Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
डीएम ने अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों में जुटने के दिए सख्त निर्देश
डीएम ने अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों में जुटने के दिए सख्त निर्देश : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने समस्त आरओ, एआरओ, नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हेांनें कहा कि मतदान एवं मतगणना में कम दिन शेष है, यह महत्वपूर्ण समय है सभी अधिकारी निर्वाचन कार्यों में जुट जाएं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में आरओ की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होनें सभी आरओ से वे अपने सैक्टर, जोनल मजिस्टेªट से समन्वय रखें प्रत्येक चरण जोनल सेक्टर को अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि…
मुख्यमंत्री की DP बदलने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश
मुख्यमंत्री की DP बदलने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी के बीच राज्य में प्रदेशवासियों से सामूहिक रूप से देवभूमि आ रहे खिलाड़ियों के स्वागत में विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का जो गौरव प्राप्त हुआ है, वो ऐतिहासिक है। आगामी राष्ट्रीय खलों में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 10,000 खिलाड़ी देवभूमि आ रहे हैं। DP पर राष्ट्रीय खेल का लोगो…
राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में खेलों का नया युग शुरू होगा
राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में खेलों का नया युग शुरू होगा : पूर्व हॉकी कोच मीर रंजन नेगी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्साहित, राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी, चक दे इंडिया फेम पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन…
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 मनचलों की गिरफ्तारी
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 29 मनचलों की गिरफ्तारी : महिलाओं की सुरक्षा तथा नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है। हल्द्वानी शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर मनचले, शराब पीकर हुड़दंग करते हैं या बिना कारण रात में सड़कों पर घूमते, तफरी मारते हुए अशांति फैलाते हैं। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तथा नशा मुक्ति अभियान को सार्थकता देने के लिए नैनीताल पुलिस ने जनपद में सख्त कार्यवाही की जा रही है। बीती देर शाम…
महाकुंभ के अद्भुत नज़ारे देखिये
महाकुंभ के अद्भुत नज़ारे देखिये : संगम तट पर श्रद्धालुओं का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। महाकुंभ की शुरुआत आज पौष पूर्णिमा से हुई है,सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7.30 बजे तक 35 लाख लोगों ने स्नान किया है।मेला क्षेत्र की…
कहानी लोहड़ी की – क्या आप जानते हैं ?
कहानी लोहड़ी की – क्या आप जानते हैं : लोहड़ी एक महत्वपूर्ण पंजाबी और हिंदी त्योहार है, लोहड़ी खुशी से भरा हुआ त्योहार है, जो खासकर उत्तर भारत, विशेषकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मनाया जाता है। यह मकर संक्रांति के एक दिन पहले, 13 जनवरी को मनाई जाती है। इस दिन की खासियत यह है कि यह सर्दियों के अंत और गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है। लोहड़ी के दिन की तैयारी शुरू करने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। यह त्योहार न केवल एक सांस्कृतिक पर्व है, बल्कि कृषि संबंधी और मौसम परिवर्तन का भी…
कुम्भ नगर में परमार्थ निकेतन शिविर में श्रीराम का अद्वितीय समागम
कुम्भ नगर में परमार्थ निकेतन शिविर में श्रीराम का अद्वितीय समागम : इटली से पधारे माहि गुरूजी और उनके अनुयायी, मंगलभवन अमंगलहारी से गूंजा पूरा परमार्थ निकेतन, श्री रामचन्द्र जी की स्थापना और महायज्ञ का दिव्य आयोजन, परमार्थ निकेतन शिविर महाकुम्भ की धरती पर अद्भुत, अलौकिक और ऐतिहासिक क्षण है, पूरा शिविर वेदमंत्रों से गूँज रहा है।पावन अवसर पर श्रीराम जी की दिव्य प्रतिमा की विधिवत स्थापना हुई जो कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का आदर्श प्रतीक है, यह विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के अद्वितीय मूल्यों से जोड़ने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। प्रभु श्रीराम का…
एसएसपी अजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक: नशा तस्करों पर कार्रवाई तेज़
एसएसपी अजय सिंह की सर्जिकल स्ट्राइक नशा तस्करों पर कार्रवाई तेज़ : नये साल की शुरुआती 10 दिनों में नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, विगत 10 दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 42 नशा तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल, डेढ़ करोड़ ₹ कीमत के ( 456.86 ग्राम स्मैक, 5.455 किलो चरस, 4.698 किलो गांजा) हुए बरामद, दून पुलिस के चक्रव्यूह में नशा तस्करों का गैंग, भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ 01 महिला तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख रुपये की 45.65 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों पर…
उत्तराखंड: हर क्षेत्र में निवेश के अनगिनत अवसर, प्रवासियों का बयान
उत्तराखंड हर क्षेत्र में निवेश केअनगिनत अवसर, प्रवासियों का बयान : अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन विशेष सत्र में बोले एक्सपर्ट्स, थाइलैंड से आए ब्रॉस्टेन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ एके काला ने कहा कि 30 साल तक विदेश में काम करने के बाद अब वो भारत में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट खोलने की तैयारी कर रहे हैं, इसमें वो उत्तराखंड को प्राथमिकता देंगे। वो चाहते हैं कि उत्तराखंड में ऑयल एंड गैस सेक्टर के लिए उपकरण तैयार कर दुनिया भर में सप्लाई करें। डॉ एके काला ने कहा कि वो उत्तराखंड में पलायन से पूरी तरह खाली हो चुके गांवों को भी फिर…
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वस्थ मतदाता: दौड़ के जरिए जागरूकता अभियान
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वस्थ मतदाता दौड़ के जरिए जागरूकता अभियान : सेना,आईटीबीपी,पुलिस समेत 1 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने किया दौड़ में प्रतिभाग, अलग-अलग 4 श्रेणियों के प्रथम 5 विजेताओं को किया गया सम्मानित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में “स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र” की थीम पर सर्वे स्टेडियम में 10 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में भारतीय सेना, आईटीबीपी, उत्तराखण्ड पुलिस, सर्वे ऑफ़ इंडिया, सचिवालय एथलेटिक क्लब समेत एक हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एडिशनल सर्वेयर जनरल श्याम वीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि…