Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

September 1, 2026

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DehradunDistrictMagistrate : देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
उत्तराखंड

DehradunDistrictMagistrate : देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात

DM Dr. Ashish Chauhan issues directives for immediate action; officials active in sensitive areas.
Narad PostBy Narad PostAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DehradunDistrictMagistrate
DehradunDistrictMagistrate : देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DehradunDistrictMagistrate : देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात :- जनपद देहरादून में हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT सहित संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी QRT नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचकर जलभराव, जल निकासी व्यवस्था एवं आमजन के आवागमन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई विभाग; लो॰नि॰वि; ट्रैफिक; पुलिस अथवा अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।

निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जहां भी जल निकासी में बाधा अथवा अन्य समस्या सामने आ रही है, वहां संबंधित टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वयं बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फील्ड से अधिकारियों द्वारा अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी समस्या का समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश के दौरान फील्ड में सक्रिय रहकर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें तथा जलभराव या अन्य समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनसुविधा से जुड़े मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि बारिश के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो और जलभराव जैसी स्थिति के कारण जनजीवन प्रभावित न हो।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें तथा जलभराव, सड़क अवरोध या अन्य किसी समस्या की सूचना संबंधित प्रशासनिक तंत्र को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके।

#DehradunTrafficUpdate #UttarakhandHeavyRain DehradunAdministrationAlert DehradunDisasterManagement DehradunDistrictMagistrate DehradunNewsHindi DehradunQRTTeams DehradunRainAlert DehradunWaterlogging DisasterResponseUttarakhand DrAshishChauhanDM khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PahadNewsHindi UttarakhandMonsoonAlert UttarakhandNewsHindi WeatherNewsHindi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDehradunUPRoadwaysBuses : देहरादून जाने वाली यूपी रोडवेज बसों पर संकट !
Next Article HDFCBankFraud : बैंक कर्मचारी पर भरोसा करना पड़ा भारी
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

September 1, 2026

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026

AnupamKher555thFilm : करियर की ‘लैंडमार्क’ 555वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुपम खेर, पोस्टर शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

September 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

By Narad PostSeptember 1, 20260

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश :-  मुख्य सचिव…

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026

AnupamKher555thFilm : करियर की ‘लैंडमार्क’ 555वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुपम खेर, पोस्टर शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

September 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?