Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

August 11, 2026

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » कितनी चाबियों से खुलता है बद्रीनाथ मंदिर
उत्तराखंड

कितनी चाबियों से खुलता है बद्रीनाथ मंदिर

Every year, the Char Dham Yatra is organized in Uttarakhand.
Sponsored By: Leena kumariApril 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बद्रीनाथ
बद्रीनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

कितनी चाबियों से खुलता है बद्रीनाथ मंदिर : हर साल उत्तराखंड में चार धाम यात्रा आयोजित की जाती है। इन चाम धामों में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनौत्री शामिल हैं। इस बार उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया से शुरू होगी। यात्रा के पहले दिन गंगोत्री और यमनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट भी खुल जाएंगे। इन 4 धामों में शामिल बद्रीनाथ का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में मिलता है। इससे जुड़ी कईं कथाएं भी हैं जो इस तीर्थ स्थान को और भी खास बनाती हैं। जब भी बद्रीनाथ के कपाट खोले जाते हैं तो अनेक परंपराओं का पालन किया जाता है। आगे जानिए बद्रीनाथ से जुड़ी कुछ खास बातें…

3 चाबी से खुलते हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट

हर साल उत्तराखंड की 4 धाम यात्रा के दौरान सबसे अंत में बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाते हैं। लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता। बद्रीनाथ धाम के कपाट 1 नहीं बल्कि 3 चाबी से खुलते हैं। ये तीनों चाबियां अलग-अलग लोगों के पास होती है। पहली चाबी उत्तराखंड के टिहरी राज परिवार के राज पुरोहित के पास, दूसरी बद्रीनाथ धाम के हक हकूकधारी मेहता लोगों के पास और तीसरी हक हकूकधारी भंडारी लोगों के पास होती है।

सबसे पहले कौन करता है बद्रीनाथ में पूजा?

हर साल जब भी बद्रीनाथ धाम के दरवाजे खोले जाते हैं तो मंदिर में सबसे पहले रावल (पुजारी) प्रवेश करते हैं और गर्भगृह में जाकर भगवान की प्रतिमा के ऊपर लिपटे हुए खास कपड़ों को हटाते हैं साथ ही पूरे विधि-विधान से पूजा अन्य प्रक्रियाएं पूरी करते हैं। बद्रीनाथ धाम में सबसे पहली पूजा रावल ही करते हैं। इसके बाद ही मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाता है। ये परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है।

मूर्ति देती है खुशहाली के संकेत

हर साल नवंबर के महीने में यानी शीत ऋतु की शुरूआत में बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं उस समय भगवान की प्रतिमा पर घी का लेप लगाया जाता है और इसके ऊपर खास कपड़ा लपेटा जाता है। इसके बाद जब मंदिर के कपाट खुलते हैं और भगवान की प्रतिमा के ऊपर से कपड़ा हटाते हैं तो तो ये देखा जाता है कि मूर्ति घी से पूरी तरह लिपटी है या नहीं। मान्यता है कि अगर मूर्ति घी से लिपटी है तो देश में खुशहाली रहेगी और अगर घी कम है तो सूखा या बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

#AncientRituals #BadrinathFacts #BadrinathMystery #GodsOwnLand #HimalayanTemples #HolyTemples #india #IndiaTravel2025 #PujaSecrets #PujaTraditions #ReligiousIndia #RitualsOfIndia #TempleOpeningCeremony #TempleSecrets #UnlockingFaith BadrinathDarshan BadrinathOpening BadrinathTemple chardham chardhamyatra2025 Devbhoomi HimalayanMystery HinduMythology HinduPilgrimage MysticIndia MythicalIndia narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news ReligiousTraditions SacredIndia SpiritualIndia UttarakhandDiaries UttarakhandYatra
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleसेल्फी ली, कलमा पढ़वाया और खतना देखा – बीवी की आंखो देखी
Next Article किसी की दुल्हन पाकिस्तान में तो किसी का दूल्हा भारत मे
Narad Post

Related Posts

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026

ShravaniAmavasya : 12 अगस्त को पड़ रही है ‘श्रावणी अमावस्या’

August 5, 2026

SawanTraditions : सावन में हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा

August 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान

By Narad PostAugust 11, 20260

Shivratri2026 : कांवड़ यात्रा में बना नया कीर्तिमान :-  सोमवार को हुई तेज बारिश के…

MiyakoCatlett : पति की आखिरी इच्छा पूरी करने जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको

August 11, 2026

5CroreMcLarenKanwar : 5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार में कांवड़ यात्रा

August 11, 2026

KoteshwarMahadev : उत्तराखंड के इस मंदिर में विश्राम मुद्रा में है शिवलिंग

August 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?