Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NeemKaroliBaba : यूपी में तैयार हो रहा नीम करौरी बाबा सर्किट

September 12, 2026

MigrainePain : माइग्रेन का दर्द बढ़ाती हैं ये 5 बुरी आदतें

September 12, 2026

AmitabhBachchan : 84 की उम्र में म्यूजिक सीखना चाहते हैं बिग बी

September 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने कर ली तैयारियां पूरी
राजनीति

नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने कर ली तैयारियां पूरी

Notification for elections will be issued next week,
Narad PostBy Narad PostNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
नगर निकाय
नगर निकाय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तराखंड : नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कर ली अपनी तैयारियां पूरी, अगले हफ़्ते चुनाव के लिए अधिसूचना कर दी जाएगी जारी, उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब बस निर्वाचन आयोग को सरकार से आरक्षण पर फाइनल मुहर लगने का इंतजार है. उम्मीद है कि अगले हफ़्ते चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

उत्तराखंड में नगर निकायों के लिए चुनाव की स्थिति अब साफ होती दिख रही है. हालांकि राज्य में नगर निकाय चुनाव तय समय सीमा से नहीं कराए जा सके हैं. दरअसल, राज्य में दिसंबर महीने में ही नगर निकायों का 5 साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है. इसके बाद से ही तमाम नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे. इस तरह प्रदेश के नगर निकायों को पिछले करीब 11 महीने से प्रशासक ही चला रहे हैं. समय पर चुनाव नहीं होने के कारण प्रशासकों का कार्यकाल भी दो बार बढ़ाया जा चुका है।

पहले दिसंबर में 6 महीने के लिए प्रशासक बैठाए गए, फिर जून महीने में इनका कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ाया गया. इसके बाद भी चुनाव नहीं हो पाने के कारण शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल नए बोर्ड के गठन तक के लिए बढ़ाने का आदेश जारी किया. हालांकि यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और सरकार ने हाईकोर्ट में भी अक्टूबर तक चुनाव कराने का हलफनामा दिया, लेकिन सरकार आरक्षण की व्यवस्था पूरी नहीं हो पाने के कारण चुनाव नहीं करवा पाई।
इसके बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तैयारी पूरी करने के बाद सरकार से जल्द ही आरक्षण व्यवस्था पर फाइनल निर्णय होने के बाद चुनाव कराए जाने का दावा किया है. फिलहाल प्रदेश में ओबीसी आरक्षण की कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है और ओबीसी आरक्षण की नियमावली के लिए अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन का इंतजार किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि अनुमोदन होने के साथ ही आरक्षण की व्यवस्था का पूरा प्रारूप राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा और इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेगा. फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचक नामावली बनाने का काम कर रहा है।

उधर 8 नवंबर तक वोटर लिस्ट का प्रकाशन भी कर लिया जाएगा. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार होगा. इसी दौरान राज्य निर्वाचन आयोग को आरक्षण की व्यवस्था का प्रारूप भी सरकार से प्राप्त हो जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि 10 नवंबर को आयोग अधिसूचना जारी कर देगा. लइस तरह उत्तराखंड में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और निकाय चुनाव में चुनावी तैयारी करने वाले नेताओं का भी इंतजार अब खत्म हो रहा है।*

Election elections latest municipal election schedule municipal election schedule municipal elections narad post telangana municipal election dates ts municipal election
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कानपुर में आतंकी घटनाओं पर जताया दुःख
Next Article मूंग की दाल का इतिहास है 3 हज़ार साल पुराना
Narad Post

Related Posts

PushkarSinghDhami : “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मिसाल है सिख परंपरा : मुख्यमंत्री

September 11, 2026

DigitalArrest : व्हाटसप कॉल के माध्यम से किया गया था 12 दिनो तक “डिजिटल अरेस्ट”

September 10, 2026

AnandBardhan : अपराधियों को सजा में देरी नहीं – मुख्य सचिव

September 9, 2026

MahendraBhatt : महेंद्र भट्ट सहित कई नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज हुई Zero FIR

September 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तर प्रदेश

NeemKaroliBaba : यूपी में तैयार हो रहा नीम करौरी बाबा सर्किट

By Narad PostSeptember 12, 20260

NeemKaroliBaba : यूपी में तैयार हो रहा नीम करौरी बाबा सर्किट :-  यूपी में अब…

MigrainePain : माइग्रेन का दर्द बढ़ाती हैं ये 5 बुरी आदतें

September 12, 2026

AmitabhBachchan : 84 की उम्र में म्यूजिक सीखना चाहते हैं बिग बी

September 12, 2026

ChandraParvat : क्या आपके चंद्र पर्वत पर है ये 3 शुभ निशान ?

September 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?