Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
IndianPilot : कौन हैं भारतीय पायलट स्मित माछर ? बचाई 180 यात्रियों की जान :-दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हवा में ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार यात्रियों के बीच दहशत पैदा कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद विमान ने आपातकालीन संकेत भेजा और तेजी से ऊंचाई खोई। इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया, जहां विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाईदुबई ने भी पुष्टि की कि विमान ने रास्ते में एक घटना का सामना किया…
FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी :- उत्तराखंड के राजकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता सरकार की प्राथमिकता है। इन सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न आवश्यक जांचें आमजन को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी मकसद ले लिए निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता हेतु वर्तमान एजेंसी को जनहित में नवीन निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक सीमित अवधि का विस्तार दिया गया है। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के अंतर्गत निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं के…
AjayDevgn : ‘Drishyam 3’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में छापे करोडों ?:- अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3: द कनक्लूजन रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और इसका असर एडवांस बुकिंग पर भी साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म ने शुरुआती दिनों की प्री-सेल में शानदार कारोबार किया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. वहीं, इसी दौरान रिलीज होने वाली हनुमान अंश के लिए मुकाबला और दिलचस्प हो…
NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों से हुआ परफेक्ट बहू का सामना :- एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येलो ने आज नई नवेली का ट्रेलर रिलीज़ किया, और इस फ़िल्म में दर्शक देखेंगे कि किस तरह “भाभी डायन है” वाला रहस्य उम्मीदों से परे एक धमाकेदार और मनोरंजक सफ़र में बदल जाता है. फ़िल्म में मोहिनी का किरदार निभाने वाली यामी गौतम धर के अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नज़र आने वाली हैं. ये फ़िल्म एक नई और आदर्श बहू, एक अतरंगी परिवार और एक ऐसे राज की कहानी है, जो घर की दहलीज पार कर कोसों दूर तक जाती…
AllahabadHighCourt : शादी का वादा और शारीरिक संबंध… हर बार रेप नहीं – हाईकोर्ट :- शादी का वादा… फिर शारीरिक संबंध और उसके बाद रेप का मुकदमा। ऐसे मामलों में कानून की एक अहम कसौटी यह है कि क्या शादी का वादा शुरुआत से ही झूठा था? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले में इसी सवाल पर फैसला सुनाते हुए पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि केवल शादी के वादे के साथ बने हर संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। 2013 में हुई थी पहचान, 2020 में दर्ज हुआ…
1 अक्टूबर से बदलेगा स्कूल का समय UttarakhandSchoolTiming : पहाड़ों में बढ़ी ठंड तो बदली स्कूल की टाइमिंग :- पहाड़ों में सुबह की ठंड ने दस्तक दे दी है और इसका असर अब स्कूलों की घंटी पर भी दिखेगा। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के मुताबिक 1 अक्टूबर से राजकीय माध्यमिक और प्रारंभिक विद्यालयों में शीतकालीन समय सारिणी लागू होगी। यह व्यवस्था 31 मार्च तक जारी रहेगी। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 1 अक्टूबर से विंटर टाइमिंग शुरू होगी। मौसम में बदलाव और पहाड़ी इलाकों में बढ़ती ठंड को…
YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट सुरक्षित हो- यशपाल आर्य :- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर पाँच स्पष्ट माँगें सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी राजनीतिक दल की जीत-हार से कहीं बड़ा विषय है। चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और लोकतंत्र तथा संविधान देश की स्थायी संस्थाएं हैं। आर्य ने कहा कि कांग्रेस की पाँच स्पष्ट माँगें हैं- 1.मतदाता सूची में होने वाले हर बड़े बदलाव का पूरा डेटा सार्वजनिक किया जाए। 2.जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची…
AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं :- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में नाम बदलने से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत अगर कोई व्यक्ति आधार में अपने नाम में बड़ा बदलाव कराना चाहता है, तो अब उसे भारत सरकार या राज्य सरकार के राजपत्र यानी गजट में नाम परिवर्तन का प्रकाशन कराना होगा। इसके बाद ही आधार में बड़े नाम बदलाव की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। नाम में बड़े बदलाव के लिए गजट जरूरी नए नियम के मुताबिक, अगर आधार कार्ड में नाम को पूरी तरह या…
AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा :- ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनने पहुंची हैं। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं। पेरिस से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ऐश्वर्या फैंस के बीच घिरी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। ऐश्वर्या का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। ऐश्वर्या का ब्लैक वेल्वेट लुक भी काफी चर्चा में है, रैप पर उनके…
RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज :- -26/11 मुंबई आतंकी हमले की कहानी पर बनी फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में हैं, जबकि ललित प्रभाकर आतंकी अजमल कसाब बने हैं। ट्रेलर में हमले के साथ अदालत में हुई सुनवाई और उज्ज्वल निकम के नजरिए को दिखाया गया है। ट्रेलर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर लॉन्च…