस्तृत वर्कशॉप आयोजित करने के भी निर्देश दिए, ताकि विभिन्न विभागों, कंपनी एवं अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, रोजगार की मांग, प्लेसमेंट और अन्य सभी आवश्यक गतिविधियों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए. कंपनी को प्रस्ताव के लिए नेशनल स्टीयरिंग कमेटी से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।

 

#SkillDevelopment #UttarakhandJobs #YouthEmployment AnandBardhan ForeignJobOpportunities JobsAbroad khojinarad naradpost OverseasEmployment UttarakhandYouth
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDeeptiRawat : ‘महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं – ’ दीप्ति रावत
Next Article YashpalArya : ‘अच्छे दिन’ का सपना सिर्फ जुमला था – यशपाल आर्य
Narad Post

Related Posts

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

November 20, 2026

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

By Narad PostNovember 20, 20260

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल क्लास परिवारों के बीच फर्क जानिए :-  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?