Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
संविधान बचाओ रैली
देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी ने ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन कर 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। इस रैली में वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, हरीश रावत, यशपाल आर्य और करन माहरा समेत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह रैली भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध और संविधानिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित की गई। रैली को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा संविधान विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और लोकतंत्र…
मौनी रॉय ने डीपफेक वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
मौनी रॉय ने डीपफेक वीडियो पर तोड़ी चुप्पी: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में डीपफेक एआई वीडियो के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपना चेहरा विकृत और गलत तरीके से प्रस्तुत किया हुआ देखा, तो वह गहराई से आहत और चौंक गईं। मौनी ने कहा कि यह तकनीक जहां एक ओर विकास का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर इसका दुरुपयोग बहुत खतरनाक हो सकता है, खासकर तब जब इसका इस्तेमाल किसी की छवि खराब करने के लिए किया जाए। मौनी ने उन लोगों की कड़ी निंदा की जो इस…
डीजीपी दीपम सेठ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नटराज चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया, जहां उन्होंने अधिकारियों से मौजूदा हालात की जानकारी ली और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीजीपी दीपम सेठ चार धाम यात्रा के ट्रांजिट कैंप परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने यात्रियों से सीधी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ कहा कि इस बार यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत…
कांग्रेस चार धाम यात्रा में विघ्न डालना चाहती है
कांग्रेस चार धाम यात्रा में विघ्न डालना चाहती है: चार धाम यात्रा की शुरुआत के दिन कांग्रेस द्वारा की जा रही ‘संविधान बचाओ रैली’ पर भाजपा ने तीखा प्रहार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर राज्य विरोधी मानसिकता अपनाने और पावन कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखंड में लाखों श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं और राज्य का प्रशासन यात्रा को सफल बनाने में जुटा है, उस समय कांग्रेस का यह कार्यक्रम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैरजिम्मेदाराना है। भट्ट ने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं में थोड़ी…
2026 तक शुरू हो जाएगा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज
2026 तक शुरू हो जाएगा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज: हल्द्वानी में पहुंचे उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को एक अहम बैठक की, जिसमें उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए। बैठक में रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों में सफाई व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं में सुधार को लेकर तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्री ने साफ किया कि सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और उसी दिशा में ये ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज 2026 तक होगा शुरू स्वास्थ्य मंत्री धन…
श्री लीला ने परिवार में स्वागत किया बेटी का
श्री लीला ने परिवार में स्वागत किया बेटी का : साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्री लीला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक नन्हीं बच्ची के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में श्री लीला ने बच्ची को ‘घर की नई सदस्य’ और ‘दिलों की चुराने वाली’ बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Addition to the house, Invasion of the hearts,” और साथ में एक सफेद दिल और बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी भी जोड़ा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “To more suffocating smothering,” जिससे यह साफ जाहिर होता…
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास : राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। मात्र 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक जड़ने वाले वे दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली और इस पारी में 7 चौके और 11 छक्के जड़े। उनकी यह पारी न केवल तेज़ भारतीय शतक बनी, बल्कि क्रिकेट के भविष्य की झलक भी दिखा गई।हालांकि वैभव का यह सफर आसान नहीं रहा। बिहार के समस्तीपुर जिले से…
ग्राहकों से सेवा के नाम पर पैसा वसूली
ग्राहकों से सेवा के नाम पर पैसा वसूली: आजकल के मॉल्स और बड़े-बड़े रिटेल स्टोर्स ने भले ही आधुनिकता की चादर ओढ़ ली हो, लेकिन जब बात ग्राहक सेवा की आती है, तो ये कहीं पीछे छूट जाते हैं। ऊंची-ऊंची इमारतें, चमचमाते शोरूम, एयर कंडीशंड वातावरण और स्वचालित बिलिंग सिस्टम सब कुछ दिखावटी ही साबित हो रहा है। क्योंकि इन सब सुविधाओं के बावजूद, एक आम ग्राहक को उस आधारभूत सेवा से वंचित किया जा रहा है जो पहले हर दुकान में सहजता से मिलती थी।देहरादून के हठीबड़कला स्थित रिलायंस सुपरमार्केट का उदाहरण ही ले लीजिए। यहां ग्राहक अगर ₹10,000…
उत्तराखंड में अब तक 112 वनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं
उत्तराखंड में अब तक 112 वनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं : वन पंचायत के जंगल में अब तक 68.5 हेक्टेयर में आग से नुकसान पहुंचा है । आरक्षित वनों में 67.62 क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हुई है। प्रदेश में 24 घंटे में जंगल में आग लगने की 12 घटना दर्ज हुई हैं। इसमें कुमाऊं और गढ़वाल में छह-छह घटनाएं दर्ज की गई। इससे 30 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में नुकसान हुआ है। 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन से लेकर 18 अप्रैल तक राज्य में वनाग्नि की 70 घटनाएं हुईं थी। 27 अप्रैल तक…
दून में कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला
दून में कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला : अजबपुर के पास कुछ लोग एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। हरिद्वार बाइपास पर कुछ लोगों ने एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। कहा कि जैसे कुत्ते को मार डाला ऐसे ही उन्हें भी मार देंगे। न्यायिक अधिकारी के पति की…