Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
KedarnathDham : 3 दिन बाद खुली केदारनाथ यात्रा , गूंजे जयकारे :- पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित पड़ा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए दोबारा खोल दिया गया है। मार्ग सुचारू होते ही सोनप्रयाग में पिछले तीन दिनों से रुके हजारों श्रद्धालुओं का इंतजार समाप्त हो गया और पूरा क्षेत्र ‘बम-बम भोले’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। Kedarnath Yatra Update- तीन दिनों से यात्रा थमी होने के कारण सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और आसपास के क्षेत्रों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु…
UPNews : बारिश से तंग युवक ने भगवान इंद्र के खिलाफ ठोंका केस :- बारिश की फुहारें और रिमझिम बरसता पानी भला किसको अच्छा नहीं लगता होगा लेकिन जब ये हद से ज्यादा हो जाए तो इंसान कितना परेशान हो सकता है इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारिश से परेशान एक युवक ने ऐसा काम कर दिया कि अब हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है. हम सब देखते हैं कि लोग सड़क खराब है, लाइट नहीं आ रही या पानी नहीं आ रहा, ऐसी शिकायतें अफसरों से करते हैं.…
NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव :- नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा व्यवस्था की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में पेपर लीक का मुद्दा अब न केवल छात्रों व अभिभावकों के लिए है बल्कि सरकार भी इस पर लगाम लगाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अगुवाई वाली उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव कर रही है। इसमें आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, पारदर्शी प्रक्रिया और एग्जामिनेशन मैनेजमेंट को मजबूत बनाने जैसे पहलुओं पर…
UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों को जानकारी दी गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि प्रदेश में दावे और आपत्तियों का निस्तारण सोमवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा. अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में मतदाता सूची का…
MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा :- उत्तराखंड में NEET UG 2025 के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में दाखिला दिलाने के मामले में देहरादून पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार और गिरीश सिंह के रूप में हुई है. इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है.मामले की जांच देहरादून पुलिस की SIT कर रही है. टीम प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है और जांच…
DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री :- उत्तर प्रदेश की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब राजनीति में उतर ही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर खुद एलान किया है कि वह राजनीति में आएंगे, जनता के लिए खाम करेंगी। उन्होंने एक स्कूल का जिक्र करके कहा कि एक स्कूल के लिए उन्होंने 3 साल पहले मंजूरी दी थी, वह 3 साल बाद भी नहीं बन पाया। IAS दिव्या 2013 बैच की IAS अधिकारी थीं। दिव्या मित्तल ने कहा है कि वह किसी दल के साथ नहीं जुड़ेंगी और सिर्फ लोगों के साथ राजनीति…
BiharVigilanceRaid : अफसर मियाँ बीवी के घर दौलत का मिला ढेर ! :- हमारे देश में ईमानदार अफसर खोजेंगे तो पसीने निकल जायेंगे लेकिन मालदार तलाशेंगे तो अक्सर मिल जायेंगे। अजब गजब बिहार में एक अफसर कपल के घर जब छापेमारी की गई है, तो वहां बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ है. इसके अलावा आभूषण और तमाम लग्जरी घड़ियां भी मिली हैं. यह छापेमारी एडीएम आपूर्ति रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी सब-रजिस्ट्रार स्वीटी कुमार के आवास पर हुई है। स्वीटी कुमारी फिलहाल दानापुर में तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक लगभग 80 लाख रुपये तो नकद ही मिले हैं,…
NoPUCNoFuel : 1 अक्टूबर की सुबह से बदल जाएंगे कई नियम ! :- दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने 1 अक्टूबर से बेहद कड़ा फैसला लागू करने की तैयारी कर ली है. अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के 35 जिलों में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) के पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा. बिना वैध PUCC के सड़क पर वाहन चलाने पर 10,000 रुपये का भारी चालान या 6 महीने की जेल का प्रावधान है। फर्जीवाड़े और भारी-भरकम जुर्माने से बचने के लिए वाहन…
PitruPakshaRituals : पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदना शुभ है या अशुभ? :- पितृ पक्ष का समय हिंदू धर्म में पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान लोग अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में विधि-विधान से किए गए श्राद्ध कर्म से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. यही वजह है कि इन दिनों खानपान से लेकर रोजमर्रा के कामों तक कई बातों का विशेष…
UttarakhandNews : उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों संग की गुफ्तगू :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों एवं प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भागीदारी है। इस अवसर पर प्रवासी बुद्धिजीवियों द्वारा राज्य के विकास के प्रति अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राप्त सुझावों का समावेश राज्य के विकास हेतु तैयार की जाने वाली नीतियों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रवासी बंधुओं से संवाद के दौरान इस आयोजन में अपनी व्यस्तताओं के बावजूद उपस्थित होने के लिए उनका आभार भी…