Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए धामी सरकार पूरे प्रदेश में चला रही अभियान :- उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए धामी सरकार पूरे प्रदेश में एक अभियान चला रही है और इसी अभियान के तहत नदी नालों के आसपास से भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है । जबकि धामी सरकार ने नदी नालों के आसपास निर्माण पर भी रोक लगा दी है साथ ही सरकार ने अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी है कि जिन अधिकारियों के कार्यकाल में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे और नदी नालों…
15 अगस्त नहीं, गोवा 19 दिसम्बर को क्यों मनाता है आजादी का जश्न? :- हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. देशवासी आजादी के जश्न में डूबे हुए नजर आते हैं. गोवा के लिए भी यह उत्साह का दिन है, लेकिन इस राज्य को आजादी इस दिन नहीं मिली थी. इसकी ऐतिहासिक वजह है. भारतीय अंग्रेजों के देश छोड़ने और आजादी मिलने के जश्न को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन गोवा में 1510 से पुर्तगाली उपनिवेश था. अंग्रेजों के भारत में पैर रखने और देश को छोड़ने के बाद भी यहां पुर्तगालियों…
शादीशुदा जोड़ों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक फ्री में करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन :- राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के हित में समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क रू0 250 की छूट की समय सीमा को 26 जनवरी 2026 तक बढ़ाया गया है, विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों की सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित किए जाने के लिए शासन द्वारा जनहित में यह निर्णय लिया गया है। विवाह पंजीकरण सुविधा के लिए सरकार ने लिया निर्णय इस संबंध में गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि समान नागरिक संहिता नियमावली के अंतर्गत…
Dharali Rescue : उजड़े गाँव बसाने निकली एक्सपर्ट टीम :- आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने व्यापक निरीक्षण कर पुनर्वास एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक पहलुओं का मूल्यांकन किया। समिति में सचिव राजस्व डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा डॉ.आशीष चौहान तथा अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श कर उनके सुझाव संकलित किए। प्रभावित ग्रामीणों ने जांगला, लंका एवं कोपांग में विस्थापन की मांग रखते हुए केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की तर्ज पर धराली का पुनर्निर्माण करने का…
खराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17 -चिनूक लौटे वापस :- उत्तराखंड के आपदाग्रस्त धराली में लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान खराब मौसम के बीच बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) से मिली जानकारी के अनुसार, खीरगाड़ नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से खोज एवं बचाव दलों के आवागमन के लिए लकड़ी और लोहे के पाइप से बनाई गई अस्थायी लिंक पुलिया मंगलवार को बह गई थी जिसे पुनः तैयार किया गया है। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में ‘ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार’…
देश में 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते :- भारत में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके द्वारा उत्पन्न किए जा रहे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक व्यापक और संगठित अभियान की शुरुआत की है. यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया है. साथ ही पशुओं द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और नागरिकों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्र ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा और पशु कल्याण का साझा मुद्दा माना है.इस पहल के तहत…
कैबिनेट की बैठक में 26 विषयों पर हुई चर्चा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी है। सचिवालय में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों को प्रदेश में पुलिस गृह विभाग, फॉरेस्ट की भर्ती में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया है। कुल मिलाकर उत्तराखंड कैबिनेट की इस बैठक में अग्नि वीरों को लेकर लिया बड़ा फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि 2026 में 850 अग्निवीर रिटायर होकर वापस आएंगे और उन्हें आयु सीमा में भी छूट मिलेगी। इसके साथ ही…
स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिल रहा रोजगार :- उत्तराखंड के हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखलाओं को जितना अभ्यास , गर्मी, वर्षा, तूफान तथा कठोर शीत को सह लेने का है उतनी ही अभ्यस्त है यहाँ की ग्रामीण नारी सशक्त, साहसी और परिश्रमी , परिवार का मुखिया उसका पति, परिवार के जीवन यापन के लिए शहर की भीड़ में मेहनत और रोजगार कर रहा है तब ये महिलाएं ही पूरे परिवार को संभालती है। घर-बाहर, समाज के सभी कर्तव्योंको पूरा करती है। वास्तव में वह कहीं श्रम, शक्ति और वेदना की साक्षात मूर्ति है तो कहीं सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के गाँवों की अर्थव्यवस्था…
ICICI Bank के बाद अब HDFC Bank ने दिया बड़ा झटका :- ICICI बैंक के बाद देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने भी अपने सेविंग अकाउंट का मिनिमम बैलेंस बढ़ा दिया है. पहले 10,000 रुपये की लिमिट थी, जो अब बढ़कर 25,000 रुपये हो गई है. अगर आपके खाते में ये रकम नहीं होगी तो बैंक चार्ज लगा सकता है. लेकिन ये नियम केवल उन ग्राहकों पर लागू होगा जिन्होंने 1 अगस्त 2025 के बाद नया अकाउंट खोला है. पुराने ग्राहकों को अभी तक इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। एचडीएफसी बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट से जुड़े नियमों…
लापता लोगों का आंकड़ा बढ़ा, 42 की पुष्टि :- उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में 5 अगस्त को आई भीषण बादल फटने की आपदा के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी मलबे में दबे लापता लोगों की खोज जारी है, प्रशासन ने अब तक 42 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें कठिन मौसम और तेज बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। धराली बाजार और आसपास के कई गांव मलबे में दब गए हैं। स्थानीय निवासी जय भगवान पंवार ने बताया कि उनका होटल, घर और सेब…