हरिद्वार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात होटल कारोबारी के घर डकैती, कांग्रेस ने उठाये कानून व्यवस्था पर सवाल :- हरिद्वार की भेल उपनगरी की पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर में पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए उस वक्त दहशत फैल गई, जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने होटल कारोबारी चौधरी गुलबीर सिंह की बेटी को असलहे की नोक पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
दिनदहाड़े हुईं डकैती पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने धामी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है और चोरों और डकैतों के हौंसले बुलंद है।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द डकैती का खुलासा नहीं किया तो कांग्रेस धामी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।
