Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HeatwaveAlert24x7 : भीषण गर्मी और लू में बरतें सावधानियां – सविन बंसल , डीएम 
उत्तराखंड

HeatwaveAlert24x7 : भीषण गर्मी और लू में बरतें सावधानियां – सविन बंसल , डीएम 

Severe heat is expected in the Doon Valley and the plains, with temperatures likely to reach up to 40 degrees.
Narad PostBy Narad PostMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HeatwaveAlert24x7
HeatwaveAlert24x7 : भीषण गर्मी और लू में बरतें सावधानियां - सविन बंसल , डीएम 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HeatwaveAlert24x7 : भीषण गर्मी और लू में बरतें सावधानियां – सविन बंसल , डीएम :-  अगर आप यूपी दिल्ली पंजाब और मैदानी राज्यों से भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए मसूरी , देहरादून या पहाड़ों की ओर भागने की योजना बना रहे हैं तो ठहर जाइये क्योंकि कटते हरे भरे जंगलों और उगते कंक्रीट के जंगलों के कारण अप्रत्याशित ढंग से उत्तराखंड में गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है।

अब ऐसे में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।

पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने तथा मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।

भीषण गर्मी और लू में बरतें सावधानियां – सविन बंसल , डीएम

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून नगर सहित आसपास के मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी रहने तथा जौलीग्रांट एवं डोईवाला क्षेत्रों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, नगर निकाय, शिक्षा, श्रम एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं राहत उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को 24×7 सक्रिय रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids एवं चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हीट वेव अलर्ट :  DEOC 24×7 अलर्ट , दिशा-निर्देश जारी

नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर पेयजल, छायादार स्थल एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था विकसित की जाएगी।विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा पेयजल व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

जल संस्थान एवं पेयजल विभाग को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों एवं बाहरी कार्यस्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य अवधि को प्रातः एवं सायंकालीन समय तक सीमित रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। श्रमिकों हेतु छाया, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग को मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप विद्यालय संचालन समय में आवश्यक परिवर्तन अथवा अवकाश के संबंध में निर्णय लेने हेतु निर्देशित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों के लिए पर्याप्त पेयजल एवं प्राथमिक उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

दून और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के आसार तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना

इसके अतिरिक्त जनसामान्य को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया, एफएम रेडियो, स्थानीय समाचार पत्र, मोबाइल मैसेज एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से नियमित एडवाइजरी जारी की जाएगी।

पशुपालन विभाग को पशुओं हेतु पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को सफाई कर्मियों, होमगार्ड, पुलिसकर्मियों एवं फील्ड स्टाफ के लिए सुरक्षा उपाय एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पूर्ण तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

#SavinBansalDM DehradunDistrictAdministration DehradunHeatwave DehradunNewsToday DehradunTemperature40 DehradunWeatherForecast DEOCAlertDehradun HeatStrokePrecautions HeatwaveAlert24x7 khojinarad MussoorieWeatherUpdate naradpost naradpostbreakingnews NorthIndiaHeatwave SummerInUttarakhand UttarakhandForestFireHeat UttarakhandHeatwaveAlert uttarakhandweather
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAdvancedProtection : हैकर्स और स्कैमर्स की होगी छुट्टी! अपने Android फोन में ऑन कर लें ‘एडवांस प्रोटेक्शन’ सिक्योरिटी फीचर
Next Article Auli : औली में पर्यटकों की बढ़ी रौनक, चेयर लिफ्ट संचालन फिर हुआ सुचारु
Narad Post

Related Posts

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

August 10, 2026

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
नैनीताल

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत

By Narad PostAugust 10, 20260

BhimtalNews : ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य…

HandmadeTiranga : समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा हर घर लहराएगा

August 10, 2026

BadWeatherUttarakhand : उत्तराखंड में ख़राब मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार!

August 10, 2026

KhargeInUttarakhand : भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प: कार्यकर्ताओं में जोश भरने और प्रदेश में बदलाव की दिशा तय करने आया हूँ : खड़गे

August 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?