Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PersonalDataSecurity : सावधान ! हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पर्सनल डेटा

September 9, 2026

AICyberSecurity : साइबर सुरक्षा में एआई बना दोधारी तलवार !

September 9, 2026

MorningHeartHealth : दिन के सबसे खतरनाक 10 मिनट से सावधान !

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » नागथात में सुनी समस्याएं डीएम सविन बंसल ने तत्काल किए फैसले
देहरादून

नागथात में सुनी समस्याएं डीएम सविन बंसल ने तत्काल किए फैसले

Villagers registered 166 problems and complaints in the camp.
Narad PostBy Narad PostOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DM Savin Bansal listened to the problems in Nagthat and took immediate decisions.
नागथात में सुनी समस्याएं डीएम सविन बंसल ने तत्काल किए फैसले
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

नागथात में सुनी समस्याएं डीएम सविन बंसल ने तत्काल किए फैसले :-  सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सुगमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में विकासखंड कालसी के सुदूरवर्ती क्षेत्र उटैल के बैसोगिलानी में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में ग्रामीणों ने 166 समस्याएं एवं शिकायत दर्ज की। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 56 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया तथा विभाग एवं शासन स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में 442 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 25 आयुष्मान कार्ड, 10 दिव्यांग, 15 आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और जनता से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन किया।

उबड- खाबड, पहाड़ी सड़क के फेर; धुंध भरे मौसम के बीच प्रशासनिक अमले संग डीएम उटैल-बैसोगिलानी जनता के द्वार पंहुचे। पानी की शिकायतें मिलने पर डीएम ने जलसंस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों को मौके पर दौड़ाया, आधे घंटे में एटीआर मांगी।

वही उटैल निवासी गरीब जौहर सिंह का 15 हजार का बिजली बिल माफ कर रायफल फंड से भुगतान की स्वीकृति दी।कालसी मुख्यालय क्षेत्रवासियों की कूड़ा निस्तारण की मांग पर डीएम ने एसडीएम को शासकीय भूमि का चयन कर एएमए जिला पंचायत के माध्यम से कूड़ा निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

भिंडी का पानी पीने के फायदे

अमराव क्षेत्र में कृषि भूमि क्षति की शिकायत; मुख्य कृषि अधिकारी से एक सप्ताह भीतर क्षति आकलन रिपोर्ट तलब की। जिला पंचायत; ब्लॉक द्वारा निर्मित सड़क; धन के अभाव में दयनीय व खस्ता हाल होने की समस्या पर डीएम ने मौके पर धन स्वीकृत कर लोनिवि को तत्काल सड़क ठीक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शिविर में स्टालों का निरीक्षण करते हुए कृषि विभाग के माध्यम से कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत एनआरएलएम समूह ‘नई दिशा महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप’ को 05 लाख की फार्म मशीनरी बैंक और 04 लाख सब्सिडी चैक प्रदान किया।

सहकारिता विभाग के माध्यम से शिव कृषक स्वंय सहायत समूह को 05 लाख का चेक और पशुपालक संदीप चौहान को 1.60 लाख का चेक प्रदान किया।

केला खाने के अचूक फायदे

वहीँ पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से 03 गोद भराई, 03 अन्ना प्रासन, कुपोषित 03 बच्चों को पोषण किट, 10 किशोरी पोषण एवं स्वच्छता किट, 05 महालक्ष्मी किट का वितरण किया। वही समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ‘वयोश्री योजना’ के तहत 62 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और 02 दिव्यांग जनों को व्हीलचियर वितरित किए।

बहुउदेशीय शिविर 25 विभागों के स्टालों पर 555 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। एलोपैथिक चिकित्सकों ने 268 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण के साथ ही 25 आयुष्मान कार्ड और 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। होमियोपैथी ने 140 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा वितरित की।

समाज कल्याण द्वारा 06 वृद्धावस्था, 01 विधवा व 10 दिव्यांगजनों की पेंशन स्वीकृत, 62 वृद्धजनों को सहायक उकरण कमर वेल्ट, नी बेल्ट, छडी आदि सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

पंचायती राज विभाग द्वारा 07 परिवार रजिस्टर की नकल, 08 जन्म मृत्यु, 12 नए राशन कार्ड के आवेदन सहित 15 लोगों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग ने 11 आय, जाति, स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत किए। शिविर में 15 लोगों के आधार अपडेशन और नए आधार कार्ड भी बनाए गए।

#ActionTaken #AdministrationUpdate #AdminReport #CitizenConcerns #CommunityIssues #DistrictAlert #DistrictNews #DMEngagement #DMReports #DMSavinBansal #DMUpdates #DMVisits #GovtSupport #GovtVisit #ImmediateAction #ImmediateResponse #LocalAdministration #LocalGovernance #LocalMatters #LocalProblems #LocalUpdates #NagthatAction #NagthatAlert #NagthatCommunity #NagthatDevelopment #NagthatDM #NagthatEvents #NagthatFocus #NagthatIssues #NagthatMatters #NagthatNews #NagthatUpdates #OfficialDecision #OfficialVisit #ProblemSolving #PublicAttention #PublicConcerns #PublicInterest #PublicService #QuickDecision #RapidResponse AdministrativeAction CitizenWelfare CommunitySupport DecisionMaking Dehradun DistrictAdministration Dm savin bansal DMIntervention GovernmentAction GovtDecision GovtInitiative khoji narad narad post narad post breaking news Pushkar Singh Dhami uttarakhand vikasnagar नागथात में सुनी समस्याएं डीएम सविन बंसल ने तत्काल किए फैसले
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleयुवाओं के लिए सर झुकाने और कटाने को तैयार है धामी सरकार
Next Article आस्था और संस्कृति का प्रतीक हैं अद्भुत बेल्हा देवी शक्तिपीठ
Narad Post

Related Posts

UttarakhandJewellery : उत्तराखंड के गहनों को मिलेगा ग्लोबल मंच –  धामी

September 7, 2026

MahendraBhatt : महेंद्र भट्ट सहित कई नेताओं के खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज हुई Zero FIR

September 5, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026

HaldwaniControversy : हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट

September 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

PersonalDataSecurity : सावधान ! हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पर्सनल डेटा

By Narad PostSeptember 9, 20260

PersonalDataSecurity : सावधान ! हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पर्सनल डेटा :-  आज…

AICyberSecurity : साइबर सुरक्षा में एआई बना दोधारी तलवार !

September 9, 2026

MorningHeartHealth : दिन के सबसे खतरनाक 10 मिनट से सावधान !

September 9, 2026

PujaRules : पूजा के लिए बैठना क्यों ?

September 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?