Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
भारत-पाक तनाव के बाद अब OTT से हटाए जा रहे टर्किश ड्रामा
भारत-पाक तनाव के बाद अब OTT से हटाए जा रहे टर्किश ड्रामा: भारत में विदेशी कंटेंट, खासकर पाकिस्तानी और टर्किश नाटकों की एक बड़ी दर्शक संख्या है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘एर्टुगरुल’, ‘फेरिहा’, ‘मासूम’ जैसे टर्किश शोज़ ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा है और ये कंटेंट भारत के टियर-1 और टियर-2 शहरों में काफी लोकप्रिय भी रहा है। लेकिन हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते एक नई बहस ने जन्म ले लिया है—जिसमें अब टर्किश ड्रामा को भी निशाने पर लिया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के समर्थन में तुर्की की सार्वजनिक स्थिति और भारत के…
केदारनाथ में हेली एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग
केदारनाथ में हेली एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक हेली एम्बुलेंस तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश का था, जिसमें चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम सवार थी। ये डॉक्टर एक मरीज को केदारनाथ धाम से एम्स ऋषिकेश ले जाने पहुंचे थे। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में तकनीकी गड़बड़ी आ गई और वह टूट गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया गया और…
लो जी यहाँ IPL नहीं JPL शुरू हो गया
लो जी यहाँ IPL नहीं JPL शुरू हो गया: आईपीएल के धूम धड़ाके और रंगीन रौशनी में दिग्गजों को चौके छक्के उड़ाते तो अपने खूब देख लिए लेकिन अब जेल में आईपीएल शुरू हो गया है क्या आपको इसकी खबर है ? उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने नए-नए प्रयोगों के लिए जानी जाती है. कभी जेल में कैदियों के लिए कुंभ स्नान की व्यवस्था की जाती है तो कभी कुछ. इस बार कुछ ऐसा हुआ है, जिससे कैदियों की मौज हो गई है. दरअसल, आईपीएल (IPL) की तर्ज पर मथुरा जेल में जेल प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई है,…
नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है चारधाम यात्रा
नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है चारधाम यात्रा: उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा इस वर्ष एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है, यात्रा के लिए अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 150 से अधिक देशों से आए 31,581 विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं, अमेरिका, नेपाल, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से सबसे अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, इससे साफ है कि चारधाम यात्रा की लोकप्रियता अब केवल भारत तक सीमित नहीं रही बल्कि यह एक वैश्विक धार्मिक और सांस्कृतिक आकर्षण बन चुकी है। केदारनाथ धाम में मौसम की मार के बावजूद श्रद्धालुओं…
नेशनल डेंगू डे
नेशनल डेंगू डे: भारत में 16 मई 2025 को नेशनल डेंगू डे मनाया जाता है। इसका मकसद डेंगू बुखार के बढ़ते खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करना है, खासकर बरसात के मौसम में जब मच्छर बहुत ज्यादा पनपते हैं। डेंगू एक वायरस जनित बीमारी है जोएडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। इस मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है, यह संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से मनुष्यों में फैलती है। आपको डेंगू बुखार किसी संक्रमित व्यक्ति के आस-पास रहने से नहीं हो सकता। हल्के डेंगू बुखार में तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षण होते हैं।…
ग्लोबल हुआ चार धाम
ग्लोबल हुआ चार धाम: दुनिया के हर कोने से लोग चारधाम यात्रा में आने के लिए इच्छुक हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 28 लाख पार हो चुका है। इसमें 150 से अधिक देशों से 31581 लोगों ने पंजीकरण कराया है। यूएसए, नेपाल, मलेशिया यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा से सबसे अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थापित केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के अलावा हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पूरी दुनिया में उत्साह है। पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। नेपाल से 5728 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। …
खूबसूरत बीवी की खौफनाक हत्या का रहस्य
खूबसूरत बीवी की खौफनाक हत्या का रहस्य: एक लड़की जिसके हाथों में कभी मेहंदी रची थी, कुछ ही महीनों में वही रिश्ता उसकी मौत की वजह बन जाए तो समाज किसको दोष देगा ? ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की एक होनहार शिक्षिका के साथ, जिसकी लंदन में हुई रहस्यमयी हत्या ने भारत और ब्रिटेन की पुलिस के बीच एक गंभीर आपराधिक सहयोग की नींव रख दी है. दिल्ली पुलिस ने हर्षिता की हत्या के मामले में यूनाइटेड किंगडम (UK) पुलिस को एक लेटर रोगेटरी (Letter Rogatory – LR) जारी किया है, जिसमें लंदन में हुई इस हत्या से जुड़े…
परमार्थ निकेतन में निकली तिरंगा रैली: परमार्थ निकेतन के दिव्य गंगा तट पर चल रही मासिक श्रीराम कथा के दूसरे दिन की कथा भक्ति और ज्ञान के साथ राष्ट्र समर्पण की अमर कथा बन गई। स्वामी चिदानन्द सरस्वती के नेतृत्व परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। ऋषिकुमारों ने आश्रम परिसर और गंगा तट पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और ‘जय श्रीराम के जयघोष के साथ तिरंगा रैली निकाली। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि राष्ट्र है तो हम है, हमारी पहचान है और हमारा अस्तित्व है। भारतवर्ष एक ऐसा राष्ट्र है जिसकी मिट्टी…
धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला
धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: उत्तराखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य की हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का निर्णय लिया है। यह फैसला न केवल धार्मिक मामलों में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करता है, बल्कि समाज में लैंगिक समानता की दिशा में भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया, जिसके तहत तीन मुस्लिम महिलाओं—रिजवाना परवीन (पार्षद, कोटद्वार नगर निगम), तरन्नुम खान (हल्द्वानी) और शाहिदा सिराज (अल्मोड़ा)—को उत्तराखंड हज कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया…
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण: महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण, महाराज : भारतीय सेना के आगे धरे रह गये पाक के न्यूक्लियर वेपन्स, प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एयर बेस और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में नाविक उपग्रह की भी अति महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि नाविक उपग्रह एक स्वदेशी नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…