Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी के प्रकटोत्सव में हज़ारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
उत्तराखंड

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी के प्रकटोत्सव में हज़ारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Devotees from all over the country and abroad gathered at Sri Darbar Sahib to wish Sri Maharaj Ji.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी के प्रकटोत्सव में हज़ारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी को शुभकामनाएं देने देश विदेश से उमड़े श्रद्धालु, संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था व श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 25वां प्रकटोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। देश विदेश सहित उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से श्री दरबार साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया व उन्हें जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई व प्रसाद वितरण किया गया। गौरतलब है कि आज ही के दिन 10 फरवरी 2000 को ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को अपना शिष्य स्वीकार किया था तथा उन्होंने गुरु के सानिध्य में दीक्षा ली थी। तभी से 10 फरवरी को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) के रूप में मनाया जाता है।

25 जून 2000 को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, सज्जादानशीन के रूप मंे दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून (श्री दरबार साहिब) में गद्दीनशीन हुए थे। श्री दरबार साहिब में सुबह से ही विशेष चहल पहल शुरू हो गई थी। सुबह नित्यकर्म की पूजा अर्चना के बाद श्री महाराज जी ने सर्वप्रथम श्री दरबार साहिब व श्री झण्डा साहिब पर मत्था टेका। इसके बाद मुख्य पुजारी जी ने प्रकटोत्सव की विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी ने श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार अरदास भी कराई।

इस अवसर पर श्री महाराज जी ने कहा कि सेवाधर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय जी महाराज का विशेष सिमरन करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ही श्री गुरु महाराज जी ने सूक्ष्म उपस्थिति में प्रेरणा दी है। उन्होंने संगतों को गुरु महिमा से भी आत्मसात करवाया। उन्होंने का कि अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही गुरु है। उन्होंने कहा कि उन्हें दूनवासियों, राज्य व देश की जनता व श्रद्धालुओं से सदैव भरपूर स्नेह प्राप्त हुआ है।

श्री महाराज जी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि समाज को नई व सही दिशा देने के साथ साथ उत्तराखंड के सुदूर व पहाड़ी क्षेत्रों तक गुणवत्तापरक शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए एसजीआरआर मिशन प्रतिबद्ध है। इस मिशन के अन्तर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड व निकटवर्ती राज्यों के गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय समाज के हर वर्ग तक उच्च शिक्षा पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि समाज के पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए एसजीआरआर मिशन सदैव प्रयासरत रहेगा।

इसके बाद उत्तर भारत में संचालित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के डाॅक्टरों, स्टाफ सदस्य राजपुर विधायक खजानदास, देहादून मेयर सौरभ थपलियाल सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचीं संगतों व श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से आशीर्वाद लिया व उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। पंजाब व हरियाणा से संगतें रविवार को ही श्री दरबार साहिब पहुंच गई थीं। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व लंगर की विशेष व्यवस्था की गई। देहरादून के कई प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्तियों ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्री महाराज जी को शुभकामनाएं दीं।

#india DevendraDasJi DevoteesGathering DevotionalCelebration DevotionalEvent DevotionalFestival DivineBlessings FaithAndBlessings FaithAndDevotion HolyFestival MahantDevendraDas narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news Prakatotsav2025 PrakatotsavCelebration ReligiousEvent ReligiousFestival ShriMahantDevendraDas ShriMahantDevendraDasJi ShriMahantFestival SpiritualCelebration SpiritualCommunity1 SpiritualJourney uttarakhand श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी के प्रकटोत्सव में हज़ारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदेहरादून में वियतनाम की लड़कियां सीख रही हैं योग, एक नई शुरुआत !
Next Article टैली लॉ पोर्टल पर मुफ्त में पाएं कानूनी सलाह, अब आपको नहीं चाहिए महंगे वकील
Narad Post

Related Posts

KanwarYatra2026 : कांवड़ क्या है और यात्रा कैसे शुरू होती है ?

June 18, 2026

DehradunRainAlert : आज इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

June 18, 2026

 YellowAlertUttarakhand : देहरादून समेत इन जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

June 16, 2026

DehradunElectrocution : देहरादून में 11 हजार वोल्ट का करंट, बिजली का खंभा लगाते समय लाइन से चिपके 5 कर्मचारी, 1 की मौत 4 झुलसे

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?