Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
सीमा पर बढ़ता तनाव: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमला करते हुए ड्रोन और मिसाइलों से भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान के इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इन प्रयासों को नाकाम कर दिया। गुरुवार शाम भारतीय सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की जब पाकिस्तान के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को भारत…
उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गंगोत्री धाम की ओर जा रहा एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर गंगनानी क्षेत्र के आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलिकॉप्टर “एरो ट्रिंक” नामक प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें कुल सात लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, आपदा प्रबंधन (SDRF), आर्मी, QRT, और 108 एंबुलेंस सेवा समेत राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार दो लोग घायल अवस्था में मिले हैं, जिन्हें…
पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक मार : भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा और साहसिक कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात डेढ़ बजे “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर जोरदार एयर स्ट्राइक की। यह ऑपरेशन भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त प्रयास का परिणाम था, जिसमें आतंक के गढ़ों को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर: एक संयुक्त सैन्य कार्रवाई इस मिशन को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया, जो भारत की तीनों सेनाओं के तालमेल और उच्च स्तरीय खुफिया रणनीति का परिचायक…
स्नान घाटों पर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार : उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गंगोत्री धाम पर चोरी करने वाले गौंडा उत्तर-प्रदेश के एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 01 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गयी है। आपको बता दें कि खरगोन मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु वासुदेव द्वारा थाना हर्षिल पर एक तहरीर दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए हैं, जहां गंगोत्री धाम पर स्नान के दौरान उनकी पैंट चोरी हो गयी, जिसमें 1,10,500 रु0 की नकदी, एक मोबाइल फोन, हाथ…
हेमंत द्विवेदी ने आज अपना पदभार किया ग्रहण : सैन्य परिवार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नर्सरी से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी ने आज बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। वही बीकेटीसी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जनता से अपील की की देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु निडर होकर चार धाम की यात्रा पर आए सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है. आपको बता दें कि हेमंत द्विवेदी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया तो वही…
इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन सड़क दुर्घटना में घायल: दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन हादसे का शिकार हो गए। उनके दो साथी भी घायल हुए हैं। तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है। पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके पैर व हाथ में फ्रैक्चर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जिला चंपावत के सिलेन टॉक निवासी सिंगर पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर व चालक राहुल सिंह…
तीर्थ स्थलों में शामिल केदारनाथ धाम की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा : देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल केदारनाथ धाम की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।जिसमें कुछ युवक मंदिर क्षेत्र में डीजे बजाकर नृत्य करते और शोर-शराबा करते नजर आ रहे हैं। पुलिस की तरफ़ से यह घटना 1 मई 2025 की रात की बताई जा रही है,जब मंदिर के कपाट खुलने से ठीक एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं और व्यवस्थापकों में तैयारियों का दौर चल रहा था। बीकेटीसी ने मामले का संज्ञान लेते…
मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण के दौरान कहा कि यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है .उन्होंने कहा कि यह आइस स्केटिंग रिंक न केवल उत्तराखंड बल्कि संपूर्ण भारत के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2011 में बने इस आइस स्केटिंग रिंक में साउथ-इस्टर्न एशियन विंटर…
देह व्यापार के आरोप में एक महिला को होटल से किया गया गिरफ्तार
देह व्यापार के आरोप में एक महिला को होटल से किया गया गिरफ्तार: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित किंग होटल में देह व्यापार के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर हंगामा किया और होटल संचालकों पर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल के रिकॉर्ड की जांच की और एक महिला को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से होटल में अनैतिक गतिविधियाँ चल…
कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में किया डेब्यू
कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में किया डेब्यू: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में अपने डेब्यू से सबका दिल जीत लिया है। खास बात यह रही कि कियारा इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फैशन इवेंट में प्रेग्नेंसी के दौरान शामिल हुईं और अपने बेबी बंप को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह ब्लैक गाउन में परी जैसी नजर आ रही हैं।कियारा आडवाणी ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ क्लासिक ब्लैक…