Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BadrinathControversy : आखिर क्या बद्रीनाथ का असली गुनहगार पकड़ा गया ?

July 8, 2026

KedarnathReconstruction : केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

July 8, 2026

HarelaParv : प्रदेशभर में हरेला पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा

July 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » E20Petrol ; ‘एक भी गाड़ी में दिक्कत आई हो तो नाम बताएं’ – गडकरी
देश

E20Petrol ; ‘एक भी गाड़ी में दिक्कत आई हो तो नाम बताएं’ – गडकरी

They are pushing for the introduction of petrol with higher ethanol content.
Narad PostBy Narad PostJuly 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
E20Petrol
E20Petrol ; 'एक भी गाड़ी में दिक्कत आई हो तो नाम बताएं' - गडकरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

E20Petrol : ‘एक भी गाड़ी में दिक्कत आई हो तो नाम बताएं’ :-  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ऐसी एक भी कार का नाम बताएं जिसमें इस ईंधन के कारण कोई समस्या आई हो। ई-20 पेट्रोल यानी 20 प्रतिशत एथनॉल-मिश्रित ईंधन बिक्री की अनिवार्यता को लेकर आलोचना और गाड़ियों की माइलेज कम होने की शिकायतों के बीच उन्होंने यह बात कही।

गडकरी ने यहां ‘विकसित भारत’ सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोल आदि) पर भारत की निर्भरता एक आर्थिक बोझ है। इसके कारण ईंधन आयात पर सालाना 22 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं और यह पर्यावरण के लिए भी खतरा है, इसलिए देश की प्रगति के लिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना बहुत जरूरी है।

गलत बातें फैलाई जा रही हैं-गडकरी

उन्होंने कहा, ‘ई20 पेट्रोल के कारण किसी कार में समस्या आने का कोई मामला सामने नहीं आया है। क्या देश में कोई ऐसी कार है जिसमें ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कोई समस्या आई हो? बस एक का नाम बताइए।’ गडकरी ने कहा, ‘…ज़्यादा एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लागू करने के बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। पैसा देकर यह अभियान चलाया जा रहा है।’

भारत ने पहले ही 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इससे आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है। एथनॉल गन्ना, मक्का या चावल जैसे बायोमास से बनता है।

अधिक एथनॉल वाले पेट्रोल को लाने पर जोर दे रहे

भारत में वाहन मालिकों के पास पेट्रोल पंप पर अलग-अलग तरह के ईंधन चुनने का विकल्प नहीं होता, जबकि ब्राजील में ग्राहकों को अलग-अलग कीमतों वाले ईंधन चुनने का विकल्प मिलता है।

ब्राजील के कानून के तहत, अधिक एथनॉल वाले मिश्रण के लिए कीमत में छूट देनी होती है। इस आरोप पर कि उनके परिवार के सदस्यों की कंपनियां एथनॉल बनाने के काम में शामिल हैं और इसीलिए वह अधिक एथनॉल वाले पेट्रोल को लाने पर जोर दे रहे हैं, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों की चीनी मिलें हैं और उनकी कंपनियां एथनॉल उत्पादन पर निर्भर नहीं हैं।

khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandDisaster : आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य सरकारों की – गृह राज्य मंत्री
Next Article LandslideUttarakhand : बारिश से पिंडरघाटी में सड़कें बंद  मलबे में फंसे 50 से अधिक वाहन
Narad Post

Related Posts

BadrinathControversy : आखिर क्या बद्रीनाथ का असली गुनहगार पकड़ा गया ?

July 8, 2026

KedarnathReconstruction : केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

July 8, 2026

HarelaParv : प्रदेशभर में हरेला पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा

July 8, 2026

LandslideUttarakhand : बारिश से पिंडरघाटी में सड़कें बंद  मलबे में फंसे 50 से अधिक वाहन

July 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

BadrinathControversy : आखिर क्या बद्रीनाथ का असली गुनहगार पकड़ा गया ?

By Narad PostJuly 8, 20260

BadrinathControversy : आखिर क्या बद्रीनाथ का असली गुनहगार पकड़ा गया ? :-  राम मंदिर से…

KedarnathReconstruction : केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

July 8, 2026

HarelaParv : प्रदेशभर में हरेला पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा

July 8, 2026

LandslideUttarakhand : बारिश से पिंडरघाटी में सड़कें बंद  मलबे में फंसे 50 से अधिक वाहन

July 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?