Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Hantavirussymptoms : हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है?
NARAD POST BREAKING NEWS

Hantavirussymptoms : हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है?

What is the Hantavirus, and how does it spread?
Narad PostBy Narad PostMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Hantavirussymptoms
Hantavirussymptoms : हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Hantavirussymptoms :  हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है? :- पिछले कुछ समय से हंता वायरस का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है, खासकर तब जब क्रूज शिप्स पर इसके कुछ मामले सामने आए। ऐसे में लोगों के मन में डर होना स्वाभाविक है, क्योंकि यह कोई आम बीमारी नहीं है जिसके बारे में हम रोज सुनते हों।

अमृता अस्पताल फरीदाबाद के पल्मोनोलॉजिस्ट और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रदीप बजद बताते हैं कि असल में हंता वायरस एक ऐसा संक्रमण है जो चूहों के संपर्क से फैलता है और सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो गंभीर भी हो सकता है।

बंद जगहों जैसे क्रूज शिप्स में इसके फैलने का खतरा थोड़ा ज्यादा माना जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि हम घबराएं नहीं, बल्कि सही जानकारी रखें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह वायरस क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है?

डॉक्टर प्रदीप बजद की मानें तो हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर संक्रमण है, जो ज्यादातर चूहों और इसी तरह के छोटे जानवरों से इंसानों में फैलता है।

जब कोई व्यक्ति उनके मल, पेशाब या लार के संपर्क में आता है, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कई बार यह वायरस हवा के जरिए भी शरीर में पहुंच सकता है, खासकर तब जब संक्रमित जगह पर सफाई करते समय धूल उड़ती है। डॉक्टर का कहना है कि जिन जगहों पर साफ-सफाई कम होती है, वहां इसका जोखिम ज्यादा होता है।

क्रूज शिप्स पर क्यों बढ़ गई है टेंशन?

क्रूज शिप्स पर एक साथ बहुत सारे लोग सीमित जगह में रहते हैं। ऐसे में अगर किसी को संक्रमण होता है या कहीं चूहों की मौजूदगी होती है, तो वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है। जहाज के कुछ हिस्से जैसे स्टोर रूम या कम इस्तेमाल होने वाले एरिया, ऐसे होते हैं जहां सफाई उतनी नियमित नहीं हो पाती। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यही वजह है कि हाल के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण बहुत साधारण लग सकते हैं, जैसे –

हल्का बुखार
शरीर में दर्द
सिरदर्द या कमजोरी।

यही वजह है कि कई लोग इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में यह संक्रमण गंभीर हो सकता है और सांस लेने में परेशानी या फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। डॉक्टर के मुताबिक, समय पर पहचान बहुत जरूरी है।

भले ही हंता वायरस के मामले बहुत ज्यादा नहीं होते, लेकिन जब यह गंभीर रूप लेता है तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है। यह फेफड़ों और किडनी पर असर डाल सकता है। मेडिकल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ मामलों में यह तेजी से बिगड़ सकता है, इसलिए लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

#LungHealth #StaySafe hantavirus hantavirusfacts hantavirusincidents hantavirusoncruiseships hantavirusoutbreak hantavirusprevention hantavirussymptoms hantavirustreatment HealthAwareness infectiousdiseases khojinarad NaradBreakingNews publichealthalert rodentbornediseases viralinfections
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleTamilNaduPolitics :  नेता विजय को मुख्यमंत्री बनाएंगे राहुल गाँधी
Next Article DarlingDarlingDilKyunToda : ‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’
Narad Post

Related Posts

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

By Narad PostJuly 9, 20260

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय…

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?