Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

October 8, 2026

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » SIR : कांग्रेस का एसआईआर विरोध, ढाल बनी भाजपा
उत्तराखंड

SIR : कांग्रेस का एसआईआर विरोध, ढाल बनी भाजपा

Asking a direct and pointed question of the Congress, a demand was made for an answer: Does the Congress want to keep deceased individuals on the voters' list?
Narad PostBy Narad PostOctober 7, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
SIR
SIR : कांग्रेस का एसआईआर विरोध, ढाल बनी भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बिना वैधानिक कागज़ों के फर्जी वोटर बनाने की मांग, देशद्रोह जैसा कृत्य : भट्ट

ज्ञानेश कुमार से पहले ही लोकसभा चुनाव हार चुकी थी कांग्रेस – भाजपा

SIR : कांग्रेस का एसआईआर विरोध, ढाल बनी भाजपा : – भाजपा ने कांग्रेस के एसआईआर विरोध के नाम कर अलोकतांत्रिक राजनीति करने और अराजकता फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया पर प्रहार बताते हुए प्रश्न किया कि क्या दिवंगत और फर्जी लोगों को वोटर बनाने की कांग्रेसी मंशा देशद्रोह जैसी नही है? ज्ञानेश कुमार के चुनाव आयुक्त बनने से पहले ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार गई थी, फिर भी उन्हें गड़बड़ लगती है तो क्या केरल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और स्वयं राहुल प्रियंका खड़गे सबका चयन फर्जी है?

उन्होंने कांग्रेस द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस की नीयत पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट साबित करती है कि वह लोकतंत्र की शुचिता और पारदर्शी मतदाता सूची के खिलाफ खड़ी है।

कांग्रेस से सीधे और तल्ख सवाल पूछते हुए जवाब मांगा कि क्या दिवंगत लोगों को वोटर बनाए रखना चाहती है कांग्रेस? जो लोग इस दुनिया में नहीं हैं या जो सत्यापन के दौरान अपने स्थानों पर नहीं मिले, उन्हें मतदाता सूची में कैसे जोड़ा रख सकते हैं? वहीं पूछा कि डुप्लीकेट और शिफ्टेड वोटरों पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों? जो लोग अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं, उनके डबल वोट क्यों बनने चाहिए? मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम काटना एक संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रिया है, कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि “यदि कोई बिना किसी वैध दस्तावेज के फर्जी वोटर बनाना चाहता है, तो यह देशद्रोह जैसा गंभीर कृत्य है।” साथ ही कांग्रेस पर परोक्ष रूप से आरोप लगाया कि कहावत है “चोरों को सब चोर ही नजर आते हैं।” हो सकता है कांग्रेस को अपने पुराने दौर की चुनावी धांधलियों और धांधली के अनुभवों का अभ्यास है।

उनका इतिहास भी चुनाव आयुक्तों को मंत्री सांसद और पार्टी पदाधिकारी बनाने के रिकॉर्ड से भरा पड़ा है। इसीलिए उन्हें अपने प्रयासों, क्षमता और नीयत में कमी नहीं नजर आती है बल्कि पूरे सिस्टम को ही वे भ्रष्ट साबित करने पर तुले हैं।

इसी तरह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को हास्यास्पद और अज्ञानतापूर्ण बताते हुए भट्ट ने कहा कि “जो लोग आज ज्ञानेश कुमार पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, उन्हें थोड़ा तो सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 में चुनाव आयोग के शीर्ष पद पर आए, जबकि लोकसभा चुनाव 2024 में ही संपन्न हो चुके थे। जिस अधिकारी की उस समय पदस्थापना ही नहीं थी, उस पर आरोप लगाना कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।” वहीं कांग्रेस के दोहरे रवैये को बेनकाब करते हुए कहा, “अगर कांग्रेस को वास्तव में भारत के चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर कोई अविश्वास है, तो क्या वे यह मानेंगे कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा और तमिलनाडु व केरल के मुख्यमंत्री सब फर्जी तरीके से चुने गए हैं?

उन्होंने चिंता जताई कि आज जिस तरह राहुल गांधी एवं विपक्ष के सांसदों ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन के नाम पर मीडिया रील के लिए हुड़दंग किया। वह देश में संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त कर अराजकत पैदा करने की साजिश का हिस्सा जैसा प्रतीत हुआ। क्योंकि यदि कांग्रेस को अपने दावों पर जरा भी विश्वास है, तो वे मीडिया में बयानबाजी करने के बजाय ठोस सबूत सामने लाएं और आयोग नहीं तो माननीय न्यायालय का ही दरवाजा खटखटाएं।

ये तो वो लोग है जो रात 12 बजे भी आतंकियों के लिए कोर्ट का दरवाजा खुलवाते हैं, यही लोग राम मंदिर के विरोध में न्यायलयों में दशकों लाइन लगकर खड़े रहे, हर अच्छे और विकास के कार्य को रोकने के लिए इनके पास जनहित याचिका तैयार रहती है। तो क्यों ये लोग कोर्ट में सबूत लेकर नहीं जाते? कोर्ट से भागना यह साबित करता है कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं है। देश और प्रदेश की जनता अपने वोट की ताकत को पहचानती है, इसीलिए विपक्ष पर अपना ताकत को बर्बाद नहीं करती है।

BJP ChiefElectionCommissioner Congress DuplicateVoters ElectoralRoll FakeVoters GyaneshKumar IndianElection khojinarad MAHENDRABHATT naradpost naradpostbreakingnews PoliticalNews SIR SpecialIntensiveRevision UttarakhandPolitics VoterList VoterVerification
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleParmarthNiketan : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे परमार्थ
Next Article KashiVishwanath : बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
Narad Post

Related Posts

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

October 8, 2026

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026

ShaniGochar : शनि के गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत ।

October 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

By Narad PostOctober 8, 20260

राजधानी में हुई घटनाओं का कांग्रेस ने उठाया मुद्दा. पुलिस तंत्र को अधिक जवाबदेह और…

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

ChemistryNobel : केमिस्ट्री में 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को मिला

October 8, 2026

ShaniGochar : शनि के गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत ।

October 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?