Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना

September 10, 2026

UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन

September 10, 2026

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद रातें होंगी बेहद सर्द
स्वास्थ्य

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद रातें होंगी बेहद सर्द

The minimum temperature may drop this week as well.
Narad PostBy Narad PostDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बर्फबारी
बर्फबारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अगर आप नए साल के वेलकम के लिए पहाड़ों की ओर जाने की सोच रहे हैं तो हमारी सलाह ज़रूर मान लीजिये क्योंकि भले ही दिन की चमकीली धुप आपको सुकून दे रहे हों लेकिन शाम ढलते ही सर्दी का सितम आपको कांपने पर मज़बूर कर देगा।  उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड खूब परेशान कर रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते रातें और भी सर्द होंगी। एक दिसंबर से अब तक के तापमान की बात करें तो दून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जबकि बीते चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे ही रह रहा है। इसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं खूब परेशान कर रही हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.3 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी।बदरीनाथ धाम में इन दिनों बर्फ नहीं है, लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में यहां झरने के साथ ही उर्वशी धारा भी जम गई है। पिछले कुछ समय से बदरीनाथ धाम में शीतलहर का प्रकोप बना है। यहां सुबह और शाम को हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। धाम में इन दिनों मास्टर प्लान के कार्य चल रहे हैं, साथ ही आईटीबीपी, पुलिस और बीकेटीसी के कर्मचारी यहां तैनात हैं।धूप खिलने पर धाम में थोड़ा ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन शाम को बाहर खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। बदरीनाथ धाम में बहने वाली उर्वशी धारा का पानी जम गया है। रात को धाम में तापमान माइनस 11 तक पहुंच रहा है। इससे यहां नलों के साथ नालियों का पानी भी जम रहा है।

narad post snowfall uttarakhand weather update
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleएक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में अंतर क्या है?
Next Article देवभूमि के गिर्दा: एक अनोखी शख्सियत
Narad Post

Related Posts

DigitalArrest : व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया गया था 12 दिनो तक “डिजिटल अरेस्ट”

September 10, 2026

AshtabhujaTemple ; नितिन नवीन पहुंचे अष्टभुजा मंदिर

September 10, 2026

BanshidharTiwari : भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए – बंशीधर तिवारी

September 10, 2026

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव

September 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना

By Narad PostSeptember 10, 20260

TeriAankhonKeSiva : 57 साल पहले बना था हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक गाना :-  फैज…

UttarakhandBJP : 2027 में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा: नितिन नवीन

September 10, 2026

GreenBuilding : आवासीय परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग मानक के निर्देश

September 10, 2026

DigitalArrest : व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया गया था 12 दिनो तक “डिजिटल अरेस्ट”

September 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?