Author: Narad Post

हरिद्वार, 2 मई – हरिद्वार में हुई बिन मौसम बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। गुरुवार की दोपहर अचानक हुई तेज़ बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया। महज डेढ़ घंटे की बारिश ने हरिद्वार के सबसे व्यस्त चंद्राचार्य चौक को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया। बारिश के बाद सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए और पैदल चलने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले नगर निगम बड़े-बड़े दावे…

Read More

नहीं होगी रजत की वापसी: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में रजत ठाकुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता हितेश भारद्वाज ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें शो में अपनी वापसी का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इस बारे में बात करते हुए हितेश ने बताया कि उन्हें शो में दोबारा आने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने नई वेब सीरीज ‘आमी डाकिनी’ साइन कर ली थी, जिसके चलते वह गुम है किसी के प्यार में में वापसी नहीं कर सके। हितेश ने कहा कि अगर भविष्य में इस शो में उनकी वापसी…

Read More

केदारनाथ पहुंचे लोग हैं उत्साहित: गुरुवार को पंचमुखी उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंची और शुक्रवार सुबह बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए। जैसे ही कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर केदारनाथ घाटी गूंज उठी बाबा के जयकारों से। श्रद्धालु बेहद उत्साहित थे और वे यात्रा की व्यवस्था को लेकर बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। श्रद्धालुओं ने खास तौर पर सफाई, पानी, सुरक्षा और ट्रैक की व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्रा के मार्ग में जहां भी श्रद्धालु जा रहे थे, उन्हें हर जगह पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा…

Read More

तीन फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार: हरबर्टपुर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध डेयरी पर छापेमारी करने का प्रयास किया और डेयरी संचालक से 20 हजार रुपये की अवैध उगाही करने लगे। यह घटना उस समय सामने आई जब डेयरी संचालक को इन फर्जी अधिकारियों की गतिविधियों पर शक हुआ। संचालक ने तुरंत असली खाद्य सुरक्षा अधिकारी को फोन किया और उनकी मदद से इन तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़वाया। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर पेश किया और डेयरी पर छापेमारी…

Read More

पुलिस महानिदेशक पहुंचे केदारनाथ धाम: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा की शुरुआत से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन ने केदारनाथ धाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे से यात्रा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। पुलिस महानिदेशक ने केदारनाथ धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और…

Read More

विनीत कुमार सिंह ने दी खुशखबरी: बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले विनीत के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी खबर शेयर करते हुए बताया कि उनकी पत्नी रुचिरा सिंह प्रेग्नेंट हैं और वह पापा बनने वाले हैं। इस खुशखबरी के साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें रुचिरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दोनों की मुस्कान और चेहरे की चमक इस नए अध्याय को लेकर…

Read More

उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर हो गई :  जैसे ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से खोले गए, देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर भगवान के दर्शन के लिए लाइन में लगते नजर आए। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए शासन और प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा की शुभारंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक…

Read More

उत्तराखंड में गर्मी का असर धीरे-धीरे महसूस किया जाने लगा है : दिन के समय तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है। हालांकि, मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी ने राहत की उम्मीद जगाई है। विभाग ने एक से छह मई तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। यह स्थिति विशेष रूप से चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए…

Read More

यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट : केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संचालित करना रहा। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी दी कि इस वर्ष संगम ब्रिज के समीप टोकन काउंटर लगाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों…

Read More

सूर्या ड्रोन टेक 2025 : देहरादून छावनी स्थित जसवंत ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय “सूर्या ड्रोन टेक 2025” कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को रक्षा उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि उत्तराखंड को ड्रोन और रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में ड्रोन तकनीक आपदा प्रबंधन के लिए एक…

Read More