Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ITR2026 : समय पर आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के फायदे

July 3, 2026

RashifalToday : सभी राशियों का राशिफल

July 3, 2026

WhatsAppNewFeature : व्हाट्सऐप के नए फीचर पर पहले ही लग चुकी है रोक

July 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » BarsanaParikrama : हाथों के बल बरसाना की परिक्रमा – ये है मासूम प्यार
NARAD POST BREAKING NEWS

BarsanaParikrama : हाथों के बल बरसाना की परिक्रमा – ये है मासूम प्यार

Five years of hard work has now come to light.
Narad PostBy Narad PostJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
BarsanaParikrama
BarsanaParikrama : हाथों के बल बरसाना की परिक्रमा - ये है मासूम प्यार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

BarsanaParikrama : हाथों के बल बरसाना की परिक्रमा – ये है मासूम प्यार :-  ब्रजभूमि में आस्था और अटूट संकल्प का अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है। आगरा के आराध्य गुप्ता ने अपनी स्वर्गीय दादी की स्मृति को की स्मृति में हाथ के बल पांव आसमान की ओर उठाकर बरसाना की करीब सात किलोमीटर लंबी परिक्रमा करने का संकल्प लिया है।

यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, समर्पण और आत्मविश्वास का ऐसा अनूठा संदेश है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आराध्य का लक्ष्य इस उपलब्धि के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराना भी है।

आराध्य गुप्ता ने यह कठिन परिक्रमा अपनी स्वर्गीय दादी की स्मृति को समर्पित की है। उनका मानना है कि श्रद्धा, आस्था और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आगरा के प्रतीक विहार फेस-2 निवासी कमलेश गुप्ता और सीमा गुप्ता के बेटे आराध्य का झुकाव बचपन से ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहा है।

परिवार के अनुसार, वह अपनी जुड़वां बहन के साथ नियमित रूप से पूजा-पाठ, भजन और धार्मिक आयोजनों में भाग लेते रहे हैं।

पांच साल की मेहनत अब आई सामने

हाथों के बल कई किलोमीटर तक चलना बेहद कठिन माना जाता है। आराध्य पिछले पांच वर्षों से लगातार इसका अभ्यास कर रहे हैं। आठ वर्ष की उम्र से शुरू हुई उनकी मेहनत अब बरसाना की इस ऐतिहासिक परिक्रमा के रूप में सामने आई है। पूरी यात्रा के दौरान उनकी मां सीमा गुप्ता लगातार उनके साथ रहकर हौसला बढ़ा रही हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

आराध्य का सपना केवल परिक्रमा पूरी करना नहीं, बल्कि अपनी इस उपलब्धि को विश्व स्तर पर दर्ज कराना भी है। इसके लिए उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में आवेदन किया है।

आराध्य का यह संकल्प केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बन रहा है। कम उम्र में अनुशासन, कठिन परिश्रम और आस्था का यह संगम लोगों को यह संदेश दे रहा है कि दृढ़ निश्चय के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

#AgraBoyRecord #AradhyaGupta #BarsanaNewsToday #BarsanaParikrama #BarsanaViralVideo #BrijbhumiBhakti #EmotionalStory #HandstandParikrama #InspirationalStory #MiracleBoyAradhya #RadhaRaniBarsana #RadheRadhe #TrendingShorts GuinnessWorldRecord IncredibleIndia khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
Next Article AmarnathYatra2026 : अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ
Narad Post

Related Posts

ITR2026 : समय पर आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के फायदे

July 3, 2026

RashifalToday : सभी राशियों का राशिफल

July 3, 2026

WhatsAppNewFeature : व्हाट्सऐप के नए फीचर पर पहले ही लग चुकी है रोक

July 3, 2026

BudhAsta2026 : बुध अस्त के साए में शुरू होगा जुलाई महीना

July 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

ITR2026 : समय पर आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के फायदे

By Narad PostJuly 3, 20260

ITR2026 : समय पर आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के फायदे :-  वित्त वर्ष 2025-26…

RashifalToday : सभी राशियों का राशिफल

July 3, 2026

WhatsAppNewFeature : व्हाट्सऐप के नए फीचर पर पहले ही लग चुकी है रोक

July 3, 2026

BudhAsta2026 : बुध अस्त के साए में शुरू होगा जुलाई महीना

July 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?