RudrapurMLA : रुद्रपुर विधायक की तत्परता के कारण तेंदुआ आया गिरफ्त में :- विगत दो दिनों से सिडकुल स्थित नील ऑटो कंपनी के गेट के पास तेंदुए की लगातार दस्तक से रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
तेंदुए की मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोग भयभीत थे और लगातार वन विभाग व प्रशासन को सूचना दे रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
जहां लोगों ने जानकारी दी कि तेंदुआ पास ही खेत में है इस पर विधायक शिव अरोरा ने बिना कोई देरी किए वन विभाग और प्रशासनिक टीम के साथ सीधे खेत में पहुँच गए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वे अपनी क्षेत्र की जनता की जान जोखिम में नहीं डाल सकते, इसी कारण वे स्वयं ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर वन विभाग से तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारियों को अपने सामने पूर्ण करा रहे हैं।
