Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
AIHoroscope2025 : ChatGPT ने 12 राशियों का बताया राशिफल :- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में अब ज्योतिषीय आकलन भी डिजिटल और डेटा आधारित होते जा रहे हैं। पौष महीने की चतुर्दशी तिथि से शुरू हो रहे नए वार्षिक चक्र को लेकर ChatGPT ने ग्रहों की चाल, मूलांक और राशियों के प्रभाव का विश्लेषण करते हुए पौष 2025 से पौष 2026 तक का विस्तृत राशिफल तैयार किया है। इस एआई-आधारित राशिफल में सभी 12 राशियों के लिए पढ़ाई, करियर और व्यापार से जुड़े संकेत दिए गए हैं, जो आने वाले एक साल में अवसर, चुनौतियों और संभावित बदलावों की स्पष्ट तस्वीर…
UttarakhandNews : अब बीमा मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, कर्मचारियों व पेंशनरों का अंशदान बढ़ाया :- प्रदेश सरकार ने राज्य आयुष्मान व अटल आयुष्मान योजना में पांच लाख तक मुफ्त इलाज अब बीमा मोड पर मिलेगा। इससे प्रदेश सरकार पर इलाज के खर्च का आर्थिक बोझ कम होगा। इसके अलावा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत कर्मचारियों व पेंशनरों का गोल्डन कार्ड पर मिलने वाले कैशलेस इलाज के लिए पांच साल बाद अंशदान बढ़ाया गया। आने वाले समय में महंगाई भत्ते के आधार पर अंशदान में बढ़ोतरी की जाएगी। सरसों का तेल और लहसुन के फायदे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री…
SouthKoreaMarriageScheme : नौकरी-छोकरी सब मिलेगी ! शादी पर मिलेंगे 25 लाख :- दक्षिण कोरिया दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक है, लेकिन इस चमक-धमक के पीछे एक गहरा अंधेरा छिपा है. यहां के लोग काम के दबाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में इतने उलझ गए हैं कि उनके पास खुद के लिए, प्यार के लिए और परिवार के लिए रत्ती भर भी वक्त नहीं बचा है। खाली पेट पपीता खाने के फायदे सुबह से रात तक दफ्तर की कुर्सी से चिपके रहने वाले युवाओं ने डेटिंग और शादी को एक ‘झंझट’ मान लिया है. इसका नतीजा यह हुआ…
DehradunPolice : उर्मिला सनावर की कुंडली खंगालेगी दून पुलिस :- पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति बताने वाली उर्मिला सनावर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता परोसने के आरोपों की दून पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। सरसों का तेल और लहसुन के फायदे पुलिस के अनुसार इस मामले में सोशल मीडिया पर आम लोगों को भड़काने, एआई के आपराधिक इस्तेमाल और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं, इसलिए हर पहलू की जांच जरूरी है एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पिछले सोशल…
SalmanKhanBirthday : सलमान ने पैपराजी संग काटा केक, जन्मदिन मनाने फॉर्महाउस पहुंचा खानदान :- बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपनी उम्र का एक और बड़ा मील का पत्थर पार कर चुके हैं. जी हां, सबके चहेते सलमान खान अब 60 साल के हो गए हैं. इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए भाईजान ने अपने पनवेल वाले फार्महाउस को चुना, जहां बीती रात एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया. इस जश्न में ग्लैमर से ज्यादा अपनापन नजर आया, क्योंकि इसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। अक्सर देखा…
KashiVishwanathTemple : काशी विश्वनाथ में नए साल पर कड़े नियम लागु :- अगर आपने साल 2026 का स्वागत बाबा विश्वनाथ के चरणों में मत्था टेककर करने की योजना बनाई है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. बनारस की गलियों में महादेव के जयकारों के बीच नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं. नए साल की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन की व्यवस्था में कुछ कड़े फैसले लिए हैं, ताकि किसी भी भक्त को असुविधा न हो। 3 जनवरी तक लागू रहेंगे…
SainikSchool : सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल में क्या अंतर है? :- देश में जब भी सेना में अफसर बनने की पढ़ाई की बात होती है, तो सबसे पहले मिलिट्री स्कूल और सैनिक स्कूल का नाम सामने आता है। दोनों ही स्कूलों का मकसद छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा के लिए तैयार करना है। दोनों स्कूल सेना से जुड़े हैं, इसलिए आम तौर पर दोनों को एक ही समझ लिया जाता है लेकिन इनकी शुरुआत, काम करने का तरीका और पढ़ाई का फॉर्मेट एक-दूसरे से काफी अलग है। खाली पेट पपीता खाने के फायदे आम स्कूलों की तरह ही…
DehradunPoliceAction : उर्मिला और EX MLA सुरेश राठौर पर मुकदमा :- बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कथित रूप से झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने, महिला की छवि धूमिल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोपों में थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है। चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता आरती गौड़ की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उर्मिला सनावर नामक महिला पूर्व में भी झूठे आरोप लगाकर…
NainitalWinterCarnival : कार्निवल ने टूरिस्टों से की मस्ती :- सरोवर नगरी नैनीताल में विंटर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित विंटर कार्निवाल का भव्य और रंगारंग शुभारंभ हो गया। कार्निवाल का उद्घाटन नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने किया। इस मौके पर जिले की सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। खाली पेट पपीता खाने के फायदे कार्यक्रम के दौरान माल रोड पर अमरोहा से आए सिख समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक गतका का प्रदर्शन किया, वहीं धारचूला और मुनस्यारी से आए रंग समाज के लोगों ने अपनी विशिष्ट वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से…
ManpurVillageLiquorBan : मानपुर गांव में हुआ शराब प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पारित :- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में ग्रामीण स्तर पर शराबबंदी को लेकर जागरूकता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के मानपुर और धनारी क्षेत्र के फोल्ड गांव में ग्राम सभाओं द्वारा सर्वसम्मति से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। दोनों गांवों ने खुली बैठकों में प्रस्ताव पारित कर स्वयं को नशामुक्त घोषित किया है। मानपुर गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध बीते सोमवार को ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में मानपुर गांव की खुली ग्राम सभा आयोजित हुई।…