Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून में स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक की और इस कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस बैठक में उन्होंने साफ किया कि जनमानस को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 1500 नई स्ट्रीट लाइट एक ही दिन में खरीदी गई हैं। इसके अलावा, उन्होंने ईईएसएल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) को निर्देश दिए कि रिपेयर के लिए गई 2800 लाइट का स्टॉक तुरंत उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने टीमों को प्रतिदिन…
उत्तराखंड को देवभूमि मानते हैं लेकिन टूरिस्ट स्टेट होने की वजह से यहाँ स्पा मसाज , सेक्स वर्क्स का व्यापार भी फलफूल रहा है जिसका खुलासा आये दिन राज्य के अलग अलग शहरों से होता रहा है। ताजा खुलासा खटीमा कोतवाली और थाना झनकैया की पुलिस ने किया है जहाँ संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत के निर्देशन में कोतवाली…
डीजीपी अभिनव कुमार ने नए अफसरों को दिया उत्तराखंड आंदोलन पढ़ने का सुझाव : पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार,की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के अन्तर्गत चयनित 10 पुलिस उपाधीक्षकों व 3 कारागार अधीक्षकों के साथ एक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । पुलिस महानिदेशक ने चयनित अधिकारियों से संवाद करते हुये सभी का उत्तराखण्ड पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, उत्तराखण्ड पुलिस की जनशक्ति एवं पुलिस की विभिन्न शाखा व इकाईयों के कार्यों की जानकारी…
केदारनाथ उपचुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने 07 केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के संबंध में बताया कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु 22 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 घोषित की गई है। 30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2024 घोषित की गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव हेतु बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान संपन्न होंगे एवं शनिवार 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी।…
नैनीताल को विकास योजनाओं की सौगात : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’जमरानी बांध के प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित करते हुए 494 प्रभावितों को 1 अरब 95 करोड़ 51 लाख 67 हजार की धनराशि उनके खाते में ऑनलाइन डाली गई। शेष लाभार्थियों को भी शीघ्र ही धनराशि उनके खाते में सत्यापन के उपरान्त डाल दी जाएगी जिसकी कार्यवाही चल रही है। राज्य सरकार द्वारा परियोजना से विस्थापित परिवारों को उनके पुनर्वास के लिए जनपद उधम सिंह नगर के प्रयाग फार्म स्थित ग्राम गडरियाबाग में 300.5 एकड़ भूमि सिंचाई विभाग को निशुल्क आवंटित की गई है। यह भूमि इंडस्ट्रियल…
खाने में थूकने वालों पर अब सरकार सख्त : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सजग नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर होटल और ढाबा जैसे व्यवसायिक संस्थानों में खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही, उनके निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे होटल/ढाबा एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों…
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा और राजकुमार राव की विकी विद्या का वो वाला वीडियो ने एक-दूसरे के खिलाफ बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाई। जबकि राजकुमार की फिल्म ने तेजी से कमाई की, वहीं आलिया की जिगरा ने पहले पांच दिनों में ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। मेकर्स ने जिगरा से काफी उम्मीदें बांध रखी थीं। आलिया भट्ट ने फिल्म में अपने एक्शन से भरपूर अभिनय से सभी को प्रभावित करने की कोशिश की। वासन बाला के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर का शुरुआती प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन कुछ ही दिनों में फिल्म का कलेक्शन गिरने लगा। फिल्म की…
डीजीपी अभिनव कुमार के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, पुरुषों व महिलाओं को तलाश किये जाने के लिए प्रदेश में ऑपरेशन स्माइल अभियान को अगले दो महीने तक फिर चलाया जायेगा। इस अभियान को वर्ष 2015 से 13 बार चलाया गया है। इसी वर्ष 2024 में इस अभियान को चलाया गया, जिसमें 1370 गुमशुदाओं को बरामद किया गया। वर्ष 2015 से चलाये गये अभियान में जून 2024 तक 2951 बच्चे, 1721 महिला, 1309 पुरुष (कुल 5981 गुमशुदाओं) को बरामद किया जा चुका है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर अभियान की नोडल अधिकारी विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, अपराध उत्तराखण्ड हैं। जनपदों में सहायक…
आज वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस वायदे पर सवालिया निशान खड़ा किया जिसमें उन्होंने जनता से वायदा किया था कि 15 अक्टूबर तक देहरादून की सड़के गड्ढा मुक्त होगी। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जो 15 अक्टूबर तक सड़के गड्ढा मुक्त का वायदा किया था जिसमें कि उनके पास पर्याप्त समय भी था परंतु फिर भी वह सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं कर पाए इसका मुख्य कारण यह है कि लोक निर्माण विभाग के सचिव व अधिकारी मुख्यमंत्री की बात को अनसुना कर देते…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राज्य में पिछले तीन सालों में 17500 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे इन युवा अधिकारियों के जीवन में एक नई शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे इन युवा कर्णधारों का योगदान भी…