Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

October 3, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » जिबली एआई फीचर से डेटा लीक और साइबर स्मैकिंग का खतरा 
उत्तराखंड

जिबली एआई फीचर से डेटा लीक और साइबर स्मैकिंग का खतरा 

Jibli AI feature poses risk of data leaks and cybersmak
Sponsored By: Ananya SahgalApril 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
जिबली एआई फीचर से डेटा लीक और साइबर स्मैकिंग का खतरा 
जिबली एआई फीचर से डेटा लीक और साइबर स्मैकिंग का खतरा 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

जिबली एआई फीचर से डेटा लीक और साइबर स्मैकिंग का खतरा: सोशल मीडिया पर इन दिनों Ghibli स्टाइल की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक, हर कोई इस एआई-जनरेटेड ट्रेंड का हिस्सा बन रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Ghibli स्टाइल इमेज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लोग खुद की, अपने बच्चों की, यहां तक कि अपने पालतू जानवरों की भी एआई-टूल्स से बनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, यह ट्रेंड देखने में जितना मजेदार है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है।

डेटा लीक और साइबर क्राइम का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी एआई-जनरेटेड इमेज टूल का उपयोग करते समय डेटा सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कई एआई टूल्स प्रोसेसिंग के दौरान यूजर की तस्वीरें, नाम और अन्य जानकारी स्टोर कर सकते हैं। यदि ये डेटा सुरक्षित नहीं रहा या थर्ड-पार्टी के हाथ लग गया, तो यह फ्रॉड, फेक आईडी क्रिएशन और डीपफेक जैसे खतरों को जन्म दे सकता है।

साइबर पुलिस की चेतावनी

देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के सीओ अंकुश मिश्रा का कहना है कि, “फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन यह ट्रेंड अलग-अलग नामों से वायरल हो रहा है। ‘घिबली, गिबली या जिबली’ के नाम से ट्रेंड कर रहे इस एआई फीचर के जरिए डेटा लीक और साइबर स्मैकिंग जैसी घटनाएं हो सकती हैं। कई बार लोगों की निजी जानकारी लीक होने के मामले सामने आए हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।”

उन्होंने आगे कहा, “अक्सर लोग सिक्योरिटी फीचर्स पर ध्यान नहीं देते और जल्दबाजी में अपनी तस्वीरें या अन्य जानकारियां ऑनलाइन शेयर कर देते हैं। इससे उनके डेटा के मिसयूज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी गोपनीय जानकारी सुरक्षित है।”

सावधान रहें, सतर्क रहें
अगर आप भी Ghibli स्टाइल की तस्वीरें बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन सावधानियों को जरूर अपनाएं:

सिक्योरिटी पॉलिसी पढ़ें: किसी भी एआई टूल का उपयोग करने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी जरूर पढ़ें।

पर्सनल डेटा साझा करने से बचें: अपनी असली तस्वीरें, नाम या अन्य गोपनीय जानकारी अपलोड करने से पहले दो बार सोचें।

ट्रस्टेड एप्लिकेशन ही चुनें: केवल विश्वसनीय और अधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर ही अपने डेटा को अपलोड करें।

दोस्तों और परिवार को सतर्क करें: इस ट्रेंड में भाग लेने से पहले अपने करीबी लोगों को भी संभावित खतरों के बारे में जागरूक करें।

“सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग चीजें आकर्षक लग सकती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी नए ट्रेंड में भाग लेने से पहले उसके संभावित खतरों को समझें और अपनी डिजिटल प्राइवेसी को प्राथमिकता दें।”

AI tools AI tools security AI-generated images Ankush Mishra cyber awareness cyber safety CyberCrime cybersecurity threat data leak data misuse data privacy deepfake risk Dehradun cyber crime digital privacy Ghibli style images online safety tips personal data protection privacy concerns privacy policy secure platforms social media security social media trends trusted applications
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमियां है सम्मान की उपाधि
Next Article माँ दुर्गा के विकराल रूप देवी कालरात्रि की कथा
Narad Post

Related Posts

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

September 30, 2026

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

September 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

By Narad PostOctober 3, 20260

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो :-  फिल्म निर्माता करण…

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026

CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

October 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?