Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RamayanaMovie : रामायण’ ने पार किया 1,437.25 करोड़ का आंकड़ा

November 17, 2026

TehriBusAccident : टिहरी में खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

November 17, 2026

GovernmentEmployees : किन कर्मचारियों पर लागू होता है रिटायरमेंट का नियम ?

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ योजना से बेटियों को आगे बढ़ाने के किए जाए सभी प्रयास- डीएम
उत्तराखंड

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ योजना से बेटियों को आगे बढ़ाने के किए जाए सभी प्रयास- डीएम

The District Magistrate directed that awareness should be created through multi-purpose camps by providing information on prevention of female foeticide, Prohibition of Child Marriage Act, Domestic Violence, Prevention of Sexual Harassment of Women at Workplace Act.
Narad PostBy Narad PostJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बेटी पढ़ाओं
बेटी पढ़ाओं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ योजना से बेटियों को आगे बढ़ाने के किए जाए सभी प्रयास :-  प्रदेश को संवारता है सरकारी तंत्र , और समाज को सुधारता है सिस्टम में बैठा अफसर , अक्सर फरियादी और आम आदमी इसी सिस्टम से परेशान होकर निराश और हताश हो जाता है। लेकिन जब टीम लीडर संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्य को प्रार्थमिकता देता है तो यही नाउम्मीदी आशा में बदल जाती है। कुछ ऐसा ही उदाहरण देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल पेश कर रहे हैं। बुजुर्गों की फ़रियाद , बच्चों की डिमांड और सरकारी व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए डीएम बंसल की भूमिका लोगों के बीच सकारात्मक छवि बना रही है।

इसी कड़ी में अब जिलाधिकारी सविन बंसल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के टास्कफोर्स समिति की बैठक में प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान करते हुए बेटियों के उन्नति और उत्थान के लिए प्रभावशाली योजनाओं पर कार्य करने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रभावशाली योजना और नए प्रयास किए जाए।

उन्होंने साफ़ आदेश दिया है कि बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा बहुत आवश्यक है और इसके लिए घर-घर सर्वे करते हुए ड्रापआउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ा जाए। ऐसी बेटियां जो आगे पढ़ना चाहती है लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के चलते अपनी पढ़ाई जारी रखने में सक्षम नहीं है, उन बालिकाओं को नंदा सुनंदा प्राजेक्ट के तहत लाभान्वित किया जाए।

ऐसे विद्यालय जिनमें बालिकाओं की शिक्षा का परिणाम अच्छा रहा हो उन विद्यालयों को सम्मानित किया जाए। डीएम ने कहा कि बालिकाओं के उत्थान हेतु जिला रायफल क्लब फंड से भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं के प्रगति के लिए टास्क फोर्स से सुझाव भी मांगे।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बहुउदेशीय शिविरों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर महिला यौन उत्पीडन निवारण अधिनियम की जानकारी देकर जागरूकता लाई जाए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं संदेश और बालिकाओं के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें।

डीएम ने कहा कि ऐसी बालिकाएं जिन्होंने सफलता हासिल की है, उनकी कहानी आकाशवाणी एवं अन्य माध्यम से पब्लिक में साझा की जाए। ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इससे प्रेरित हो सके।

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को सांइस सिटी, झाझरा, एफआरआई, देहरादून जू एवं अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों का शैक्षिक उन्नयन भ्रमण कराया जाए।

परेड ग्राउंड, गांधी पार्क में प्रगतिशील बालिकाओं का शैक्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर करियर कांउसलिंग की जाए। किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार, उनकी निरंतर वृद्वि निगरानी एवं पोषण संबंधी जानकारी देने के लिए ‘अवनी’ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ योजना से बेटियों को आगे बढ़ाने के किए जाए सभी प्रयास #BetiBachaoBetiPadhao #BetiStrongIndiaStrong #BetiZindabad #BrightFutureForGirls #DaughtersOfIndia #DMInitiative #EducateGirls #EducateGirlsNow #EducateToEmpower #EmpowerDaughters #EmpoweredGirls #EmpoweringGirls #EndGenderBias #EqualityStartsNow #FutureIsFemale #GirlChildEducation #GirlPower #GirlsAreLeaders #GirlsDeserveBetter #GirlsDeserveEducation #GirlsEducationMatters #GirlsFirst #GirlsHaveRights #GirlsInSchool #GirlsMatter #GirlsRights #GirlsRise #GirlsVoicesMatter #InspireGirls #InvestInGirls #LeadLikeAGirl #LetHerLearn #MissionShakti #NoGirlLeftBehind #PromoteEducation #SaveGirlChild #SaveOurGirls #SavinBansalDM #SecureHerFuture #SheCanDoIt #StandWithDaughters #StrongGirlsStrongNation #SupportGirlEducation #SupportGirlsDreams #UpliftGirls #VoiceForGirls Dehradun Dm savin bansal EducationForAll GenderEquality khoji narad narad post narad post breaking news Pushkar Singh Dhami uttarakhand UttarakhandDevelopment WomenEmpowerment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAMRUT-I में समयबद्ध कार्ययोजना और जागरूकता बढ़ाने पर जोर
Next Article क्या है वर्चुअल लैब? ऑनलाइन क्लास के बीच तेजी से बढ़ रही इसकी डिमांड
Narad Post

Related Posts

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026

DharampurAssembly : धर्मपुर में कांग्रेस दावेदारों की भीड़, संकट में ज्योति !

November 13, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात

November 12, 2026

KedarnathDham : बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट

November 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

RamayanaMovie : रामायण’ ने पार किया 1,437.25 करोड़ का आंकड़ा

By Narad PostNovember 17, 20260

RamayanaMovie : रामायण’ ने पार किया 1,437.25 करोड़ का आंकड़ा :- ‘रामायण’ सिनेमाघरों में चल…

TehriBusAccident : टिहरी में खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

November 17, 2026

GovernmentEmployees : किन कर्मचारियों पर लागू होता है रिटायरमेंट का नियम ?

November 17, 2026

ShaniSadeSati : क्या साढ़ेसाती में नीलम पहनना चाहिए ?

November 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?