Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BrainFog : युवाओं में क्यों बढ़ रही ‘ब्रेन फॉग’ की समस्या ?

October 17, 2026

IndonesiaTribe : अनोखा गांव जहाँ पेड़ों पर घर बनाकर रहते है लोग

October 17, 2026

VaishnoDevi : अनसुलझे हैं वैष्णो देवी की गुफा का रहस्य

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Drishyam3BoxOffice : पहले ही दिन ‘दृश्यम 3’ की हुई चांदी, सस्पेंस थ्रिलर ने की तगड़ी कमाई
बॉलीवुड

Drishyam3BoxOffice : पहले ही दिन ‘दृश्यम 3’ की हुई चांदी, सस्पेंस थ्रिलर ने की तगड़ी कमाई

'Georgekutty' continues to cast its spell abroad.
Narad PostBy Narad PostMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Drishyam3BoxOffice
Drishyam3BoxOffice : पहले ही दिन 'दृश्यम 3' की हुई चांदी, सस्पेंस थ्रिलर ने की तगड़ी कमाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Drishyam3BoxOffice ; पहले ही दिन ‘दृश्यम 3’ की हुई चांदी, सस्पेंस थ्रिलर ने की तगड़ी कमाई :-  जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जैसा क्रेज था, वह सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार मोहनलाल के जन्मदिन (21 मई) के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

उम्मीद के मुताबिक फिल्म को बंपर ओपनिंग भी मिली, लेकिन दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसके कलेक्शन में थोड़ी सुस्ती देखी गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितना कारोबार किया।

दूसरे दिन कैसा रहा कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने अपने दूसरे दिन (शुक्रवार) भारत में 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ओपनिंग डे यानी गुरुवार को फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसका मतलब है कि दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 30.3% की गिरावट आई है।

कमाई घटने के साथ-साथ फिल्म के शोज और ऑक्यूपेंसी में भी कमी देखी गई. जहां पहले दिन फिल्म के 5,506 शोज थिएटर्स में चल रहे थे, वहीं दूसरे दिन यह संख्या घटकर 4,886 रह गई।

थिएटर ऑक्यूपेंसी भी पहले दिन के 51.3 प्रतिशत से गिरकर दूसरे दिन 44.5 प्रतिशत पर आ गई. इसके बावजूद, दो दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कि एक बेहतरीन आंकड़ा है।

विदेशों में ‘जॉर्जकुट्टी’ का जलवा बरकरार

घरेलू बाजार में भले ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन ओवरसीज मार्केट (विदेशी बाजार) में मोहनलाल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ दूसरे दिन विदेशों से 20 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया जिससे इसका कुल विदेशी बिजनेस 45 करोड़ रुपये हो गया है।

भारत और विदेश की कमाई को मिला दें, तो महज दो दिनों में इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 76.18 करोड़ रुपये हो चुका है।

दो दिन में ही रच दिया इतिहास

‘दृश्यम 3’ ने अपनी इस धुआंधार कमाई की बदौलत वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. सिर्फ दो दिनों के भीतर 76 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी मलयालम फिल्म बन चुकी है. इसने इस मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Drishyam3AdvanceBooking Drishyam3BoxOffice Drishyam3Collection Drishyam3Day2Collection Drishyam3OpeningDay Drishyam3Records Drishyam3Review Drishyam3WorldwideCollection GeorgekuttyIsBack IndianBoxOfficeUpdates JeethuJoseph khojinarad MalayalamCinema2026 MohanlalBirthdayRelease MohanlalDrishyam3 naradpost naradpostbreakingnews SuspenseThrillerMovies
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBermudaTriangle : क्या है बरमूडा ट्रायंगल और कहाँ स्थित है?
Next Article AstrologyTips : सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये चीजें
Narad Post

Related Posts

BrainFog : युवाओं में क्यों बढ़ रही ‘ब्रेन फॉग’ की समस्या ?

October 17, 2026

IndonesiaTribe : अनोखा गांव जहाँ पेड़ों पर घर बनाकर रहते है लोग

October 17, 2026

VaishnoDevi : अनसुलझे हैं वैष्णो देवी की गुफा का रहस्य

October 17, 2026

UttarakhandNews : महिला आरक्षियों के पद 2000 किए जाने का प्रस्ताव मंजूर

October 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
यूथ

BrainFog : युवाओं में क्यों बढ़ रही ‘ब्रेन फॉग’ की समस्या ?

By Narad PostOctober 17, 20260

BrainFog : युवाओं में क्यों बढ़ रही ‘ब्रेन फॉग’ की समस्या ? :-   बार-बार चीजें…

IndonesiaTribe : अनोखा गांव जहाँ पेड़ों पर घर बनाकर रहते है लोग

October 17, 2026

VaishnoDevi : अनसुलझे हैं वैष्णो देवी की गुफा का रहस्य

October 17, 2026

UttarakhandNews : महिला आरक्षियों के पद 2000 किए जाने का प्रस्ताव मंजूर

October 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?