Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
DebrisFreeSpaceMission : अंतरिक्ष का कचरा साफ करेगा भारत :- भारत सरकार ने स्वच्छ स्पेस मिशन की शुरुआत की है. इसके तहत साल 2030 तक स्पेस में बड़ी मात्रा में उपलब्ध कचरा साफ किये जाने या मलबा मुक्त करने का लक्ष्य है. इस पहल को डेब्रिस फ्री स्पेस मिशन कहा जाता है. इसकी घोषणा साल 2024 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष के पुराने कचरे को एक बार में साफ कर देना नहीं, बल्कि भारतीय सरकारी और निजी अंतरिक्ष गतिविधियों से नया मलबा बनने से रोकना भी है. आइए, इसी बहाने समझते हैं कि आखिर क्या है भारत स्वच्छ स्पेस…
FaridabadCrime : रईसों को फंसाती फिर में होटल में लूटती थीं :- सावधान – सावधान – सावधान …… डेटिंग ऐप्स के जरिए दोस्ती करने और मौज मस्ती का ख्वाब देखने वाले सावधान …. क्योंकि अमीर पुरुषों को जाल में फंसाने, उन्हें नशीला पदार्थ देकर लूटने और बाद में झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठने वाले एक बड़े गिरोह का फरीदाबाद में भंडाफोड़ हुआ है। फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सनसनीखेज मामले में एक मां-बेटी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह डेटिंग…
AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद! :- अमिताभ बच्चन कितने ही व्यस्त क्यों न हों, सोशल मीडिया के लिए समय निकाल ही लेते हैं। कभी इंस्टाग्राम, कभी एक्स तो कभी व्लॉग के जरिए फैंस से अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। अपने क्विज बेस्ड रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी वह अक्सर पुराने दिनों के बारे में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने शो में बताया था कि कैसे एक बार उन्हें कॉलेज कैंपस में लड़कियों ने छेड़ा था और इस घटना से उन्हें एहसास…
RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई :- ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज़ हुआ। नितेश तिवारी के इस बड़े प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है और अलग-अलग इलाकों में इसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो भागों वाली इस फिल्म को लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया और प्लान किया गया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन चर्चा में रहा है। फिल्म ने हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और तमिल…
GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस :- स्कूल से मिले एक Chromebook लैपटॉप ने 13 साल की एक मासूम बच्ची और Google के Gemini AI चैटबॉट के बीच एक बेहद डरावनी और संवेदनशील बातचीत को शुरू कर दिया. अमेरिका में दायर एक नए मुकदमे के अनुसार, बच्ची के माता-पिता ने गूगल पर बच्चों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया है। माता-पिता का दावा है कि गूगल के चैटबॉट ने उनकी बेटी के साथ खुदकुशी के तरीकों पर चर्चा की. उसकी खुद की फ्यूनरल (अंतिम संस्कार) प्लानिंग करने में…
GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने :- मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. सूरत में पदस्थ GST अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने राजस्थान जा रहे थे, तभी उनकी कार जावरा के पास एक ब्रिज से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में अधिकारी समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. दुर्घटना के बाद जब पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें से 54.50 लाख रुपये नकद और आभूषण बरामद हुए, जिसके बाद मामले…
LakshmiPujaMuhurat : दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का जानिए सही मुहूर्त :- दिवाली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है और ये हिंदू धर्म के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस दिन लोग घरों में दीपक जलाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं, पूजा करते हैं और परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं. दिवाली पर धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी तथा विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि प्रदोष काल में, जब अमावस्या तिथि होती है, उस समय लक्ष्मी पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको शहर…
BadrinathGlacier : बद्रीनाथ धाम पर हैंगिंग ग्लेशियर का खतरा! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी :- बद्रीनाथ धाम को लेकर वैज्ञानिकों ने एक अहम चेतावनी जारी की है. हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसे इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और निर्माण गतिविधियों के साथ अब प्राकृतिक जोखिम भी बढ़ता दिखाई दे रहा है. हालिया वैज्ञानिक अध्ययन में संकेत मिले हैं कि धाम के ऊपरी हिस्से में मौजूद कुछ विशाल हैंगिंग ग्लेशियर भविष्य में गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं. यदि इनमें से किसी ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटता है तो भारी मात्रा में बर्फ नीचे रिहायशी और सार्वजनिक क्षेत्रों…
30LakhDiyas : रामनगरी में भव्य दीपोत्सव की तैयारी, सरयू तट पर जलेंगे 30 लाख दीप :- अयोध्या में दीपोत्सव के दसवें संस्करण को लेकर उत्साह चरम पर है. भगवान श्रीराम की नगरी को एक बार फिर रोशनी, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के संगम से सजाया जा रहा है. इस बार आयोजन को पहले से अधिक भव्य और यादगार बनाने की तैयारी की गई है. शनिवार को सरयू तट पर 30 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे, जबकि रात के समय 2100 ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंगों की अद्भुत झलक पेश करेंगे। उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि दीपोत्सव के…
CBSEDatesheet2027 : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरा टाइमटेबल :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल घोषित कर दिया है. बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही लाखों विद्यार्थियों की तैयारी को लेकर तस्वीर भी साफ हो गई है। सीबीएसई ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड का मानना है कि समय से कार्यक्रम घोषित होने पर छात्रों को अपनी पढ़ाई और…