Author: Narad Post

HaridwarKidnappingCase : गंगा किनारे से बच्ची को अगवा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश :-  उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने गंगा नदी के किनारे से अगवा की गई छोटी बच्ची को बचाया और 15 दिनों के भीतर उसे उसके परिवार से मिला दिया। उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला ये परिवार अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने हरिद्वार आया था। परिवार ने रात घाट पर बिताई और अगली सुबह बच्ची गायब मिली। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करके अपहरणकर्ताओं की पहचान की गई। पुलिस ने एक ऐसे जोड़े…

Read More

NoidaInternationalAirport : 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू :- नोएडा (जेवर) इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 15 जून 2026 से इस एयरपोर्ट से कमर्शियल यानी यात्री उड़ानें शुरू हो जाएंगी। पहले दिन कुल 8 फ्लाइट्स का संचालन होगा, जिसमें 4 आगमन और 4 प्रस्थान शामिल हैं। यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा हवाई अड्डा होगा, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। पहले दिन का फ्लाइट शेड्यूल (15 जून) आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहले दिन की पहली फ्लाइट सुबह 8:05 बजे लखनऊ से नोएडा पहुंचेगी। प्रमुख फ्लाइट्स: पहली आगमन फ्लाइट:…

Read More

NewArmyChief : नए सेना प्रमुख ले. ज. धीरज सेठ 30 जून को संभालेंगे कमान :-  भारतीय सेना के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. रक्षा क्षेत्र में एक लंबा और शानदार अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 30 जून से अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे। धीरज सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का…

Read More

UttarakhandFamilyID : क्या है देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना ? :- उत्‍तराखंड में 15 सालों से रह रहे लोगों को अब उत्तराखंड सरकार देवभूमि परिवार आईडी देने जा रही है । राज्‍यपाल ने देवभूमि परिवार अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ये कानून लागू हो गया है। सभी का केंद्रीयकृत डेटाबेस बनाया जाएगा। इसमें सेंधमारी करने वालों को 10 साल की जेल और 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आइये आपको इसके बारे में कुछ ख़ास बातें भी बता देते हैं – आपको बता दें कि पिछले विधानसभा सत्र में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की…

Read More

UttarakhandMonsoonAlert : मानसून की दस्तक और सतर्क हुआ पहाड़ ! :-  देवभूमि उत्तराखंड सुंदर पर्वतों वाला राज्य है, लेकिन यह खूबसूरती समय समय पर राज्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. भूस्खलन, बादल फटना, सड़क अवरोध यहाँ आम बात हैं, जिसके कारण विकास और पर्यावरण का संतुलन साधना सरकार के लिए संकट भी बन जाता है। वही अब मानसून भी प्रदेश में दस्तक देने वाला है,साथ ही हर वर्ष चलने वाली चारधाम यात्रा भी अपने चरम पर है.आकड़ो की बात करे तो अब तक 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं,और कई हज़ार श्रद्धालुओं ने आगे…

Read More

PithoragarhAccident : दारमा घाटी में कार पर गिरा बोल्डर , 2 टूरिस्टों की मौत :-  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मानसून की आहट के साथ ही सफर जानलेवा साबित होने लगा है। शुक्रवार दोपहर उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की दारमा घाटी से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां दारमा घाटी मार्ग पर अचानक हुए भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण एक विशालकाय चट्टान (बोल्डर) चलती कार के ऊपर जा गिरी। इस खौफनाक हादसे में कार सवार दो पर्यटकों की मौके पर ही मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…

Read More

DroupadiMurmu : 481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास :-  देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की…

Read More

KalyugPredictions  : घोर कलयुग के लक्षण – घटेगी उम्र :-  Kalyug Predictions: सनातन धर्म के कई ग्रंथों में कलयुग के अंतिम समय का विस्तृत वर्णन मिलता है. गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण, भागवत पुराण और कल्कि पुराण में बताया गया है कि जैसे-जैसे कलयुग अपने अंत की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे मनुष्यों के गुण, आयु, शारीरिक क्षमता और नैतिक मूल्य लगातार घटते जाएंगे. इन ग्रंथों के अनुसार, धर्म का आधार कमजोर हो जाएगा और अधर्म का प्रभाव बढ़ता जाएगा। मनुष्यों की आयु और कद हो जाएगा बहुत कम विष्णु पुराण और कल्कि पुराण में कहा गया है कि कलयुग के अंतिम चरण…

Read More

DecliningFertilityRate ; गिरती फर्टिलिटी रेट से मंडरा रहा संकट :-  दुनिया की आबादी को लेकर दशकों से एक ही डर दिखाया जाता रहा है, ‘जनसंख्या विस्फोट’. लेकिन आज 2026 में, हकीकत इसके बिल्कुल उलट खड़ी है. दुनिया के सामने अब सबसे बड़ा संकट यह नहीं है कि लोग बढ़ रहे हैं, बल्कि संकट यह है कि बच्चे पैदा होने बंद हो रहे हैं। प्रजनन दर में आ रही यह ऐतिहासिक गिरावट सिर्फ यूरोप या जापान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने भारत के दरवाज़े पर भी दस्तक दे दी है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि…

Read More

DieselLimitNews : एक दिन में मिलेगासिर्फ 200 लीटर डीजल :- सरकार ने देश में ईंधन की बिक्री और वितरण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसका असर पेट्रोल पंप से डीजल खरीदने वालों पर देखने को मिलेगा. नई अधिसूचना के मुताबिक अब हाई-स्पीड डीजल (HSD) और मोटर स्पिरिट की बिक्री पर कुछ नई सीमाएं और शर्तें लागू कर दी गई हैं। नए नियमों के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति या वाहन एक दिन में पेट्रोल पंप से 200 लीटर से अधिक हाई-स्पीड डीजल नहीं खरीद सकेगा. सरकार ने पेट्रोल पंप डीलरों को साफ निर्देश दिए हैं कि इस सीमा…

Read More