Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaniDev : शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल !

November 13, 2026

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

CharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » एसजीआरआरयू में खेलोत्सव का शानदार आगाज़
उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में खेलोत्सव का शानदार आगाज़

Many sports competitions will be organised from 13th to 18th October.
Narad PostBy Narad PostOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Sports festival gets off to a great start at SGRRU
एसजीआरआरयू में खेलोत्सव का शानदार आगाज़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

एसजीआरआरयू में खेलोत्सव का शानदार आगाज़ :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में  वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव-2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में ढोल, नगाड़ों, बैंड की मधुर धुनों और युवा ऊर्जा की गूंज ने माहौल को उत्साह से भर दिया। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. बैंड, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “खेल अनुशासन का मंदिर हैं, जहाँ हार और जीत दोनों ही शिक्षक बनकर आते हैं।”

13 अक्टूबर से 18 तक आयोजित होंगी कई खेलकूद प्रतियोगिताएं

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदान में प्रो. प्रथपन के. पिल्लई, प्रभारी कुलपति एवम् सलाहकार, माननीय प्रेसीडेंट एसजीआरआरयू ने औपचारिक रूप से खेलोत्सव का शुभारंभ किया। खेलोत्सव-2025 के चेयरपर्सन डाॅ. पुनीत ओहरी, सचिव एस.पी. जोशी एवं छात्रा अंजलि यादव ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं की विधिवत शुरुआत की।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

13 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेलोत्सव-2025 में लगभग 5000 छात्र-छात्राएं 15 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने कौशल, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। मैदान पर जब खिलाड़ी कदमताल करते नजर आए, तो पूरा विश्वविद्यालय “खेल ही जीवन है” के मंत्र से गूंज उठा। मंच संचालन यानिशा रावत एवं कनिष्क ने किया।

युवा जोश, अनुशासन और खेल भावना से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

राष्ट्रीय स्तर की ड्राॅप बॉल खिलाड़ी अंजलि यादव के नेतृत्व में मशाल यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें धु्रव, पूर्णिमा, पूजा रावत, नवीन डंडरियाल और प्राची जमलोकी ने ने मशाल का संचालन किया।  मशाल यात्रा ने पूरे परिसर में “जोश, जुनून और जज्बे” की लहर दौड़ा दी।प्रभारी कुलपति एवम् प्रेसीडेंट के सलाहकार प्रो. प्रथपन के. पिल्लई ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा “आज का यह अवसर केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, अनुशासन और एकता के उत्सव का प्रतीक है।

खेल हमें केवल जीतना नहीं, बल्कि हार में भी मुस्कुराना और हर स्थिति में आगे बढ़ना सिखाते हैं। असली विजेता वही है जो स्वयं को हर दिन बेहतर बनाता है।” उन्होंने घोषणा की कि जनवरी 2026 में “एसजीआरआरयू प्रेसीडेंट क्रिकेट ट्राॅफी” का आयोजन विश्वविद्यालय के फेकल्टी एवं छात्र-छात्राओं के लिए किया जाएगा, तथा 10 फरवरी 2026 को विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

हज़ारों छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारीरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन

उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोक संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं स्कूल ऑफ़ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग आसनों ने “मन और शरीर के संतुलन” का सुंदर संदेश दिया।अंडर ऑफिसर आकृति रावत (11 यूके बटालियन) और अंडर ऑफिसर अंशुमन घिल्डियाल (11 यूके बटालियन) ने सभी कैडेट्स का नेतृत्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।

अंजलि यादव ने सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ दिलाई “हम खेल भावना, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी पूरी क्षमता से खेलेंगे। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ, डाॅ श्रेया कोटनाला, डाॅ अशोक भण्डारी, डॉ. अनुजा रोहिल्ला, डॉ. मनीष देव शर्मा, डॉ. खिलेन्द्र सिंह  सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य  और हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Dehradun khoji narad narad post narad post breaking news SGRR SGRRU uttarakhand एसजीआरआरयू में खेलोत्सव का शानदार आगाज़
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleभूकंप से बचाएंगे युवा आपदा के कमांडो
Next Article मैक्सिको की डरावनी डॉल्स की कहानी
Narad Post

Related Posts

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

KedarnathDham : बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट

November 11, 2026

CyberFraud1930 : ऑनलाइन फ्रॉड होते ही डायल करें 1930

November 11, 2026

UttarakhandFilmAwards : वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार

November 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShaniDev : शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल !

By Narad PostNovember 13, 20260

ShaniDev :  शनि की सीधी चाल बदलेगी किस्मत का खेल ! :- ज्योतिष शास्त्र में…

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

CharDhamWinterYatra : शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण

November 13, 2026

BalenShahIndiaVisit : 22 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह

November 13, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?