Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » PanchayatSeason5 : फुलेरा गाँव की पंचायत का इंतजार हुआ खत्म
मुंबई

PanchayatSeason5 : फुलेरा गाँव की पंचायत का इंतजार हुआ खत्म

Emotional drama and electoral conflict will be seen.
Narad PostBy Narad PostMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
PanchayatSeason5
PanchayatSeason5 : फुलेरा गाँव की पंचायत का इंतजार हुआ खत्म
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

PanchayatSeason5 : फुलेरा गाँव की पंचायत का इंतजार हुआ खत्म :-  भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में शामिल Panchayat के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे इंतजार और कई तरह की चर्चाओं के बाद आखिरकार मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि शो का पांचवां सीजन आने वाला है. सीजन 4 की जबरदस्त और इमोशनल एंडिंग के बाद दर्शक लगातार यह जानना चाहते थे कि फुलेरा गांव की कहानी आगे किस मोड़ पर पहुंचेगी. अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है और मेकर्स ने साफ कर दिया है कि Amazon Prime Video पर ‘पंचायत’ सीजन 5 साल 2026 में रिलीज किया जाएगा।

इस सीजन में क्या होगा खास

ग्रामीण परिवेश पर आधारित यह कॉमेडी-ड्रामा पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के दिलों पर राज करता आया है. इसकी खासियत सिर्फ इसकी कहानी नहीं, बल्कि इसके बेहद साधारण लेकिन दिल को छू लेने वाले किरदार भी हैं. यही वजह है कि फुलेरा गांव अब लोगों के लिए किसी असली जगह जैसा महसूस होने लगा है. नए सीजन में एक बार फिर जितेन्द्र कुमार, अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट से पंचायत सचिव बने अभिषेक का संघर्ष, गांव की राजनीति और रिश्तों के बीच उनका सफर ही इस सीरीज की आत्मा रहा है।

ये कलाकार करेंगे आपका मनोरंजन

इसके अलावा शो के बाकी लोकप्रिय किरदार भी वापसी करेंगे।नीना गुप्ता मंजू देवी के रोल में, रघुबीर यादव प्रधान पति के किरदार में, जबकि फैजल मलिक और चंदन रॉय एक बार फिर अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे. वहीं रिंकी के किरदार में सानविका की मौजूदगी भी कहानी में नए इमोशनल रंग भर सकती है. फैंस खासतौर पर अभिषेक और रिंकी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर काफी उत्साहित हैं।

क्या-क्या दिखेगा खास

इस सीरीज को The Viral Fever यानी TVF ने बनाया है. इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन की कमान दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली है. यही वह टीम है जिसने गांव की जिंदगी, छोटे-छोटे संघर्ष, राजनीति और रिश्तों को इतने सरल और मजेदार अंदाज में पेश किया कि हर वर्ग का दर्शक इससे जुड़ गया।

‘पंचायत’ की सबसे बड़ी ताकत इसका देसीपन और जमीनी ह्यूमर रहा है. शो में दिखाए गए संवाद और किरदार लोगों को अपने गांव और आसपास के लोगों की याद दिलाते हैं. चाहे मंजू देवी का शांत अंदाज हो, प्रधान पति की राजनीति, विकास की वफादारी या फिर बिनोद और बनराकस की कॉमिक टाइमिंग—हर किरदार ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है।

दिखेगा इमोशनल ड्रामा और चुनावी टकराव

अब सीजन 5 में फुलेरा गांव की राजनीति और रिश्तों में नए उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि इस बार कहानी में ज्यादा इमोशनल ड्रामा, चुनावी टकराव और अभिषेक के भविष्य को लेकर बड़े फैसले देखने को मिलेंगे।

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘पंचायत’ का अगला सीजन एक बार फिर दर्शकों को हंसाने, रुलाने और जिंदगी की छोटी-छोटी बातों से जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

AbhishekTripathi AmazonPrimeVideo IndianWebSeries JitendraKumar khojinarad KhojiNaradBreakingNews naradpost naradpostbreakingnews NeenaGupta Panchayat2026 Panchayat5 Panchayat5Cast Panchayat5ReleaseDate PanchayatSeason5 PanchayatSeason5Trailer PhuleraPanchayat PhuleraVillage RaghubirYadav TVF
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUniqueWedding : अनोखी शादी – दूल्हा दुल्हन ने एक-दूसरे को दी ‘कलम’
Next Article StrangeAddiction : ये लड़की गटक जाती है गैलन भर पेट्रोल !
Narad Post

Related Posts

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?