Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्र के मध्य ट्रेन संचालन का स्वप्न पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। इन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुदीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा सूरत जैसे रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को को यात्रा करने का आसानी से विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा शुरू होने से बाबा…
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार ने पार्टी को चिंतित कर दिया है। इस हार के बाद कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रणनीति को सुधारने का निर्णय लिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने महसूस किया है कि यदि हरियाणा में प्रचार में कम हिस्सेदारी ने नुकसान पहुंचाया, तो इसे दोहराने की गलती नहीं की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने हाल ही में रांची में एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। यह सम्मेलन झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उनके चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप…
इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसका अपना परिवार न हो। लेकिन वक्त की मार कई बार, इंसान को घर परिवार से इतना दूर कर देती है कि फिर वापसी की उम्मीद दिनों दिन क्षीण होती जाती है। महिला बाल कल्याण विभाग के अधीन देहरादून के केदारपुरम में संचालित नारी निकेतन में भी ऐसी कई दिल तोड़ने वाली कहानियां है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इन निराश्रितों के जीवन में रंग भरने का काम कर रही है। सरकार की ओर से चलाई जा रही फैमिली रीयूनियन प्रोग्राम के तहत अब तक 23 महिलाओं को उनके बिछड़े…
क्या आप बता सकते हैं कि किसी भैंसे की कीमत ज्यादा से ज्यादा कितनी हो सकती है ? बिलकुल नहीं बता पाएंगे क्योंकि ये कीमत आपकी सोच से कहीं ज्यादा है लाख दो लाख नहीं , करोड़ दो करोड़ नहीं बल्कि जनाब कीमत है बीस करोड़ से ज्यादा है। यह सुनकर आपकी तरह ज्यादातर लोग चौंक जाते हैं लेकिन यह सच है। आपको बता दे की 10 करोड़, 20 करोड़ और 23 करोड़ के भी भैंसे बिक रहे हैं। दरअसल हाल ही में मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला लगा। जहां पर पशुपालक, किसान और करोड़ों…
रेलवे ट्रैक पर सरिया या सिलिंडर डालकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश के मामले में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) अब जांच करेगी। पिछले एक महीने में प्रदेश में ऐसी तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। ताजा मामला देहरादून-हरिद्वार के बीच डोईवाला का है, जहां काठगोदाम एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। जब ट्रेन हरिद्वार की ओर से देहरादून आ रही थी, तब लोको पायलट की सजगता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक पर सरिया डालकर ट्रेन को पलटाने की योजना थी, लेकिन समय रहते इसे रोक लिया गया। इससे पहले,…
उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन किया जाना है, जिसकी शुरूआत नई दिल्ली में उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ, दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखण्ड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों व प्रवासियों की भागीदारी से आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ तैयारी के बारे में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी ली और उन्होंने कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस…
नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को हाल ही में धमकी मिली है, जिससे उनके फैंस और मीडिया में हलचल मच गई है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई की ओर से नहीं, बल्कि बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली द्वारा दी गई है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत को यह धमकी सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोपों के चलते मिली है। इन दोनों पर आरोप है कि वे अपने गानों और वीडियो के माध्यम से समाज में अनैतिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। इस आरोप ने उनके फैंस के बीच चिंता की लहर पैदा कर दी है और…
मुख्य चुनाव आयुक्त का 19 घंटे बाद रेस्क्यू : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। खराब मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में फंस गया था। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी। पिथौरागढ़ जिले के रालम गांव में राजीव कुमार ने रात बिताई। जिस गांव में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य लोगों ने रात काटी वह चीन के कब्जे वाले तिब्बत सीमा पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के गांव में फंसे रहने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सीईसी राजीव कुमार…
पहाड़ी इलाकों में तेज सर्द हवाओं का कहर : पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है, जबकि मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंडक बढ़ने के आसार हैं। चारों धाम में गुरुवार को दोपहर बाद फिर मौसम ने ली करवट। तेज सर्द हवाओं के साथ बदरीनाथ धाम की आसपास की ऊंची चोटियों पर एक बार फिर से बर्फबारी हुई। हिमपात होने से बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही धाम में शीतलहर चलने लगी…
तेंदुए के हमले से दो मासूमों की मौत : उत्तराखंड में एक ही दिन में तेंदुओं के दो हमलों के मामले सामने आए हैं। जिनमें एक बच्ची और एक किशोर की मौत हो गई। उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन उत्तराखंड के जिलों से जंगली जानवरों के हमले की दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तो दिन-दहाड़े लोगों के ऊपर जंगली जानवर हमला कर रहे हैं और उनको या तो मौत के घाट उतार दे रहे हैं या फिर गंभीर रूप से घायल कर दे रहे हैं। एक…