Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ?

May 12, 2026

NeemKaroliBaba : जा रहे हैं कैंची धाम? इन 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं बाबा नीब करौरी की यात्रा, जानें सभी की खासियत

May 12, 2026

NewClothesVastu : नए कपड़े खरीदने के तुरंत बाद क्यों नहीं पहनना चाहिए?

May 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » TamilNaduPolitics :  नेता विजय को मुख्यमंत्री बनाएंगे राहुल गाँधी
NARAD POST BREAKING NEWS

TamilNaduPolitics :  नेता विजय को मुख्यमंत्री बनाएंगे राहुल गाँधी

Venugopal told reporters, "TVK President Vijay [sought] support from the Congress to form the government in Tamil Nadu."
Narad PostBy Narad PostMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
TamilNaduPolitics
TamilNaduPolitics :  नेता विजय को मुख्यमंत्री बनाएंगे राहुल गाँधी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

TamilNaduPolitics :  नेता विजय को मुख्यमंत्री बनाएंगे राहुल गाँधी :-  कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नेता विजय को समर्थन देने की तैयारी में है और इसकी जल्द ही घोषणा की जा सकती है।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं की मंगलवार रात हुई एक ऑनलाइन बैठक में इस पर सहमति जताई गई कि विजय को “धर्मनिरपेक्ष सरकार” के गठन के लिए समर्थन देना चाहिए।

सूत्रों का कहना है कि इस बारे में अंतिम फैसला आज किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार अभी इस बात को लेकर मंत्रणा जारी है कि विजय के साथ जाने की स्थिति में सरकार का बाहर से समर्थन करना है या फिर सरकार का हिस्सा बनना है। विजय ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर समर्थन का आग्रह किया था।

इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर के बीच मंत्रणा हुई और फिर कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य इकाई को निर्देश जारी किया कि वह राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय ले।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि तमिलनाडु का जनादेश धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है और वह भाजपा तथा उसके प्रतिनिधि समूहों को सत्ता से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, “टीवीके अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस से तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने राजनीतिक मिशन में पेरुमथलाईवर कामराज से भी प्रेरणा लेने की बात कही है।

कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि तमिलनाडु में जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है, जो संविधान की अक्षरशः रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि भाजपा और उसके प्रतिनिधि किसी भी तरह से तमिलनाडु सरकार को न चलाएं। उनका कहना था, “ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को चुनाव परिणाम के मद्देनजर राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजय के अनुरोध पर अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

“तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस फिलहाल द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।

#CongressSupport #GovernmentFormation #KCVenugopal #MallikarjunKharge #PoliticalShift #SecularGovernment #TamilNaduElection2026 #TamilNaduPolitics #ThalapathyVijay #TNPCC #TVK #TVKCongressAlliance #Vijay #VijayForCM khojinarad naradpost naradpostbreakingnews rahulgandhi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBengaliWeddingTraditions : बंगाल की शादियों में सबसे खास रस्म है ‘आई बूढ़ों भात’, जानें दिलचस्प परंपरा
Next Article Hantavirussymptoms : हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है?
Narad Post

Related Posts

BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ?

May 12, 2026

NeemKaroliBaba : जा रहे हैं कैंची धाम? इन 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं बाबा नीब करौरी की यात्रा, जानें सभी की खासियत

May 12, 2026

NewClothesVastu : नए कपड़े खरीदने के तुरंत बाद क्यों नहीं पहनना चाहिए?

May 12, 2026

UttarakhandWeatherAlert : सावधान! उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट

May 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
dharmik

BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ?

By Narad PostMay 12, 20260

BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ? :-  सनातन परंपरा…

NeemKaroliBaba : जा रहे हैं कैंची धाम? इन 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं बाबा नीब करौरी की यात्रा, जानें सभी की खासियत

May 12, 2026

NewClothesVastu : नए कपड़े खरीदने के तुरंत बाद क्यों नहीं पहनना चाहिए?

May 12, 2026

UttarakhandWeatherAlert : सावधान! उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट

May 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?