Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DubaiGoldWalkway : दुबई में बनेगी शुद्ध सोने की सड़क
देश

DubaiGoldWalkway : दुबई में बनेगी शुद्ध सोने की सड़क

Will the entire path be made of solid gold?
Narad PostBy Narad PostNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DubaiGoldWalkway
DubaiGoldWalkway : दुबई में बनेगी शुद्ध सोने की सड़क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DubaiGoldWalkway :  दुबई में बनेगी शुद्ध सोने की सड़क ?:-  Dubai Gold Walkway दुबई अपनी भव्य इमारतों, लग्जरी लाइफस्टाइल और अनोखे प्रोजेक्ट्स के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. अब यह शहर एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जो पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनने वाली है. दुबई में जल्द ही 24 कैरेट सोने से बना एक खास वॉकवे तैयार किया जाएगा. यानी आने वाले समय में लोग सोने की चमक देखने के साथ उस पर चलने का अनुभव भी ले सकेंगे. इसे दुनिया का पहला और सबसे लंबा गोल्ड वॉकवे बताया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद से ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

वॉकवे दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में बनाया जाएगा

यह अनोखा गोल्ड वॉकवे दुबई के डीरा इलाके में स्थित दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की जानकारी गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के सीनियर डायरेक्टर रशीद अल हमूदी ने दी है. उनके मुताबिक, इसे 2026 के अंत से पहले आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है. हालांकि, अभी तक इसके उद्घाटन की निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।

दुबई का यह गोल्ड डिस्ट्रिक्ट सोने और ज्वेलरी के कारोबार का प्रमुख केंद्र है. इसे जनवरी 2026 में लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य सोने, गहनों, बुलियन, थोक कारोबार और निवेश से जुड़ी सुविधाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराना है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यहां 1,000 से ज्यादा रिटेल दुकानें मौजूद हैं।

क्या पूरा रास्ता ठोस सोने से बनेगा?

इस प्रोजेक्ट की सबसे दिलचस्प बात इसका 24 कैरेट सोने से जुड़ा होना है. हालांकि, अभी अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वॉकवे में वास्तव में कितनी मात्रा में सोने का इस्तेमाल होगा. इसके निर्माण में कौन-सी तकनीक अपनाई जाएगी, इसकी कुल लंबाई कितनी होगी और इस पर कितना खर्च आएगा, इन सवालों के जवाब भी सामने नहीं आए हैं।

ऐसे में यह समझना जरूरी है कि 24 कैरेट सोने का वॉकवे होने का मतलब यह नहीं है कि पूरा रास्ता ठोस सोने से बनाया जाएगा. फिलहाल इसकी डिजाइन और निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार है।

पर्यटन और गोल्ड कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

दुबई का मकसद इस प्रोजेक्ट के जरिए सिर्फ पर्यटकों को एक नया अनुभव देना नहीं है. शहर अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान को गोल्ड ट्रेडिंग और ज्वेलरी मार्केट के बड़े केंद्र के रूप में और मजबूत करना चाहता है. गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 की शुरुआत से यहां नए होलसेल गोल्ड ट्रेडिंग ऑफिस की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, सोने, ज्वेलरी, कीमती पत्थरों और लग्जरी घड़ियों से जुड़ी नई दुकानों की संख्या भी 15 फीसदी बढ़ी है।

पहले भी सामने आ चुका है गोल्ड स्ट्रीट का आइडिया

दुबई में गोल्ड वॉकवे बनाने की योजना बिल्कुल नई नहीं है. जनवरी 2026 में गोल्ड डिस्ट्रिक्ट की लॉन्चिंग के दौरान दुबई मीडिया ऑफिस ने दुनिया की पहली गोल्ड स्ट्रीट बनाने की योजना का जिक्र किया था. अब इस विचार को आगे बढ़ाया जा रहा है. अगर तय समय पर यह प्रोजेक्ट पूरा होता है, तो यह दुबई के पर्यटन और गोल्ड मार्केट दोनों के लिए बड़ा आकर्षण बन सकता है।

24KGoldWalkway DubaiGoldDistrict DubaiGoldStreet DubaiGoldWalkway DubaiLatestNews DubaiTourism GoldMarketDubai khojinarad Narapost WorldFirstGoldWalkway
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री
Next Article PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?
Narad Post

Related Posts

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026

PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?

November 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

By Narad PostNovember 20, 20260

UttarakhandVoterList :  दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका :-  मुख्य निर्वाचन…

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026

PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?

November 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?