Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
देहरादून से लेकर धराली और केदारनाथ, जानें उत्तराखंड में आज मौसम की भविष्यवाणी :- चमोली जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा अगले तीन दिनों के लिए रोक दी है, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 13 और 14 अगस्त को विशेषकर पर्वतीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भी केदारनाथ…
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर…
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड के 6 राजनीतिक पार्टियों को किया डीलिस्टेड :- भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। 9 अगस्त 2025 को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 6 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने बीते 6 वर्षों से ना तो चुनाव लड़ा है और ना ही भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता मिला है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 6 आर.यू.पी.पी. को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अन्तिम अपील का अतिरिक्त अवसर दिया है।…
प्रदेश में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित होगा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन, सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (S3Waas) प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटों का उद्घाटन, नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए विकसित की गई जीआईएस आधारित वेब एप का उद्घाटन, जन सुविधा के लिए संचालित 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई के अनुप्रयोग नवाचार का शुभारंभ और अतिक्रमण की निगरानी के लिए वेब आधारित एप्लीकेशन का शुभारंभ शामिल हैं। मुख्यमंत्री घोषणाएं – 1- भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के…
पब्लिक WiFi करते हैं यूज? तो न करें ये काम, हैकर्स को न्योता देती हैं ये गलतियां :- पब्लिक वाई-फाई (WiFi) मिलते ही तुरंत बिना सोचे समझें फोन को कनेक्ट कर लेते हैं तो आपकी ये आदत आपको बुरा फंसा सकती है. फ्री वाई-फाई का चस्का आपको सुविधाजनक जरूर लग रहा होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह सुरक्षित है। लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरे में डाल सकती है. हम आज आपको चार ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। सभी फ्री वाई-फाई वैध नहीं होते…
प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं “लखपति दीदी”, महिला सशक्तिकरण में रचा नया इतिहास : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नये उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण,…
मुख्यमंत्री का ऐलान, आपदा को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अब नहीं होगा कोई भी नया निर्माण ;- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक कर आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की तुरंत पहचान की जाए। इन इलाकों में नई बसावट या किसी भी तरह के नए निर्माण पर पूरी तरह रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि नदियों, नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों के किनारों पर सरकारी या निजी निर्माण सख्त वर्जित रहेगा। जिलाधिकारियों को इसके लिए तुरंत दिशा-निर्देश…
80 साल के बुजुर्ग को ‘ऑनलाइन प्यार’ पड़ा महंगा, गंवा दिए 9 करोड़ :- खबर जितनी अविश्वसनीय लगती है दरअसल उतनी ही सच बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई में एक 80 साल के बुजुर्ग को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन मोहब्बत के नाम पर करीब 9 करोड़ रुपये ठग लिए गए। यह धोखा अप्रैल 2023 से जनवरी 2025 के बीच हुआ, जिसमें बुजुर्ग ने कुल 734 बार पैसे ट्रांसफर किए. सोशल मीडिया की आड़ में इस तरह के ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो बुजुर्गों और मासूम लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो…
तेज़ बारिश में भी DM बसंल ने फरियादियों का दर्द बांटा :- जिलाधिकारी सविन बसंल ने एक बार फिर मानवीय संवेदना का अनूठा उदहारण पेश करते हुए आपदा जैसे हालातों को सम्हालते हुए जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। ख़ास बात ये रही कि भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी अपने मददगार डीएम से कुछ कहने मांगने और बताने उनके दरवार में पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 78 समस्याएं जिलाधिकारी…
eSIM फ्रॉड! मुंबई में शख्स के खाते से मिनटों में उड़ गए लाखों :- आज के डिजिटल युग में eSIM (एम्बेडेड सिम) तकनीक ने मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए नई सुविधाएं प्रदान की हैं. यह एक डिजिटल सिम कार्ड होता है जिसे फोन के सॉफ़्टवेयर के माध्यम से एक्टिव किया जाता है. इसकी मदद से फिजिकल सिम की तरह कॉल, मैसेज और डेटा की सेवाएं मिलती हैं, लेकिन अब साइबर अपराधियों ने इस तकनीक का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स को भारी नुकसान हो रहा है। हाल ही में मुंबई में एक व्यक्ति के साथ ऐसा हादसा हुआ,…