Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » चमोली में बादल फटने से तबाही घरों में घुसा मलबा
Blog

चमोली में बादल फटने से तबाही घरों में घुसा मलबा

Many shops were damaged in Tharali market. Many shops in Chepdo market were also hit by debris and one person is reported missing from here.
Narad PostBy Narad PostAugust 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
बादल फटने से तबाही
बादल फटने से तबाही
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

चमोली में बादल फटने से तबाही घरों में घुसा मलबा :- एक बार फिर उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। चमोली जिले में शनिवार सुबह-सुबह अचानक बादल फटने से कई घरों पर मलबा गिर गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई, किसी तरह लोग जान बचाकर घरों से भागे।

बताया जाता है कि मलबे में एक महिला दब गई है औरप कई घर पूरी तरह से टूट गए हैं। हादसे की खबर लगते ही चमोली जिले की पुलिस और ज़िला मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। मौके पर राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आसपास के जर्जर हालत वाले मकानों से लोगों को निकलने का आदेश भी दिया गया है।

चमोली जिले के थराली में अचानक आए पानी और मलबे से बाजार, सड़कें और घर तबाह हो गए। बताया जा रहा है कि तहसील परिसर में मलबा भर गया और कई गाड़ियां उसमें दब गईं।लोगों में दहशत, चीख-पुकार मच गई। एक महिला के दबने और कई घरों के टूटने की खबर है। प्रशासन और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य जारी है।

थराली बाजार में कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। चेपड़ो बाजार में भी कई दुकानें मलबे की चपेट में आईं और यहां से एक शख्स के लापता होने की खबर है। सागवाड़ा गांव में एक युवक के मलबे में दबे होने की सूचना है। कई घर भी पूरी तरह मलबे में दब गए हैं। थराली-ग्वालदम मार्ग और थराली-सागवाड़ा मार्ग मलबे से बाधित हैं। लोग रात 12 बजे से सड़कों पर खड़े हैं और कई अभी भी फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

SDRF की टीमें गौचर से थराली रवाना की गई हैं। NDRF, SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक SDM आवास भी मलबे की चपेट में आया है।चमोली के DM ने कहा है कि “बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।” अब तक 1 शख्स लापता और 1 लड़के के दबे होने की खबर सामने आई है।

हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “देर रात चमोली जिले के थराली में बादल फटने की दुखद सूचना मिली है।

जिला प्रशासन, NDRF, SDRF और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और हालातों की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।” उम्मीद की जानी चाहिए कि लोग सुरक्षित हों और आपदा भीषण न हो।

#BreakingChamoli #ChamoliAlert #ChamoliCloudburst #ChamoliCloudburstNews #ChamoliDisaster #ChamoliFlashFlood #ChamoliFloods #ChamoliRain #ChamoliRainDisaster #ChamoliRainTragedy #ChamoliToday #ChamoliTragedy #CloudburstDisaster #CloudburstHavoc #CloudburstTragedy #CloudburstVictims #DisasterAlert #DisasterRescue #DisasterUpdates #FlashFloodAlert #FloodDestruction #FloodRescue #FloodsInUttarakhand #FloodTragedy #FloodVictims #HeavyRainDisaster #HeavyRainHavoc #HimalayanDisaster #HimalayanTragedy #MountainDisaster #MountainFloods #MountainHavoc #MountainTragedy #NaturalCalamity #NatureDisaster #NatureFury #RainHavoc #RescueInChamoli #RescueTeams #UttarakhandCloudburst #UttarakhandTragedy BreakingNews chamoli aapda ChamoliNews ChamoliUpdates cloudburstalert dharali aapda DisasterRelief flashfloods floodalert khoji narad narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami RescueOperation tharaali aapda uttarakhand UttarakhandNews uttarkashi aapda चमोली में बादल फटने से तबाही घरों में घुसा मलबा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article‘दुनिया के सबसे अच्छे जज’ Frank Caprio का निधन
Next Article थराली आपदा : सीएम धामी ने दुःख जताया
Narad Post

Related Posts

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026

DehradunRainAlert : आज इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

June 18, 2026

BhagwanpurTrafficJam : भगवानपुर में जाम पर भड़के विधायक, JCB से बंद रास्ते को खुलवाया

June 16, 2026

DehradunElectrocution : देहरादून में 11 हजार वोल्ट का करंट, बिजली का खंभा लगाते समय लाइन से चिपके 5 कर्मचारी, 1 की मौत 4 झुलसे

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?