Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

October 3, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AI से ब्लड टेस्ट बिना ख़ून निकाले
Uncategorized

AI से ब्लड टेस्ट बिना ख़ून निकाले

Now this app is being expanded in Maharashtra. Soon there will be a clinical trial on 1,000 children under the age of 5 in which its results will be compared with traditional blood tests.
Narad PostBy Narad PostJuly 12, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AI से ब्लड टेस्ट बिना ख़ून निकाले
AI से ब्लड टेस्ट बिना ख़ून निकाले
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 AI से ब्लड टेस्ट बिना ख़ून निकाले :  AI के जरिए हेल्थ टेक्नोलॉजी ने भारत जैसे देश के लिए एक नई उम्मीद जगाई है. जहां हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित है, अब बिना सुई और चीरा लगाए आपके हेल्थ की बहुत सारी जानकारी कम समय में मिल जाएगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए यह मुमकिन है. आइए जानते हैं कैसे यह संभव है.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्थ चेकअप के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है. खासकर जब बात ब्लड टेस्ट की हो तो सुई से खून निकलवाने का डर और झंझट लोगों को और भयभीत कर देता है. बहुत से लोग इससे बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बिना सुई और ब्लेड लगाए ही खून की जांच हो जाएगी. सिर्फ फेस स्कैन के जरिए ब्लड टेस्ट संभव है. इतना ही नहीं फेस स्कैन के जरिए आपके शरीर के कई अहम जानकारी भी मालूम की जा सकती है. यह सब AI के जरिए संभव हुआ है. सेहत की निगरानी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रहा है. सिर्फ फेस स्कैन के जरिए 20 सेकंड में आपका हेल्थ स्टेटस सामने होगा ।

20 सेंकड में शरीर के कई अंगों की जांच

क्विक वाइटल नाम का एक AI-बेस्ड ऐप अब हेल्थ मॉनिटरिंग का तरीका बदलने वाला है. इस ऐप को 2024 में लॉन्च किया गया और इसे सबसे पहले हैदराबाद के सरकारी अस्पताल ‘निलोफ़र’ में इस्तेमाल किया गया. यहां इसे गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी यानी एनीमिया की जांच के लिए प्रयोग किया गया, जिसमें शानदार नतीजे मिले।

कैसे करता है काम ये टूल ?

इस टूल की तकनीक का नाम है Photoplethysmography (PPG). जब अच्छी रोशनी में आप अपने चेहरे को स्कैन करते हैं, तो फोन के कैमरे से परावर्तित (रिफ्लेक्टेड) रोशनी को यह ऐप कैप्चर करता है. फिर एल्गोरिदम की मदद से धड़कनों, सांसों और रक्त प्रवाह से जुड़े सिग्नल्स को पढ़कर हेल्थ रिपोर्ट तैयार करता है.20 सेकंड में शरीर के कई अहम अंगों की जानकारी यह एप साझा कर देगा. तो आइए जानते हैं यह एप कौन-कौन सी जानकारी प्रदान करेगा. ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन स्तर, हार्ट रेट, ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2), सांस लेने की दर, तनाव का स्तर, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट रेट वायाबिलिटी (HRV) समेत सिम्पेथेटिक और पैरासिम्पेथेटिक एक्टिविटी की भी यह जानकारी आपको साझा करेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में वरदान

भारत जैसे देश में जहां कई क्षेत्रों में ब्लड टेस्ट की सुविधा या लैब्स नहीं हैं, वहां यह तकनीक एक वरदान साबित हो सकती है. डेवलपर्स अब इसे महाराष्ट्र के बाद आदिवासी इलाकों में लागू करने की योजना बना रहे हैं. आने वाले समय में इसे प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स, स्कूलों और सरकारी हेल्थ प्रोग्राम्स जैसे RBSK, RKSK आदि से जोड़ा जा सकता है.भारत में हर 10 में से 4 महिलाएं एनीमिक होती हैं. ऐसे में अगर बिना खून लिए, सस्ते और तेज़ तरीक़े से जांच हो जाए, तो समय रहते इलाज संभव हो सकता है. डॉक्टरों का मानना है कि यह टूल हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांति ला सकता है, खासकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए।

जल्द पूरे देश में इस तकनीक का होगा उपयोग

अब इस ऐप का महाराष्ट्र में विस्तार किया जा रहा है. जल्द ही 5 साल से कम उम्र के 1,000 बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल होगा जिसमें इसके नतीजों की तुलना पारंपरिक ब्लड टेस्ट से की जाएगी. अगर सब कुछ सही रहा, तो यह तकनीक पूरे देश में हेल्थ चेकअप का सबसे आसान और सस्ता तरीका बन सकती है.हां इस ऐप के जरिए आपका डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. दरअसल, डिजिटल हेल्थ में प्राइवेसी बड़ी चिंता है. Quick Vitals ऐप के डेवलपर्स का दावा है कि यह ऐप पूरी तरह सिक्योर है. सभी डेटा एन्क्रिप्टेड रूप में सुरक्षित स्टोरेज में रखा जाता है और सिर्फ अधिकृत हेल्थ प्रोवाइडर्स ही इसका एक्सेस पा सकते हैं।

#india AdvancedDiagnostics AI से ब्लड टेस्ट बिना ख़ून निकाले AIandHealth AIDiagnosis AIDrivenTests AIEnabledTesting AIForDiagnosis AIForLife AIForPatients AIHealthMonitoring AIHealthTech AIInBiotech AIinHealthcare AIInMedicine AIpoweredHealth AIRevolution ArtificialIntelligenceHealth BloodlessTesting BloodTestInnovation CuttingEdgeHealthTech DigitalDiagnostics DigitalHealthTools FastHealthTest FutureMedicine FutureOfDiagnostics FutureOfHealthcare HealthcareInnovation HealthInnovation HealthTechAI HealthTechFuture HealthWithoutNeedles IntelligentHealthSolutions MachineLearningInHealth MedicalAI MedicalBreakthrough MedicalRevolution MedicalScienceAI narad post narad post breaking news National News NextGenHealthcare NoBloodTest NoNeedleTest NonInvasiveDiagnostics NonInvasiveTest PredictiveHealthcare RevolutionInTesting SmartDiagnostics SmartHealthSolutions SmartMedicalTech TechForHealth TransformingHealthcare VirtualBloodTest VirtualDiagnostics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleसावन में क्यों हरे कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं महिलाएं? दादी-नानी ने भी नहीं बताई होगी इसकी वजह
Next Article 2025 में नए अंदाज में रिलीज होगी ‘बाहुबली’
Narad Post

Related Posts

PaanAndCancer : पान में मिलाई जाने वाली चीजें क्यों हैं खतरनाक ?

July 29, 2026

QdengaVaccine : 2022 में लॉन्च हुई QDENGA को 43 देशों में मिली मंजूरी

July 23, 2026

FSSAINotice : ‘हेल्दी’ और ‘ऑर्गेनिक’ के नाम पर आपके साथ धोखा !

June 23, 2026

ShriMahantIndireshHospital : डेढ साल बाद बच्चे ने पहली बार मूंह से मां का दूध पिया

May 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

By Narad PostOctober 3, 20260

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो :-  फिल्म निर्माता करण…

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026

CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

October 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?