Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार
उत्तराखंड

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

The dream of rail connectivity to mountainous regions is becoming a reality.
Narad PostBy Narad PostJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HarrawalaRailwayStation
HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया।

इसी क्रम में देहरादून स्थित पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया।इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह स्टेशन दून घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है। स्टेशन परिसर में पारंपरिक ऐपण कला को स्थान देकर आधुनिकता और संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण, सुरक्षा, गति और तकनीकी दक्षता में निरंतर वृद्धि हुई है तथा वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक, स्वदेशी ट्रेनें आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बनकर उभरी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना भी तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। यह परियोजना राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों से प्रदेश आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को विशेष सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष उत्तराखण्ड को रेलवे अवसंरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट प्रदान किया गया है तथा प्रदेश में लगभग 39,491 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तराखण्ड के “विकल्प रहित संकल्प” को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), जनप्रतिनिधिगण, भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#AipanArt #AmritBharatStation #DehradunDevelopment #DevelopedUttarakhand #HarrawalaRailwayStation #PahadMeRail #PMModiInauguration #RailwayBudget2026 #RishikeshKarnaprayagRail #UttarakhandRailway #VandeBharatExpress #VandeBharatUttarakhand IndianRailways2026 khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट
Next Article KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध
Narad Post

Related Posts

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

July 18, 2026

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026

SaifAliKhanHandsome : हैंडसम होने की कीमत चुकाएंगे सैफ अली खान

July 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत!

By Narad PostJuly 18, 20260

ShaniDev : कुंडली में शनि ११वें भाव में: राजा बन जाएंगे आप, चमकेगी किस्मत! :- …

KanwarYatra2026 : कांवड़ यात्रा में घातक हथियार , प्रतिबंधित सामग्री पर प्रतिबंध

July 18, 2026

HarrawalaRailwayStation : पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

July 18, 2026

PhyunlaNarayanTemple : 10 हजार फीट की ऊंचाई पर खुले प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट

July 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?