Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
नैनीताल जिले की राजनीति के अजब गजब किस्से :- नैनीताल जिले के लापता जिला पंचायत सदस्यों का अब वीडियो आया सामने!! कहा मर्जी से घूमने गए थे और हमारे अपहरण की खबर गलत है!! सरकार के सहयोग से क्षेत्र का विकास करेंगे!! नैनीताल जिले की राजनीति के अजब गजब किस्से सामने आ रहे हैं । 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान यहां खासा बबाल देखने को मिला जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके 5 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण हो गया है। जिसके बाद लगातार कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन अब इस…
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर किया ध्वाजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा…
साधुओं की जन्माष्टमी और गृहस्थों की जन्माष्टमी में अंतर? :- हिंदू धर्म में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है. हर वर्ष श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. भगवान श्री कृष्ण विष्णु जी के 8वें अवतार हैं. जिनका जन्म द्वापर युग में हुआ था. यानि भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर श्री कृष्ण के रूप में जन्म लिया था। साल 2025 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 और 16 अगस्त 2025 दोनों ही दिन मनाया जाएगा. माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी…
जन्माष्टमी पर क्यों निभाई जाती है डंठल वाले खीरा काटने की परंपरा :- कृष्ण जन्माष्टमी, भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल यह उत्सव शनिवार, 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ माना जाता है, और इसी समय विशेष पूजा के साथ-साथ एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, डंठल वाला खीरा काटना। आधी रात खीरा काटने की परंपरा जन्माष्टमी की रात 12 बजे डंठल वाला खीरा सिक्के से काटा जाता है. यह प्रक्रिया प्रतीकात्मक रूप से…
पीएम मोदी ने किया विकसित भारत रोजगार योजना का एलान :- पीएम मोदी ने आज, 15 अगस्त पर युवाओं को बड़ी सौगात दी. उन्होंने लाल किले की प्राचीर से युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इससे देश के 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार सृजन किया जाएगा. आइए जानते हैं कि पीएम विकसित भारत रोजगार योजना क्या है और युवाओं को इससे क्या फायदा होगा। स्वतंत्रता दिवस संबोधन में पीएम ने कहा कि आज 15 अगस्त है और हम देश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. उन्होंने कहा…
हर दुकानदार नहीं वसूल सकता GST :- GST को लेकर अभी तक कस्टमर्स में काफी कंफ्यूजन है. इसका सीधा फायदा दुकानदार उठा रहे हैं. कई ऐसे दुकानदार हैं, जिनका GST में रजिस्ट्रेशन नहीं है. फिर भी वे ग्राहकों से सामान के बिल के साथ GST वसूल रहे हैं. आप मिनटों में यह पता कर सकते हैं कि आप से वैलिड GST वसूला जा रहा है या नहीं। GST यानी Goods and Services Tax Act. कई इनडायरेक्ट टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी, कस्टम ड्यूटी, वैट, सर्विस टैक्स आदि की जगह अब सिर्फ GST लगाया जाता है. इस टैक्स को साल 2017 में…
79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण, डीजीपी दीपम सेठ ने दिलाई शपथ :- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी दीपम सेठ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस मौके पर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य पालन और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस बल को सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा में तत्पर रहना चाहिए।
एसपी कार्यालय हल्द्वानी में धरने पर बैठे यशपाल आर्य, भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद :- नैनीताल मे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हुआ बबाल अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी में कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है एसएसपी मुर्दाबाद के नारे लगे हैं, कांग्रेस ने पुलिस वालों को गुंडा बताया, कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन नेगी भी धरने में मौजूद हैं। लाखन सिंह नेगी ने कहा सरकार गुंडागर्दी पर उतारू…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजसुबह 9 बजे मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों और “वन्दे मातरम्” की गूंज से भर उठा। इस अवसर पर एमडीडीए के सभी अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर चर्चा हुई। माहौल…
कितनी गहराई तक सूंघ लेते हैं खोजी कुत्ते? :- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने और सैलाब से आई तबाही के कारण मौतों का आंकड़ा 6 हो गया है. धराली गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 190 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. गांव चारों तरफ से पानी और मलबे से भरा हुआ है. इस मिशन के लिए सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, और स्थानीय लोगों के साथ खोजी कुत्तों को भी भेजा गया है ताकि लाशों को मलबे से निकालकर उनकी पहचान की जा सके॰ रेस्क्यू मिशन के दौरान खोजी कुत्ते यानी स्निफर डॉग के जरिए लापता लोगों का…