Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » श्री दरबार साहिब में गुरु ने दिया संगतों को दर्शन
NARAD POST BREAKING NEWS

श्री दरबार साहिब में गुरु ने दिया संगतों को दर्शन

Srimahant Devendra Das Ji Maharaj specially remembered Sri Guru Ram Rai Ji Maharaj. In his address, Srimahant Devendra Das Ji Maharaj remembered the late Guru Srimahant Indiresh Charan Das Ji Maharaj.
Narad PostBy Narad PostJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
श्री दरबार साहिब में गुरु
श्री दरबार साहिब में गुरु
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

दरबार साहिब में गुरु ने दिया संगतों को दर्शन : अद्भुत नज़ारा और गुरु महाराज का भव्य दरबार सजा जहाँ लोगों को श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन बड़ी श्रद्धा से गुरु की महिमा को आत्मसात कर संगतों ने  शीश नवाया , श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा अर्चना हुई, दर्शन मनौतियों का क्रम चला , विशेष लंगर प्रसाद वितरित हुआ और श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिंमा पर गुरु महिमा से संगतें निहाल हुए।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धाभाव एवं भक्तिपूर्वक मनाया गया। देश-विदेश से पहुंचीं संगतों एवम् श्रद्धालुओं ने श्री गुरु राम राय जी महाराज के चरणों में आस्था निवेदित की और गुरु महिमा का भावपूर्ण स्मरण किया। इस पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना की तथा संगतों को गुरु के उपदेशों का सार समझाया। उन्होंने संगतों को दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय जी महाराज का विशेष रूप से सिमरन किया। अपने उद्बोधन में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने ब्रहमलीन गुरु श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन के वास्तविक पथप्रदर्शक होते हैं, जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। श्री महाराज जी ने कहा कि गुरु के उपदेश जीवन को आध्यात्मिक एवं नैतिक ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

इस अवसर पर दूर-दराज से आई संगतों ने श्री दरबार साहिब में अरदास कर श्री झंडे जी पर माथा टेका। पूरे परिसर में भक्ति और भव्यता का दिव्य संगम देखने को मिला। गुरु पूर्णिमा के इस शुभ दिन को ध्यान, आत्मचिंतन और गुरु की शिक्षाओं के स्मरण का पर्व बताते हुए श्री महाराज जी ने कहा कि गुरु के उपदेश जीवन को आध्यात्मिक एवं नैतिक ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। कार्यक्रम उपरांत विशेष लंगर प्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई।  जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

#HolyPlace #ReligiousTourism Amritsar DarbarSahib DarbarSahibLive DarshanToday Dehradun DivineBlessings DivineDarshan EternalGuru FaithAndDevotion FaithInGuru GoldenTemple Gurbani GuruBlessings GuruDarshan Gurudwara GurudwaraDarshan GuruGranthSahib GuruLove GuruPresence GuruTeachings GuruVani HarmandirSahib HolyDarshan IndianSpirituality khoji narad narad post narad post breaking news PeaceAndFaith Pilgrimage ReligiousUnity SacredDarbar SacredVisit SerenityAtDarbarSahib SikhBelief SikhCommunity SikhCulture SikhDevotees SikhFaith SikhHeritage SikhInspiration Sikhism SikhJourney SikhNews SikhPilgrimage SikhTemple SikhTradition SikhWorld SpiritualIndia SpiritualJourney uttarakhand Waheguru WaheguruJiKaKhalsa WaheguruJiKiFateh श्री दरबार साहिब में गुरु ने दिया संगतों को दर्शन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने किया वी.एल.ई पुरस्कार से सम्मानित
Next Article हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
Narad Post

Related Posts

KanwarYatra2026 : कांवड़ क्या है और यात्रा कैसे शुरू होती है ?

June 18, 2026

DehradunRainAlert : आज इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

June 18, 2026

 YellowAlertUttarakhand : देहरादून समेत इन जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

June 16, 2026

DehradunElectrocution : देहरादून में 11 हजार वोल्ट का करंट, बिजली का खंभा लगाते समय लाइन से चिपके 5 कर्मचारी, 1 की मौत 4 झुलसे

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?