Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं? आपकी सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025

हरिद्वार को विकास का महातोहफा: 550 करोड़ की 107 योजनाएं शुरू

July 5, 2025

गर्लफ्रेंड की तपस्या से बदली किस्मत, बॉयफ्रेंड को मिली मनचाही नौकरी!

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » मियां है सम्मान की उपाधि
उत्तराखंड

मियां है सम्मान की उपाधि

Mian is a title of respect
Sponsored By: Ananya SahgalApril 4, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मियां है सम्मान की उपाधि
मियां है सम्मान की उपाधि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

मियां है सम्मान की उपाधि: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा की, सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।धामी सरकार के इस निर्णय के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, खासतौर पर देहरादून नगर निगम के मियांवाला Miyawala Dehradun का नाम रामजीवाला किए जाने पर विवाद छिड़ा हुआ है, लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं ने मियांवाला के इतिहास को लेकर जानकारी दी।

वह बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश के वर्तमान कांगड़ा जिले में कभी गुलेर रियासत का गौरवशाली इतिहास रहा था। यह रियासत न केवल अपने शासन और संस्कृति के लिए जानी जाती थी, बल्कि इसके गहरे संबंध उत्तराखंड की गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल रियासतों से भी थे, इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के लगभग 13 राजाओं के वैवाहिक और पारिवारिक रिश्ते हिमाचल प्रदेश की रियासतों, विशेष रूप से गुलेर, से जुड़े हुए थे। इन रिश्तों ने दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक आदान-प्रदान को मजबूत किया।

Miyawala Dehradun गुलेरिया जी के नाम से जाना जाता था, गुलेर रियासत

गढ़वाल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक, लगभग 60 वर्षों तक, शासन करने वाले राजा प्रदीप शाह का ससुराल गुलेर रियासत में था, इसी तरह टिहरी गढ़वाल के तीसरे राजा प्रताप शाह की महारानी, जिन्हें गुलेरिया जी के नाम से जाना जाता था, गुलेर रियासत से थीं, यह महारानी टिहरी के राजा कीर्ति शाह की माता व महाराजा नरेंद्र शाह की दादी भी थीं, इन वैवाहिक संबंधों ने गुलेर और गढ़वाल-टिहरी के बीच एक मजबूत कड़ी स्थापित की, गुलेर रियासत के लोगों को “मियां” की सम्मानजनक उपाधि से नवाजा गया था, जो उस समय की बोलचाल और परंपरा में प्रचलित हो गया।

Miyawala Dehradun प्रदीप शाह के शासनकाल से ही गुलेरिया लोग अपने रिश्तेदारों के साथ गढ़वाल आने लगे थे, इन लोगों को “डोलेर” भी कहा जाता था, जिसका अर्थ है कि वे दुल्हन रानी की डोली के साथ-साथ गढ़वाल आए थे, ये गुलेरिया लोग बड़े और सम्मानित राजपूत थे, जिनका प्रभाव और पहचान दोनों क्षेत्रों में फैली हुई थी, जब रियासतों से लोग गढ़वाल या टिहरी गढ़वाल की ओर आए, तो गुलेरिया भी उनके साथ थे, गढ़वाल और टिहरी के राजाओं ने इन लोगों को अपनी सेवा और रिश्तेदारी के सम्मान में कई जागीरें प्रदान कीं, इनमें से एक प्रमुख जागीर देहरादून के पास मियांवाला थी।

Miyawala Dehradun “मियां” कोई जाति नहीं

यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि “मियां” कोई जाति नहीं है, बल्कि यह गुलेरिया लोगों के लिए प्रयुक्त एक उपाधि थी, जो मूल रूप से गुलेर रियासत से संबंधित थे, राजा प्रदीप शाह ने इन गुलेरिया लोगों को मियांवाला से लेकर कुआंवाला तक की विशाल जागीर प्रदान की थी, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। इन जागीरों के साथ-साथ गुलेरिया लोग गढ़वाल और टिहरी के विभिन्न क्षेत्रों में बस गए, आज भी टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक में कंडारस्यूं और जखन्याली गांव, नरेंद्रनगर ब्लॉक में रामपुर गांव, पौड़ी गढ़वाल में नौगांव खाल के निकटवर्ती क्षेत्र, और उत्तरकाशी के नंदगांव आदि जैसे गांवों में “मियां” कहे जाने वाले ये लोग निवास करते हैं।

Miyawala Dehradun दरअसल, “मियां” शब्द इन लोगों की बोलचाल की भाषा और स्थानीय परंपरा में इस तरह रच-बस गया कि यह उनकी पहचान का हिस्सा बन गया लेकिन मूल रूप से ये गुलेरिया लोग हैं, जो हिमाचल प्रदेश के गुलेर से उत्तराखंड आए और यहां की भूमि पर बस गए, उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार और पुरातत्वविद, पद्मश्री डॉ. यशवंत सिंह कटोच, भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि मियांवाला जागीर का नाम गढ़वाल की राजपूत जाति के गुलेरिया लोगों की पदवी नाम पर पड़ा, उनके अनुसार, यह जागीर इन लोगों को उनके योगदान और रिश्तेदारी के सम्मान में दी गई थी।

इस प्रकार, गुलेर रियासत और गढ़वाल-टिहरी के बीच का यह ऐतिहासिक और पारिवारिक संबंध न केवल दोनों क्षेत्रों के इतिहास को जोड़ता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे संस्कृति, परंपरा और रिश्तों ने समय के साथ एक समृद्ध विरासत को आकार दिया, आज भी इन गांवों में बसे गुलेरिया लोग उस गौरवशाली अतीत की जीवंत स्मृति हैं।

मियांवाला में मस्जिद का इंडीकेशन न होना !

मस्जिद का इंडीकेशन न होना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की उपस्थिति न के बराबर रही होगी, अगर इस क्षेत्र का नाम ‘मियां’ के नाम पर होता, तो संभवतः यहां एक मस्जिद की स्थापना होती, मस्जिदें अक्सर मुस्लिम समुदाय की आस्था और जीवन का अभिन्न हिस्सा होती हैं लेकिन मियांवाला के संदर्भ में, यह स्पष्ट होता है कि यहां इस किस्म का धार्मिक अभिव्यक्ति का कोई स्थान नहीं था।

राजपूतों की जागीर के रूप में मियांवाला के विकास ने इसे एक विशेष पहचान दी है, लेकिन यह पहचान उस समय की राजनीतिक और सामाजिक संरचना से अविभाज्य है, यह संभव है कि गढ़वाल में अन्य धार्मिक समूहों का होना उस समय की राजनीति और समाजिक संरचना के कारण था, जिसे मियांवाला की पहचान से जोड़ा जा सकता है।

मियां नाम कहाँ से आया ?

“मियां” नाम का मूल हिंदी और उर्दू भाषाओं से जुड़ा हुआ है और यह आमतौर पर मुस्लिम समुदाय में प्रयोग होता है, यह अरबी शब्द “मियाँ” से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है “महाशय” या “श्रीमान” – एक सम्मानसूचक संबोधन, इसका इस्तेमाल अक्सर किसी व्यक्ति के प्रति आदर या सम्मान दिखाने के लिए किया जाता है।

cultural exchange cultural heritage cultural significance Dehradun history Dehradun name change Garhwal history Guler princely state Guleria people Guleria Rajputs heritage preservation historical landmarks historical legacy Indian culture Indian history local traditions Miyan title Miyanwala Dehradun Miyanwala name change Pradeep Shah Rajput heritage Rajput traditions regional identity uttarakhand uttarakhand history
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleकेदारनाथ में 15000 श्रद्धालु करेंगे नाईट स्टे
Next Article जिबली एआई फीचर से डेटा लीक और साइबर स्मैकिंग का खतरा 
Narad Post

Related Posts

हरिद्वार को विकास का महातोहफा: 550 करोड़ की 107 योजनाएं शुरू

July 5, 2025

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

Pushkar Singh dhami राज में एक के बाद एक बड़े फैसले

Sponsor: Ananya SahgalJune 28, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
स्वास्थ्य

खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं? आपकी सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025

खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं? आपकी सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान…

हरिद्वार को विकास का महातोहफा: 550 करोड़ की 107 योजनाएं शुरू

July 5, 2025

गर्लफ्रेंड की तपस्या से बदली किस्मत, बॉयफ्रेंड को मिली मनचाही नौकरी!

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025

धामी का चौंकाने वाला सफर! इतनी तेजी से कैसे तोड़े सारे रिकॉर्ड?

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?