AnantAmbani : अंबानी का घर एंटीलिया सितारों से गुलजार :- गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार का घर एंटीलिया सितारों से गुलजार नजर आया. परिवार ने गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया, जिन्हें ‘एंटीलिया चा राजा’ के नाम से पुकारा जाता है. इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई नामी सितारे शामिल हुए. सलमान खान, कटरीना कैफ-विक्की कौशल और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
नीता अंबानी
अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में नीता अंबानी अपने शानदार एथनिक लुक में नजर आईं. उन्होंने ऑरेंज, फ्यूशिया पिंक और डीप मैजेंटा जैसे ब्राइट कलर्स वाली सिल्क साड़ी पहनी थी. मैचिंग पोटली पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और मेटैलिक डिटेलिंग उनके आउटफिट को और खास बना रही थी. वहीं, उनका स्टेटमेंट नेकलेस पूरे लुक की सबसे बड़ी खासियत रहा. गोल्ड झुमकों, चूड़ियों, स्टेटमेंट रिंग, चोटी और लाल बिंदी के साथ उन्होंने अपने लुक को खूबसूरती से कंप्लीट किया।
श्लोका मेहता
श्लोका मेहता अंबानी ने गणपति सेलिब्रेशन में अपने ट्रेडिशनल अंदाज से सबका ध्यान खींचा. ऑरेंज रंग के लहंगा-स्टाइल आउटफिट में उनका लुक बेहद वाइब्रेंट और फेस्टिव नजर आया. उन्होंने गले में रॉयल कुंदन चोकर और कानों में मैचिंग स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने. इसके साथ चूड़ियों की कई परतों और सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल ने उनके लुक को खूबसूरती से कंप्लीट किया।
राधिका अंबानी
राधिका अंबानी का गणपति सेलिब्रेशन लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आया. उन्होंने गहरे गुलाबी रंग की कस्टम हाथ से बुनी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर बारीक गोल्डन ज़री का काम किया गया था. एंटीक गोल्ड मरोड़ी कढ़ाई और खूबसूरत ज़रदोज़ी हाइलाइट्स ने साड़ी की खूबसूरती को और निखार दिया।
सलमान खान
सलमान खान अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल होने एंटीलिया पहुंचे. इस दौरान वह नीली शर्ट और डेनिम में कैजुअल लुक में नजर आए।
रणवीर सिंह
अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने भी शिरकत की. वह अकेले पहुंचे और सफेद रंग के पारंपरिक आउटफिट में बेहद शानदार नजर आए. उन्होंने कुर्ते के साथ नेहरू-स्टाइल जैकेट और मैचिंग ट्राउजर पहना था।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
गणपति सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पैपराजी के सामने साथ में पोज दिया. इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए और कैमरों के लिए मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं. कपल का यह अंदाज पैपराजी के कैमरों में कैद हो गया. गणपति उत्सव में रणबीर कपूर पर्पल कुर्ते और एम्ब्रॉयडरी वाली मैचिंग जैकेट में काफी स्टाइलिश नजर आए. वहीं, आलिया भट्ट ने शिमरी ब्लू साड़ी में अपना एलिगेंट अंदाज दिखाया. दोनों का ट्रेडिशनल लुक फेस्टिव मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगा।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचे. दोनों को एंटीलिया में आयोजित इस खास उत्सव का हिस्सा बनते हुए देखा गया।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में साथ एंट्री की. इस दौरान दोनों कलर-कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आए और पैपराजी के सामने साथ में पोज देते हुए दिखाई दिए।
करीना कपूर और सैफ अली खान
अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ पहुंचे. उनके साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं. एंटीलिया पहुंचने के बाद करीना और सैफ ने पैपराजी के लिए हाथों में हाथ डालकर पोज दिया. दोनों साथ में काफी शानदार लग रहे थे, वहीं बच्चों के साथ पूरा परिवार भी कैमरों में कैद हुआ।
रेखा
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी अपने आइकॉनिक अंदाज में एंटीलिया पहुंचीं और अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल होकर जश्न का हिस्सा बनीं।
गौरी खान
अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में गौरी खान भी शामिल हुईं. इस दौरान वह लाल सूट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
अनिल कपूर
दिग्गज एक्टर अनिल कपूर भी गणपति दर्शन के लिए एंटीलिया पहुंचे. दर्शन करने से पहले उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिया और कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए नजर आए. उनका यह अंदाज भी पैप्स के कैमरों में कैद हो गया।
वरुण धवन
वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल होने एंटीलिया पहुंचे. इस खास मौके पर दोनों ने साथ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और गणपति उत्सव का हिस्सा बने।
काजोल
काजोल भी अपने बच्चों के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल होने एंटीलिया पहुंचीं. इस दौरान वह अपने परिवार के साथ उत्सव का हिस्सा बनती नजर आईं।
अर्जुन कपूर और बोनी कपूर
अर्जुन कपूर भी अपने पिता और फिल्ममेकर बोनी कपूर के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचे. दोनों ने साथ मिलकर इस खास त्योहार का जश्न मनाया।
संजय दत्त
संजय दत्त भी गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन में शामिल होने एंटीलिया पहुंचे. उन्होंने इस खास उत्सव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल होने पहुंचे. दोनों अपने बच्चों के साथ एंटीलिया पहुंचे और इस खास सेलिब्रेशन का हिस्सा बने।
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल होने एंटीलिया पहुंचे. दोनों ने साथ में इस खास उत्सव का हिस्सा बनकर गणपति बप्पा के दर्शन किए।
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना पैप्स के लिए पोज़ देते हुए एक खूबसूरत जोड़ी बनाते दिखे. सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना को पैप्स के लिए पोज़ देते हुए एक खूबसूरत जोड़ी बनाते हुए देखा गया।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर परिवार सेलिब्रेशन के लिए अपने सबसे अच्छे आउटफिट में एंटीलिया पहुंचा।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल होने अपने पति के साथ एंटीलिया पहुंचीं. इस दौरान दोनों ने समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
एकता कपूर और जीतेंद्र
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में एकता कपूर और उनके पिता जीतेंद्र ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. एकता पिंक रंग के सूट में नजर आईं, वहीं जीतेंद्र ने कुर्ता-पायजामा पहनकर ट्रेडिशनल लुक अपनाया।
कृति सेनन और नुपुर सेनन
एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में कृति सेनन और नुपुर सेनन की बहनों की जोड़ी भी नजर आई. दोनों साड़ी में तैयार होकर पहुंचीं और पैपराजी के लिए साथ में पोज दिए।
