Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
NepalFloods : नेपाल में फिर कुदरत का कहर, 21 की मौत :- नेपाल में पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, भयानक बाढ़ और जगह-जगह हुए भूस्खलन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस आसमानी आफत ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक कम से कम 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश मौतें भूस्खलन की वजह से हुई हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गई, जबकि बाढ़ से…
Drishyam3 : ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर बड़ा अपडेट :- दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक, 27 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी, जबकि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में… ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग को लेकर आया अपडेट दृश्यम: द कन्क्लूजन’के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर…
BankSMSFraud ; बैंक के नाम से फोन में आया SMS असली है या नकली :- आज के समय में मोबाइल पर बैंक, बिजली विभाग या सरकारी योजनाओं के नाम से SMS आना आम बात है। लेकिन हर मैसेज भरोसे के लायक हो, यह जरूरी नहीं है। साइबर ठग अक्सर लोगों को डराकर या लालच देकर फर्जी मैसेज भेजते हैं और फिर लिंक पर क्लिक करवाकर उनकी निजी या बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कोई SMS वास्तव में आधिकारिक है या सिर्फ ठगी का तरीका है। मैसेज के Sender ID और…
MarriageFraud : ‘रिया गुप्ता’ बनकर रचाई शादी,, दूल्हे के उड़े होश :- उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से शादी के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहाँ एक मुस्लिम युवती ने कथित तौर पर अपनी असली पहचान और धर्म छिपाकर एक हिंदू युवक से शादी रचा ली. हालांकि, शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन की सच्चाई सामने आ गई, जिसके बाद पीड़ित युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,…
HaivanMovie :अक्षय और सैफ की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप :- अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिकाओं वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस सफर बेहद निराशाजनक रहा है। रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर ही फिल्म ने सिनेमाघरों से विदाई ले ली है। 11 सितंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर उतरी यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में पूरी तरह नाकाम रही और इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन महज 9.92 करोड़ रुपये पर सिमट गया। फिल्म की शुरुआत काफी कमजोर रही थी, जिसने पहले दिन केवल 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया…
SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के बीच अनुसंधान सहयोग, क्षमता निर्माण, अकादमिक सहभागिता और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से हुए इस एमओयू को दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक अकादमिक एवं अनुसंधान सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय…
KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन हर्ष व्यास अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हर्ष अब ग्लासगो, स्काॅटलैंड के मैट पर अपनी स्पीड, तकनीक, फिटनेस और फाइटिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। हर्ष व्यास ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्रीमहंत एवम श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट…
Madhumitha : YouTube पर दिखाती थीं दौलत, चोरों ने बनाया कंगाल :- तमिलनाडु के कन्याकुमारी की एक फेमस यूट्यूबर मधुमिता, जिसने सोशल मीडिया पर अपनी धन दौलत को खूब दिखाया, उसके घर चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मधुमिता के घर से चोरों ने तकरीबन 900 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए। चोरी के गहनों की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यूट्यूबर मधुमिता, जो खुद हर महीने सोना खरीदने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने वाले वीडियो पोस्ट करती थीं, उनके घर चोरी की वारदात चर्चा का विषय बन गई…
TheGreatIndianKapilShow : द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 के प्रीमियर पर लगेगा हंसी का तड़का :- कपिल शर्मा अपने पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पांचवें सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. जब से शो के पांचवे सीजन का ऐलान हुआ था, तब से ही फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। अब फाइनली शो का पहला एपिसोड भी जल्द ही रिलीज होने वाला है. सबसे खास बात ये है कि शो के नए सीजन की शुरुआत मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन की स्टारकास्ट के साथ होगी। सीजन 5 का…
UttarakhandNews : सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अल्टीमेटम – मुख्य सचिव :- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित जिला योजना, राज्य वित्त, 25 सूत्रीय कार्यक्रम तथा केंद्र पोषित विभिन्न विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले में क्रियान्वित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी को समाहित करने वाली डिजिटल पहल ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का विमोचन किया। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने…