Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट
उत्तराखंड

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

In the temple, Lord Vishnu is enshrined in His four-armed form, accompanied by Goddess Mahalakshmi and Jaya-Vijaya.
Narad PostBy Narad PostJuly 18, 2026Updated:July 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
PhyunlaNarayanTemple
PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट :-  चमोली जिले की उर्गम घाटी में समुद्र तल से लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध श्री फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट आज श्रावण संक्रांति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पौराणिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नारायण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

फ्यूंला नारायण मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां भगवान नारायण का पुष्प श्रृंगार महिला पुजारी द्वारा किया जाता है। इस वर्ष मंदिर की पूजा-अर्चना के लिए श्री आशीष पंवार को पुरुष पुजारी तथा श्रीमती आनंदी देवी को महिला पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंदिर में भगवान विष्णु चतुर्भुज स्वरूप में माता महालक्ष्मी तथा जय-विजय के साथ विराजमान हैं और आज भी ऋषि परंपरा के अनुसार यहां पूजा-अर्चना की जाती है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, स्वर्ग की अप्सरा उर्वशी पुष्प लेने उर्गम घाटी आई थीं। इसी दौरान उन्होंने भगवान विष्णु के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पर्वतीय फूलों से उनका श्रृंगार किया। तभी से इस मंदिर में महिलाओं द्वारा भगवान के पुष्प श्रृंगार की परंपरा चली आ रही है।

मंदिर की पूजा की जिम्मेदारी प्रतिवर्ष भरकी, भेंटा, पिलखी, गंवाणा और अरोसी गांवों के ग्रामीणों को बारी-बारी से सौंपी जाती है। श्रावण संक्रांति पर खुलने वाले मंदिर के कपाट नंदा अष्टमी के बाद नवमी तिथि को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हेलंग से लगभग 14 किलोमीटर वाहन मार्ग से भरकी गांव तक पहुंचना होता है। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।

#AncientIndianTraditions #ChamatkariMandir #ChamoliTourism #HimalayanTemples #LordVishnuTemples #PhyunlaNarayanKapat #PhyunlaNarayanTemple #ShravanSankranti #UrgamValley #UrvashiApsaraMyth #WomenPriestTradition ChamoliNews khojinarad naradpost naradpostbreakingnews TrendingNewsUttarakhand UttarakhandDevbhoomi UttarakhandTemples
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSaifAliKhanHandsome : हैंडसम होने की कीमत चुकाएंगे सैफ अली खान
Next Article HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार
Narad Post

Related Posts

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

SaifAliKhanHandsome : हैंडसम होने की कीमत चुकाएंगे सैफ अली खान

July 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

By Narad PostJuly 18, 20260

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत! :- …

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?