Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
पास हुआ चर्चित वक़्फ़ संशोधन बिल
पास हुआ चर्चित वक़्फ़ संशोधन बिल: लोकसभा ने विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के कड़े विरोध के बीच वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित कर दिया। इस बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट किया जबकि बिल के विरोध में 232 वोट पड़े। विपक्ष के सांसदों ने चर्चा के दौरान बिल के खिलाफ 100 से ज्यादा संशोधन प्रस्ताव दिए लेकिन वोटिंग के दौरान विपक्ष के सभी संशोधन गिर गए। चर्चा के दौरान सरकार ने कहा कि अगर वह वक्फ संशोधन विधेयक नहीं लाती तो संसद भवन समेत कई इमारतें दिल्ली वक्फ बोर्ड के पास चली जातीं और कांग्रेस के…
मूड है उखड़ा तो बढ़ाइए हैप्पी हॉर्मोन
मूड है उखड़ा तो बढ़ाइए हैप्पी हॉर्मोन: क्या आपको लगातार चिड़चिड़ापन, खीझ, डिप्रेशन, मूड स्विंग जैसी समस्याएं परेशान करती हैं? चाहकर भी आप खुश नहीं रह पाते हैं? यदि हां, तो हो सकता है आपके शरीर में सेरोटोनिन हॉर्मोन की कमी हो गई हो. सेरोटोनिन को हैप्पी हॉर्मोन भी कहते हैं.सेरोटोनिन हॉर्मोन आपके मूड, नींद, भूख, याद्दाश्त से संबंधित कार्यों को कंट्रोल करने का काम करता है. एक प्रकार का ब्रेन केमिकल है सेरोटोनिन. इसकी कमी होने से मूड प्रभावित होता है, डिप्रेशन, तनाव का कारण बन सकता है. ट्रिप्टोफैन एक प्रकार के अमीनो एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ के…
बड़े कमाल की है लकड़ी की यह घड़ी
बड़े कमाल की है लकड़ी की यह घड़ी: आमतौर पर घरों में लोग अंग्रेजी तरीके से समय देखने के लिए दीवारों पर घड़ी लगाते हैं. जिससे समय का पता चल सके. लेकिन, बीकानेर में एक अनोखी घड़ी है, जो व्यक्ति के वास्तविक जीवन के बारे में बता देती है. यह घड़ी एक तरह से ज्योतिष का काम करती है. यह घड़ी व्यक्ति की राशि और नक्षत्र के बारे में बताती है. एक तरह पूरी कुंडली बना देती है.पहले लोग इस घड़ी को देखकर ही कुंडली बना देते थे. हालांकि अब यह घड़ी चलती नहीं है, फिर बीकानेर के गोपाल इसको…
क्यों महिला बनी 7 साल में 20 बार दुल्हन
क्यों महिला बनी 7 साल में 20 बार दुल्हन: चीन में इन दिनों फेक मैरिज का ट्रेंड चल पड़ा है, जहां लोग सामाजिक दबाव ने निपटने के लिए नकली शादियां कर रही है. इन शादियों में दुल्हन बनने वाली एक अविवाहित महिला खुद को लाइफ एक्ट्रेस कहती है. महिला का दावा है कि उसने पिछले 7 साल में 20 नकली शादियां की हैं. वह ग्राहकों को सामाजिक दबावों से निपटने में मदद करती है.एससीएमपी की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी चीन के चेंगदू की रहने वाली 20 वर्षीय महिला काओ मेई किराये कि दु्ल्हन बनने का काम करती है. इंडस्ट्री…
लच्छीवाला टोल प्लाजा देगा आपको झटका
लच्छीवाला टोल प्लाजा देगा आपको झटका: देहरादून में फर्राटेदार गाड़ियां भागने वालों को महंगाई की स्पीड ब्रेकर का झटका लगेगा … बीते दिनीन से चर्चाओं में रहे लच्छीवाला टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक मई 2025 से लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। नई दरों के अनुसार, वाहनों के टोल शुल्क में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, यह वृद्धि आवश्यक…
जगंलो में बढ़ता जा रहा है आग का खतरा
जगंलो में बढ़ता जा रहा है आग का खतरा: उत्तराखंड में जंगल की आग एक बड़ी चुनौती होती है। गर्मियां बढ़ते ही ये खतरा और भी भयावह हो जाता है जिसके रोकथाम के लिए सरकार और वन विभाग लाख योजनाए बना ले लेकिन ये आग बुझती ही नहीं है। इन दिनों प्रदेश में दिन ब दिन तापमान बढ़ने के साथ-साथ ही बढ़ती जा रही है ग्रामीणों की मुश्किले, उत्तराखंड में आजकल प्रतिदिन कई जिलो के जगलो में आग लग रही है, जिससे ग्रामीण बहुत परेशान है, बागेश्वर के काफलीगैर तहसील पाना के जंगलों में धीरे-धीरे पिरुल गिरना शुरू हो गया…
उत्तराखंड के आठ शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमी
उत्तराखंड के आठ शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमी: राज्य के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी खोली जाएंगी। इसके लिए लेगेसी प्लान का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इसके तहत 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए देश-विदेश से मंगाए गए लगभग 100 करोड़ के खेल उपकरणों की देखरेख सुनिश्चित होगी। साथ ही 23 खेलों की अलग-अलग अकादमी बनने से राज्य से श्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। इस योजना पर करीब 33 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होने वाली बैठक में लेगेसी प्लान के ड्राफ्ट पर मुहर लग सकती है। ड्राफ्ट की खेल…
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा बढ़ती है तपस्या की शक्ति
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा बढ़ती है तपस्या की शक्ति: नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा का अत्यधिक महत्व है। यह दिन विशेष रूप से तपस्या और आंतरिक शक्ति को बढ़ाने का होता है। माँ चंद्रघंटा का रूप शांतिपूर्ण और शक्तिशाली है, और उनकी उपासना से साधक को मानसिक शांति, वीरता, निर्भयता और दिव्य कृपा प्राप्त होती है। इस दिन की पूजा से साधक का मन मणिपूर चक्र में प्रवेश करता है, जो कि शक्ति और आत्मविश्वास का केंद्र है।माँ चंद्रघंटा के मस्तक में अर्धचंद्र आकार का घंटा होता है, जिससे उनका नाम “चंद्रघंटा” पड़ा।…
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के मंदिरों में VR टेक्नोलॉजी से दर्शन: उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम और चितई गोलू देवता मंदिर में वी आर टेक्नोलॉजी से दर्शन कराने की योजना बनाई है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और मंदिर की आय बढ़ेगी.दरअसल आजकल टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बढ़ रही है। कई राज्यों के मंदिरों में वीआर यानी वर्चुअल रियलिटी के जरिए दर्शन कराए जा रहे हैं। अब इसी तरह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में भी वीआर के जरिए दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडे ने बाहर की कंपनियों से प्रस्ताव मांगा है। डीएम…
ये है लोगों को पिटवाने वाली मिठाई
ये है लोगों को पिटवाने वाली मिठाई: आपने आजतक कई तरह की मिठाइयां खाई होगी. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी मिठाई खाई है, जिसे खाने से पहले आपको लोगों की पिटाई से बचना होगा, जी हां, इसका नाम भर लेने से आपकी पिटाई हो सकती है. भारत एक ऐसा देश हैं, जहां हर तरह की खुशियां बांटने के लिए लोग मीठे का सहारा लेते हैं. चाहे को त्योहार हो या कोई खास मौका. चाहे आपका बच्चा एग्जाम में टॉप कर घर आए या आपकी नई नौकरी लगे, खुशियां बांटने के लिए लोग तरह-तरह की मिठाइयां लेकर अपनों के पास जाते…