Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अब हर निजी स्कूल में मिलेगा आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट
उत्तराखंड

अब हर निजी स्कूल में मिलेगा आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट

About 50 percent children in the state are studying in private educational institutions.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
निजी स्कूल
निजी स्कूल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अब हर निजी स्कूल में मिलेगा आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य सरकार ‘अनीमिया मुक्त भारत’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों में भी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को साप्ताहिक आयरन-फोलिक एसिड वितरित करने जा रही है, जिस हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृति भी दे दी गई है। वर्तमान में प्रदेश के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में साप्ताहिक आयरन-फोलिक एसिड की गोलियाँ निरंतर दी जा रही हैं।

राज्य में लगभग 50 प्रतिशत बच्चे निजी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत हैं जो अब तक इस कार्यक्रम से आच्छादित नहीं थे। इसके दृष्टिगत गत वर्ष हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर जिलों के निजी विद्यालयों में इसे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया, जिसकी सफलता के क्रम में आगामी शैक्षणिक सत्र से पूरे प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में इस कार्यक्रम को लागू किया जाएगा। इस पहल से कुल 17 लाख से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा और अनीमिया की व्यापकता दर में कमी लायी जा सकेगी।

स्वाति भदौरिया, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया कि कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है एवं सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य शिक्षा अधिकारियों को गोलियों के वितरण, उनके सेवन-संबंधी प्रशिक्षण तथा समस्त प्रक्रिया की निगरानी से सम्बन्धित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गए हैं।

सभी जिलों के निजी विद्यालयों में इस योजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी हितधारतक विभागों के अधिकारी और निजी विद्यालय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। विद्यालय स्तर पर भी नोडल शिक्षक नियिुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जो इस योजना का संचालन मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सुनिश्चित करेंगे तथा बच्चों को उचित खान-पान हेतु प्रेरित करेंगे। इसके अतिरिक्त, सभी एमओआईसी को निर्देश दिए गए हैं कि वे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आईएफए की गुलाबी और नीली गोलियां समय पर उपलब्ध कराएं।

गुलाबी गोलियां कक्षा 1 से 5 तक तथा नीली गोलियां कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को उपलब्ध करायी जाएंगी। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र में सभी निजी विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक आईएफए अनुपूरक की गोलियां विद्यार्थियों को खिलाई जाएं, ताकि बच्चों में अनीमिया की समस्या को प्रभावी रूप से रोका जा सके। राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों के समग्र स्वास्थ्य सुधार हेतु प्रयासरत है। आम जनमानस हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

#CM #india AnemiaFreeIndia ChildHealth Dehradun EducationAndHealth GovtInitiative HealthForKids HealthRevolution HealthyIndia HealthyStudents IronBoost IronFolicAcid IronForKids IronSupplement KidsHealth narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news NutritionMatters PediatricHealth pushkarsinghdhami SchoolNutrition SchoolWellness StayHealthy StrongerTomorrow uttarakhand WellnessInSchools अब हर निजी स्कूल में मिलेगा आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपुलवामा हमला: 40 शहीदों की चीखें, जिसने भारत को झकझोर दिया !
Next Article क्या सच में अखाड़ों में होते हैं पुलिस स्टेशन? जानिए पूरा सच !
Narad Post

Related Posts

CoronationHospitalDehradun : आईसीयू में एसी बंद, रजिस्टर अधूरे, वार्डों में गंदगी; डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

July 2, 2026

ChampawatModelDistrict : उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद चम्पावत बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री

June 30, 2026

ChoptaBirdCrisis : चोपता में पक्षियों के प्रजनन पर क्यों मंडराया संकट

June 30, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

By Narad PostJuly 2, 20260

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के…

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?