Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

November 24, 2026

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » मुख्यमंत्री योगी संगम परमार्थ में पहुंचे, दिव्य नज़ारे का आनंद लिया
राजनीति

मुख्यमंत्री योगी संगम परमार्थ में पहुंचे, दिव्य नज़ारे का आनंद लिया

Pujya Bapu gave the message - Keep Geeta and Ramayana in children's school classrooms.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

मुख्यमंत्री योगी संगम परमार्थ में पहुंचे, दिव्य नज़ारे का आनंद लिया : पूज्य बापू ने दिया संदेश – बच्चों के स्कूल बैंग में गीता और रामायण रखे, महाकुंभ की पवित्र धरती पर, परमार्थ निकेतन शिविर, अरैल, प्रयागराज में विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रसंत पूज्य श्री मोरारी बापू जी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही मानस ज्ञान गंगा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और म म स्वामी संतोषदास जी (सतुआ बाबा) ने योगी आदित्यनाथ का अभिनन्दन किया।

मानस ज्ञान गंगा के प्रवाह को आत्मसात करने और अंतस के संगम को बनाये रखने के लिये विश्व के अनेक देशों के साधकों ने सहभाग किया। पूरा परमार्थ निकेतन शिविर मानस ज्ञान धारा के आनंद में आनन्दित व हर्षित है।
उत्तरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानस कथा में सहभाग कर अपने आशीर्वचनों से सभी को अभिभूत करते हुये कहा कि प्रयागराज की पावन धरा पर महाकुम्भ के दिव्य अवसर पर परमार्थ निकेतन की ओर से आयोजित पूज्य बापू की कथा में आने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज मैने देखा कि प्रयागराज के सारे घाट पावन श्रद्धालुओं से भरे हैं। यह भारत का दृश्य है जो जाति-पति से मुक्त भारत का संदेश दे रहा है; भारत की एकता का संदेश दे रहा हैं। यह दृश्य अखंड़ भारत का मार्ग प्रशस्त करने का संदेश दे रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि मुझे पूज्य बापू की कई कथाओं में सहभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रत्येक कथा में कुछ न कुछ नया व रोचकता होती हैं। हरि अनंत, हरि कथा अनंता। उन्होंने कहा कि प्रयाग की धरती पर अक्षय वट है, सरस्वती कूप भी है, नागवासुकी का पावन मन्दिर है, महर्षि भारद्वाज जी का आश्रम है और पावन त्रिवेणी का संगम भी है इस पवित्र धरा पर आप सभी का अभिनन्दन है।
उन्होंने कहा कि कथा, का संदेश राष्ट्रीय एकता का संदेश होना चाहिये; अखंड़ भारत का संदेश होना चाहिये, उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम के मिलन का संदेश होना चाहिये। आप सभी अंखड़ भारत का संदेश लेकर जायें।

राष्ट्रसंत पूज्य मोरारी बापू ने मानस कथा का शुभारम्भ मंगलभवन अमंगलहारी चौपाई से किया। मानस कथा, मानसिक नेत्रों को जीवंत व जागृत करने का दिव्य माध्यम है। मानस कथा स्वयं में एक महाकुम्भ है। संगम में स्नान करने के लिये हमें तन लेकर आना होता है और मानस, महाकुम्भ; कथा की त्रिवेणी में स्नान के लिये हमें अन्तस के चक्षुओं को लेकर आना होता है। कथा की त्रिवेणी में स्नान के लिये तन को ही नहीं बल्कि मन को भी लेकर आना पड़ता है। कथा के महाकुम्भ के स्नान के लिये सिद्धि ही नहीं बुद्धि को भी लेकर आना होता है। बापू ने आह्वान किया कि महाकुम्भ में स्नान के लिये तन से, मन से और अपार श्रद्धा के साथ आये। जो बल और बुद्धि लेकर आयेगा वहीं कुम्भ में अवगाहन कर सकता है। कुम्भ में स्नान के लिये विŸा की आवश्यकता होती है और कथा के महाकुम्भ में स्नान के लिये चिŸा की आवश्यकता होती है। त्रिवेणी में डुबकी लगने के लिये हमने अंलकारों को उतारना होता है और कथा में डुबकी लगाने के लिये अहंकार को उतरना होता है।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली है कि हमें तीर्थराज प्रयाग महाकुम्भ में आने का अवसर मिल रहा है। 6 वर्ष में बाद एक अर्द्धकुम्भ आता है, 12 वर्ष में कुम्भ आता है और जब 12 कुम्भ हो जाते हैं तब महाकुम्भ आता है। अगला महाकुम्भ 2170 वें वर्ष में होगा। हम से पहले भी, हम और हमारे बाद भी शायद किसी को ऐसा अवसर प्राप्त होगा। हमें संगम के तट पर संगम के चरणों में संगम होने का अवसर मिल रहा है। हमारा जीवन संगम बने इसलिये तो यह अवसर प्राप्त हुआ है।

#CM 2025 mahakumbh in prayagraj cm yogi cm yogi mahakumbh 2025 narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news Uttar Pradesh आध्यात्मिकअनुभव आध्यात्मिकता आस्था उत्तप्रदेश दिव्यनज़ारा धार्मिकआस्था धार्मिकपरंपरा धार्मिकसमारोह धार्मिकस्थल प्रयागराज महाकुंभ2025 मुख्यमंत्रीयोगी योगीआदित्यनाथ योगीकीयात्रा शाहीस्नान संगम संगमकीमहिमा संगमकीसैर संगमपरमार्थ हिंदूधर्म
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article‘संचार साथी’ ऐप से धोखाधड़ी कॉल्स पर लगेगी लगाम
Next Article राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से होटल व्यवसायियों में खुशी की लहर
Narad Post

Related Posts

UttarakhandCongress: क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछे सवाल!

November 21, 2026

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

November 21, 2026

NainitalNews: दूल्हे ने तोड़ी शादी, गांव वालों ने सिखाया सबक

November 21, 2026

IndianSpiritualCinema: ‘रुद्रयोगी’ से बड़े पर्दे पर दिखेंगे चमत्कारी देवराहा बाबा 

November 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

By Narad PostNovember 24, 20260

ShamoonQasmi :  मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी :-  उत्तराखंड की कलियर…

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026

AIJobCuts : अब 72 घंटे में AI तैयार करेगा छंटनी की लिस्ट !

November 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?