Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं? आपकी सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025

हरिद्वार को विकास का महातोहफा: 550 करोड़ की 107 योजनाएं शुरू

July 5, 2025

गर्लफ्रेंड की तपस्या से बदली किस्मत, बॉयफ्रेंड को मिली मनचाही नौकरी!

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » मानसून थमते ही चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ़्तार
अल्मोड़ा

मानसून थमते ही चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ़्तार

As soon as the monsoon stopped, Chardham Yatra gained momentum, devotees gathered in large numbers.
Narad PostBy Narad PostOctober 1, 2024Updated:October 1, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
चारधाम यात्रा 2024
चारधाम यात्रा 2024
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश-विदेश से हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं। यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। राज्य में आज जिस तेजी के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए हमें यात्रा व्यवस्थाओं को और विस्तार देना होगा। इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है। इस बार केदारघाटी आपदा के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुई, लेकिन सरकार ने इस कठिन चुनौती का भी दृढ़तापूर्वक सामना कर केदार यात्रा को बहाल किया। प्रदेश सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों के चलते चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है।

मानसून थमते ही यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिवस 30 सितंबर को 20497 श्रद्धालु चार धाम दर्शन को पहुंचे। इनमें केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 7350 तीर्थयात्री पहुंचे। अभी तक के पूरे यात्राकाल की संख्या पर नजर दौडाएं तो करीब 38 लाख श्रद्धालु चारधाम दर्शन को आ चुके हैं। केदारघाटी आपदा से निपटने में सरकार ने पूरी ताकत झोंककर जिस तेजी से स्थिति को सामान्य बनाया है, उससे यात्रियों का सरकार के प्रति विश्वास गहराया है। यात्री पूरे उत्साह और आस्था के साथ बाबा केदार के दर्शन को उमड़ पड़े हैं।

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री के इस ध्येय वाक्य के अनुसार राज्य सरकार के यात्रा इंतजामों और व्यवस्थाओं का असर यात्रा पर दिखाई दिया है। केदारघाटी में 31 जुलाई को आई बड़ी आपदा का जिस प्रकार सरकार ने सामना किया, उसकी आम यात्रियों ने खुले दिल से तारीफ की है। पैदल मार्ग और पड़ावों पर फंसे यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित निकालने में जरा भी देरी नहीं की गई। करीब 18 हजार लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया। यही नहीं केदारघाटी में आम जनजीवन को बहाल करते हुए पैदल यात्रा मार्ग को सुधार कर यात्रा भी शुरू कर दी गई।

अब दूसरे चरण की यात्रा जोर पकड़ गई है। अक्टूबर और नवंबर माह में भी यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। 30 सितंबर को हेमकुंड और गोमुख समेत 22 हजार 244 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे। इनमें केदारनाथ के अलावा बदरीनाथ में 6811, गंगोत्री 3619, यमुनोत्री 2717, हेमकुंट 1632 और 115 श्रद्धालु गोमुख पहुंचे। इस यात्राकाल में बीते दिवस 30 सितंबर तक कुल 37 लाख 91 हजार 205 यात्री चारधाम दर्शन को आ चुके हैं जबकि बीते वर्ष पूरे यात्राकाल में 56.13 लाख यात्री पहुंचे थे। इसी प्रकार वर्ष 2022 में 46.29 लाख और वर्ष 2019 में 34.77 लाख यात्री चारधाम दर्शन को पहुंचे। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा प्रभावित रही। इन दो वर्षों में यात्री संख्या क्रमशः 3.30 लाख और 5.29 लाख रही।

इस वर्ष 17 दिन की देरी से शुरू हुई चारधाम यात्रा

इस वर्ष चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई है जबकि पिछले वर्ष 23 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का श्रीगणेश हो गया था। तब केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे। इस वर्ष गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 17 दिन बाद यानी 10 मई को खुले हैं, जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई से शुरू हुई है। यात्रा अभी अगले माह नवंबर तक चलेगी। केदारघाटी में 31 जुलाई की रात आई भीषण आपदा का असर भी यात्रा पर पड़ा है। हालांकि धामी सरकार ने तेजी से राहत और बचाव कार्य करते हुए कुछ दिनों के अंतराल में ही आम जनजीवन को बहाल कर दिया लेकिन सुरक्षा कारणों से यात्रा को कई दिनों के लिए रोक दिया गया था।

बेहतर यात्रा प्रबंधन पर नजर

  • केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर बनाए गए बीस पार्किंग स्थल।
  • पार्किंग प्रबंधन के लिए एक क्यूआर कोड-आधारित प्रणाली।
  • यातायात प्रबंधन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती।
  • यात्रा पर निगरानी के लिए 850 सीसीटीवी कैमरे और 8 ड्रोन।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए 56 पर्यटन सहायता केंद्रों की स्थापना।
  • ट्रैक रूट को साफ करने के लिए कुल 657 पर्यावरण मित्रों की तैनाती ।
  • स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर 50 स्क्रीनिंग कियोस्क की स्थापना। स्वास्थ्य मित्र हैं तैनात।
  • यात्रा मार्ग पर 156 एम्बुलेंस तैनात। 8 ब्लड बैंक और 2 भंडारण इकाइयां स्थापित।
  • 49 स्थायी स्वास्थ्य सुविधाएं और 26 चिकित्सा राहत पोस्ट , 22 विशेषज्ञ, 179 चिकित्सा अधिकारी और 299 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात।
badrinath yatra char dham ki yatra char dham yatra Char Dham Yatra 2024 char dham yatra in hindi char dham yatra kaise karen char dham yatra plan chardham yatra chardham yatra package 2024 kedarnath yatra kedarnath yatra 2024 uttarakhand char dham yatra
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleविश्व वृद्धजन दिवस पर परमार्थ निकेतन के हेल्थ कैम्प में उमड़ी ज़रूरतमंदों की भीड़
Next Article आखिर क्यों यात्रा मार्ग पर जान गंवा देते हैं श्रद्धालु ?
Narad Post

Related Posts

हरिद्वार को विकास का महातोहफा: 550 करोड़ की 107 योजनाएं शुरू

July 5, 2025

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

Pushkar Singh dhami राज में एक के बाद एक बड़े फैसले

Sponsor: Ananya SahgalJune 28, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
स्वास्थ्य

खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं? आपकी सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025

खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं? आपकी सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान…

हरिद्वार को विकास का महातोहफा: 550 करोड़ की 107 योजनाएं शुरू

July 5, 2025

गर्लफ्रेंड की तपस्या से बदली किस्मत, बॉयफ्रेंड को मिली मनचाही नौकरी!

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025

धामी का चौंकाने वाला सफर! इतनी तेजी से कैसे तोड़े सारे रिकॉर्ड?

Sponsor: Ananya SahgalJuly 5, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?