Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी

August 29, 2026

UttarakhandGlacierLakeSurvey : उत्तराखंड के संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा सर्वे

August 29, 2026

UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी
देहरादून

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी

On this occasion, athletes who had achieved special accomplishments in various fields also met the Governor.
Narad PostBy Narad PostAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandGovernorLokMilan
UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी :-  राज्यपाल ने लोक भवन में आयोजित लोक मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

लोक मिलन कार्यक्रम में उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार एवं देहरादून जनपदों से आए 14 लोगों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव राज्यपाल के समक्ष रखे। इनमें भूमि संबंधी मामलों, रोजगार उपलब्ध कराने, ग्राम विकास कार्यों में सहयोग सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रहीं।

राज्यपाल ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रत्येक मामले का नियमानुसार एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने शिकायत निवारण अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों को तत्काल संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उनके प्रभावी समाधान की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन में समय-समय पर आयोजित होने वाले लोक मिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए संवेदनशील एवं प्रभावी पहल करना है।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने भी राज्यपाल से भेंट की। मलेशिया में आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रो-बॉल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

इसके अलावा काठमांडू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों ने भी राज्यपाल से भेंट की। विंटर गेम्स के अंतर्गत आइस स्टॉक नेशनल गेम्स में पदक हासिल करने वाली सुश्री शालिनी राणा ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।

राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमेश सिंह पाल, डॉ. कमल किशोर डुकलान एवं डॉ. हरेंद्र चौधरी ने अपनी स्वलिखित पुस्तकें राज्यपाल को भेंट कीं।

उन्होंने अपनी पुस्तकों की विषयवस्तु एवं लेखन के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल ने उनके साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

AsianParaThrowballMedalists DehradunNewsHindi DevbhoomiGovernorUpdate ExServicemenGrievanceUK GovtPublicGrievancesUK HindiNewsUttarakhand IceStockNationalGamesUK LokBhawanPublicGrievance PublicGrievanceUttarakhand UttarakhandGovernorBooks UttarakhandGovernorLokMilan UttarakhandGovernorNews UttarakhandNewsHindi UttarakhandParaAthletesGovernor UttarakhandSportsNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandGlacierLakeSurvey : उत्तराखंड के संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा सर्वे
Narad Post

Related Posts

UttarakhandGlacierLakeSurvey : उत्तराखंड के संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा सर्वे

August 29, 2026

UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस

August 29, 2026

PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल: जानिए सफेद चावल से क्यों कई गुना ज्यादा ताकतवर है ‘रेड राइस’

August 27, 2026

CentralHopeTownKhatauni : मौजा सेंट्रल होप टाउन की खतौनी ऑनलाइन जारी

August 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी

By Narad PostAugust 29, 20260

UttarakhandGovernorLokMilan : राज्यपाल के सामने पहुंचे प्रदेश भर से फरियादी :-  राज्यपाल ने लोक भवन…

UttarakhandGlacierLakeSurvey : उत्तराखंड के संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का होगा सर्वे

August 29, 2026

UttarakhandCyberAwareness : बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने में जुटी पुलिस

August 29, 2026

IndianRailwaysFineRule : यात्रीगण कृपया जान लें ये नया नियम वर्ना पछतायेंगे !

August 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?