Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद कई नियम बनाए गए हैं. खासकर महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियम हैं, जिनका पालन न करने पर इसके अशुभ प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं. शास्त्रों में इन नियमों के बारे में बताया गया है. कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद घर पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, सोना नहीं चाहिए, दान या उधार नहीं देना चाहिए आदि. इन्हीं में एक नियम है यह भी है कि शाम के बाद महिलाओं को अपने बाल खुले नहीं रखने चाहिए. यही कारण है कि जब हमारी दादी-नानी रात में बाल खुले देख लेती है तो उसपर…
2026 में शुरू होगा पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज : चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। मेडिकल कॉलेज के मुख्य भवन सहित अन्य निर्माण कार्य लगभग 45 फीसदी पूरे किये जा चुके हैं, अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिये विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कुमाऊं मण्डल भ्रमण के दौरान पिथौरागढ़ पहुंचकर राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्थलीय…
हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का निधन : हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला ने आज इस दुनिया को छोड़ दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला ने आज इस दुनिया को छोड़ दिया है। 89 साल की उम्र में पूर्व मुख्यमंत्री अंतिम सांस लेते हुए परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र के पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बुरी तरह से जूझ रहे थे। 89 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले पूर्व…
माघ में संगम किनारे कल्पवास : कल्पवास प्रयागराज महाकुंभ में संयम, साधना और तप की त्रिवेणी का साक्षी बनेगा। योगी सरकार ने विशेष योजना के तहत कल्पवासियों के लिए व्यवस्था की है। प्रयागराज में कल्पवास की शुरुआत पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ होगी। योगी सरकार ने महाकुंभ में कल्पवासियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। महाकुंभ अध्यात्म और संस्कृति का दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है। यहां ज्ञान, भक्ति और साधना के विविध रंग दिखते हैं। महाकुंभ में अखाड़ों के वैभव के अलावा यहां कल्पवासियों की जप, तप और संयम की त्रिवेणी भी प्रवाहित होती है। पौष पूर्णिमा से पूरे…
मदरसों की पारदर्शिता की जाएगी सुनिश्चित : उत्तराखण्ड राज्य में संचालित अवैध मदरसों मे बाहरी राज्यों के बच्चों को पढ़ने की खबरो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक,अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा राज्य के सभी जिलों में मदरसों की गहन जांच के लिए निर्देश निर्गत किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य अवैध रूप से संचालित मदरसों की पहचान करना, उनके फंडिंग स्रोतों का सत्यापन करना और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के वास्तविक विवरण की जानकारी प्राप्त करना है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा दिये निर्देशों के मुख्य बिंदुः पंजीकरण की जांचः सभी मदरसों के पंजीकरण तथा अवैध और बिना…
लोकल फ़ूड बेचेंगे सरकारी विभाग : राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग और सरकारी कार्यालयों में आयोजित होने समारोहों, बैठकों के लिए स्थानीय समूहों के उत्पाद खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड में अलग – अलग विभागों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों, महिला कृषकों और एकल महिला उद्यमियों द्वारा कई प्रकार के उच्च गुणवत्ता युक्त स्थानीय उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार भी…
स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार अवसर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के सतपुली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सहित लगभग 172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें123 करोड़ 53 लाख की 04 योजनाओं का शिलान्यास व 49 करोड़ 12 लाख की 20 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड बीरोंखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भरोली खाल व बीरोंखाल में नवीन भवन का निर्माण कराए जाने, विकासखण्ड एकेश्वर व कल्जीखाल के मध्य…
उत्तराखंड की शख्सियतों में एक नाम बड़े आदर से लिया जाता है और वो नाम है गिरीश तिवारी गिर्दा का। भारत छोड़ो आंदोलन के दौर में जन्मे गिर्दा एक फक्कड़ ग्रामीण गवैया थे. अल्मोड़ा शहर में आने के बावजूद उनके भीतर का ग्रामीण नहीं मरा. वो जय जगदीश हरे के संस्कारों को लेकर पैदा तो हुए पर जीया जन की परंपरा का जीवन. गिर्दा को गीतों की प्रेरणा मोहन सिंह रीठागाड़ी, केशव अनुरागी और गोपीदास सरीखे लोकगायकों से मिली. गिर्दा एक बार घर से भागे पर ऐसी जगह जहां पहाड़ का कोई आदमी भागकर नहीं जाता. वो पीलीभीत गये और…
अगर आप नए साल के वेलकम के लिए पहाड़ों की ओर जाने की सोच रहे हैं तो हमारी सलाह ज़रूर मान लीजिये क्योंकि भले ही दिन की चमकीली धुप आपको सुकून दे रहे हों लेकिन शाम ढलते ही सर्दी का सितम आपको कांपने पर मज़बूर कर देगा। उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड खूब परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में…
भारत में हर दिन लाखों यात्री रेलवे के जरिए सफर करते हैं. भारत में लंबी दूरी का सफर रेलवे के जरिए करने के पीछे किफायती टिकट भी शामिल है. इतना ही नहीं अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. लेकिन रेलवे में सफर करने के दौरान आपने कभी ध्यान दिया है कि एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन में क्या अंतर होता है. आज हम आपको इसके के बीच का अंतर बताएंगे. एक्सप्रेस और सुपरफास्ट में अंतर भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in के मुताबिक अगर किसी ट्रेन की अप और डाउन दोनों…